मिथुन साप्ताहिक
04-10-2026 – 10-10-2026
इस सप्ताह आपके खर्च अधिक रहेंगे, अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए करने पड़ेगे, लेकिन आप अपनी आंख व कान खोल कर ही कोई लेनदेन करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा व आपको आने वाले समय में बेहतर लाभ देगी। इस सप्ताह आप अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर संशय बना हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना पड़े।.
साप्ताहिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिससे दोनों एक दूसरे के साथ समय भी बिताएंगे और आपको एक दूसरे को बेहतर तरीके से जानने का मौका भी मिलेगा, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को यदि पिछली किसी बात को लेकर रिश्ते में दूरियां आ गई थी, तो वह भी कम होती दिख रही है और आप अपने साथी की परवाह करेंगे और उनको बेहतर फील कराने की कोशिश करेंगे। आपकी मेहनत भी रंग लाएगी और सिंगल लोगों के उनके प्यार से मुलाकात हो सकती है।
और पढ़ेंयह सप्ताह आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। आपको यदि कोई समस्या भी चल रही थी, तो आप उसको लेकर ज्यादा टेंशन नहीं देंगे। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी, क्योंकि आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देंगे। आप काम के साथ-साथ सेहत में भी लापरवाही बिल्कुल न करें और अपने खाने-पीने का खास ख्याल रखेंगे। यदि आपको कोई समस्या छोटी होगी, तो ही आप उसे समय रहते डॉक्टर को उस परामर्श लेंगे। आपको यदि काम अधिक रहेगा, तो आराम के लिए भी समय निकालना बेहतर रहेगा।
और पढ़ेंव्यवसाय कर रहे लोग इस सप्ताह कुछ नया करने की कोशिश में लगेंगे, जिसमें वह मेहनत और समय दोनों लगाएंगे, जिससे आने वाले समय में उनको बेहतर लाभ मिलेंगे। अंतिम दिनों में आपकी कोई डील भी फाइनल हो सकती है, जो आपको बेहतर लाभ देगी और आपकी तरक्की के नए-नए मार्गं खुलेंगे। नौकरी में कार्यरत लोग इस सप्ताह आप अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे उनके बॉस उनके कामों से काफी खुश रहेंगे और उन्हें कोई प्रमोशन भी दे सकते हैं, जो उनके लिए बेहतर रहेगा और आप उनकी बातों को भी प्राथमिकता देंगे। किसी नई नौकरी का भी आपको ऑफर आ सकता है। आप अपनी मेहनत से बिल्कुल पीछे न हटे।
और पढ़ेंविद्यार्थी इस सप्ताह मेहनत खूब करेंगे, लेकिन फिर भी उनका ध्यान इधर-उधर के कामों पर ज्यादा लगेगा, उनके मित्र भी उनकी पढ़ाई में ध्यान लगाएंगे, इसलिए आप थोड़ा ध्यान दें और आप अपनी पढ़ाई लिखाई से संबंधित कामों में कोई बदलाव न करें। आपकी किसी नई रिसर्च के लिए भी यह सप्ताह बेहतर रहेगा। आपको इस सप्ताह अपने समय को खराब करने से बचना होगा और आपकी कहीं बाहर जाकर पढ़ने की इच्छा भी आपकी पूरी हो सकती है।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए अभी हमारे काबिल ज्योतिषियों के साथ कॉल या चैट पर बात करें और पहला परामर्श बिल्कुल मुफ्त पाएं!










