होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » राशि अनुसार स्वभावगत कमियां और दूर करने के उपाय

राशि अनुसार स्वभावगत कमियां और दूर करने के उपाय

राशि अनुसार स्वभावगत कमियां और दूर करने के उपाय

भारतीय ज्योतिष कुंडली फलादेश के माध्यम से जातक की पर्सनॉलिटी के कई रहस्यों को उजागर करता है। ज्योतिष आपकी सकारात्मक शक्तियों के अलावा नकारात्मक शक्तियों को भी उजागर करके उससे सुधारने की चेतावनी देता है। अगर आपको सफलता नहीं मिल पा रही है, मुसीबतें पीछा नहीं छोड़ रही है, तो इसके पीछे आपकी यही कमियां हो सकती है। तो, यहां गणेशास्पीक्स के अनुभवी ज्योतिषी विस्तार से आपकी कमियों को उजागर करने जा रहे हैं, इसे पहचानिए और इससे जल्दी से जल्दी छुटकारा पाइये, ताकि सफलता की राह आसान हो जाए।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं, जिससे लोगों के साथ इनके संबंध बिगड़ जाते हैं। परिणामस्वरूप, सफलता की राह कठिन हो जाती है।

वृष राशि

वृष राशि के लोगों का अड़ियल स्वभाव होता है। मनमाने स्वभाव के कारण दूसरे बड़ी जल्दी खफा हो जाते हैं। इनकी यही दुर्बलता इन्हें आगे बढ़ने नहीं देती।

मिथुन राशि

इस राशि के लोग दूसरों पर बहुत जल्दी भरोसा कर लेते हैं। अपने विवेक से काम नहीं लेने पर अक्सर नुकसान उठाना पड़ता है और प्रगति अवरुद्ध रहती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग काफी इमोशनल हुआ करते हैं। प्रैक्टिकल नहीं होने से प्रोग्रेस होने में अवरोध आता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई कमी बाकी नहीं छोड़ते। यहां तक कि बेइंतहा खर्च करते हैं और शॉर्टकट अपनाने से भी नहीं चूकते। इससे भविष्य में पछताना पड़ सकता है।

कन्या राशि

स्वभाव से घमंडी होने के कारण, दूसरों को अपने आगे कुछ समझते ही नहीं है। इनकी यही हरकतें इनकी प्रगति की राह में रोड़ा बनती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक जरूरत से ज्यादा दूसरों की मदद करने के बारे में सोचते हैं, इनकी इसी कमी का फायदा उठाकर लोग इनसे आगे निकल जाते हैं।

वृश्चिक राशि

बात-बात पर ज्वालामुखी की तरह गुस्से से फूट पड़ना वृश्चिक राशि के जातकों की सबसे बड़ी कमी होती है। गुस्सा मति को मार देता है। उन्नति की राह में पहाड़ जैसी बाधा बना देता है।

धनु राशि

धनु राशि काफी बातूनी होते हैं। बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, जहां करनी-धरनी कुछ भी नहीं रहती। इनका यह बडबोलापन ही इनको लाइफ में तरक्की के आड़े आ जाता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को यह गलतफहमी होती है कि उनमें कोई कमी नहीं है। इससे वे नई चीजों को सीखने की कोशिश नहीं करते। और उनकी यही कमी इन्हें आगे बढ़ने से रोकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक अपनी बात को लेकर अड़े रहते हैं और झुकने के लिए तैयार नहीं होते। इनकी यही आदत इनके डेवलअपमेंट में जहर घोलने का काम करती है।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों में कॉन्फिडेंस की कमी रहती है। हौसले की कमी इन्हेें जीवन की चुनौतियों का सामना करने से रोकती है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

ये भी पढ़ें-
वास्तुशास्त्र : दस दिशाओं को दिग्पालों को कैसे करें प्रसन्न।
गुप्त नवरात्रि पर करें विशेष साधना, करें मां को प्रसन्न
मकर संक्रांति- सफलता के नए रास्तें खोलें सूर्य पूजा से

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

• Vedic Astrology
• Vastu Shastra
• Tarot Reading
• Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to