कर्क मासिक
Nov 2026
इस महीने आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ी टेंशन अधिक रहेगी। आपको अपने बच्चों के ऊपर भी इस महीने खर्च करना पड़ सकता है, जिसके लिए आप मानसिक रूप से तैयार रहें। आप जमीन ज्यादा आदि में भी इस महीने इन्वेस्टमेंट करने की सोच सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा खर्चा करेंगे और आपकी कहीं विदेश जाने की इच्छा थी, वह भी इस महीने पूरी हो सकती है।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रिश्ते में एक नयापन महसूस करेंगे। आपको एक दूसरे से मिलना जुलना खूब पसंद आएगा और आप उनके लिए कुछ सरप्राइस भी इस महीने प्लान कर सकते हैं। आपको अपने साथी से अपने रिश्ते को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, जिससे दोनों को एक दूसरे को जानने का भी अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में इस महीने आप साथी से किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़े, क्योंकि बातचीत के दौरान कुछ पुरानी बातें करेंगे, जो दोनों के बीच लड़ाई झगड़े को बढ़ाएंगी। आपको इसलिए इस समय में बहुत ही संभल कर चलने की आवश्यकता है और कुछ बातों को इग्नोर ही करे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
और पढ़ेंइस महीने आप वैसे तो पूरे जोश में रहेंगे, लेकिन आपकी कोई पुरानी समस्या इस महीने उभर सकती हैं, जिसके लिए आपको डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। भाग दौड़ भी अधिक रहेगी। आप अपनी रोग प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाने की कोशिश करें और आप इस समय में कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं, जिससे आपको अपने खाने-पीने के साथ आराम पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपनी दिनचर्या को लेकर एहतियात बरतनी होगी।
और पढ़ेंव्यापार कर रहे लोग इस महीने अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए वैसे तो अच्छा रहेगा, लेकिन आप पार्टनरशिप अपने पार्टनर से पूछ कर करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने बिजनेस में निवेश करने का कोई बड़ा रिस्क ले सकते हैं, जो आप आसानी से ले लेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए यह महीना वैसे तो बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी पुरानी छोडी हुई नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन आप वहम में आकर कोई काम ना करें। आपको यही पर आने वाले समय में अच्छा प्रमोशन मिलेगा, जो आपको खुशी देगा।
और पढ़ेंविद्यार्थियों के लिए यह महीना बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि इस महीने आप पढ़ाई को लेकर पूरा जोश दिखाएंगे और आप अपने समय का सदुपयोग करेंगे। आप इस समय पढ़ाई के साथ-साथ कुछ नया करने सीखने में भी लगा सकते हैं। आपको इस महीने नयी रिसर्च में भी भाग ले सकते हैं और आपको कुछ मनचाहा सीखने को मिलेगा, जिससे आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें और गणेशस्पीक्स पर पहली निःशुल्क ऑनलाइन ज्योतिषी चैट प्राप्त करें!










