कर्क मासिक
Oct 2026
यह महीना आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी और आप परिवार के सदस्यों की जरूरतो की पूर्ति भी आसानी से कर सकेंगे। किसी जमीन जायदाद को लेकर भी आप इस महीने कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे। परिवार में चल रही समस्याओं को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपके पिताजी को कोई समस्या यदि लंबे समय से चली आ रही थी, तो उसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। आप बिजनेस को आगे तक ले जाने की कोशिश में भाग दौड़ अधिक करेंगे, लेकिन उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होंगी। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। इस महीने आप किसी छोटे बच्चों की जरूरत के लिए कुछ चीज लेकर आ सकते हैं। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आप इस महीने वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को दूर करके काफी खुश होंगे लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के स्वभाव में बदलाव आने से कुछ लड़ाई झगड़े तो रहेंगे, लेकिन आप यदि समझदारी दिखाएंगे, तो उन्हें आप आसानी से दूर कर सकेंगे।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोगों में इस महीने गुस्सा व चिड़चिड़ापन बना रहेगा, जो दोनों के बीच कड़वाहट को बढ़ाएगा। कुछ दूरियां भी आ सकती हैं। आप एक दूसरे से मिलना जुलना बंद ना करें, नहीं तो यह दूरियां बढ़ सकती हैं। आपको किसी बात को लेकर बहस बाजी में पढ़ने से बचना होगा। किसी पुराने साथी के आने से भी इस समय में तनाव बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में पिछले चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप साथी के साथ मिलकर कोई नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं और संतान के करियर को लेकर कोई डिसीजन दोनों मिलकर लेंगे, आपसी प्रेम भरपूर रहेगा। दोनों को एक दूसरे का साथ खूब पसंद आएगा।
और पढ़ेंइस महीने आपको अपनी सेहत को लेकर टेंशन अधिक रहेगी, क्योंकि आपकी पुराने बीमारी पर खर्च भी अधिक होगा और आप सेहत को लेकर परेशान रहेंगे, इसीलिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेते रहे और जरूरी टेस्ट अवश्य कराएं। रक्त संबंधित कोई समस्या यदि चल रही है, तो उसके लिए आपको दवाइयां समय पर लेनी होगी। आपको अपनी इस महीने सिर्फ आंखों का पूरा ख्याल रखना होगा, क्योंकि आपको माइग्रेन से संबंधित समस्या इस महीने ज्यादा बढ़ेगी, जिसका असर आपकी रोग प्रतिरोध क्षमता पर भी पड़ेगा।
और पढ़ेंइस महीने आपकी इन्कम तो बेहतर रहेगी और आप अपने मनचाहे खर्च भी आसानी से कर सकेंगे, लेकिन आपको इन सब के साथ-साथ भविष्य को लेकर भी कुछ धन संचय करने के बारे में सोचना होगा। आप यदि किसी घर या मकान की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो आपको वह महीने के मध्य में करना बेहतर रहेगा। आप आप किसी से कोई वादा इस महीने थोड़ा सोच समझ कर ही करें। इस महीने आप धन को लेकर कोई लेनदेन बहुत ही समझदारी दिखाते हुए करें, क्योंकि इसमें आपको आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। इस महीने आपको अपने बिजनेस से बेहतर आय मिलेगी और आपके लंबे समय से रुके हुए काम भी पूरे होंगे।
और पढ़ेंइस महीने आपको अपने व्यवसाय के कामों को लेकर भाग दौड़ रहेगी, लेकिन उसका आपको फल भी अवश्य मिलेगा। आपको कोई फल मिलने में देरी हो, तो उससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपका कोई हाथ से निकला प्रोजेक्ट भी इस महीने आपको मिल सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए महीना काफी बेहतर रहेगा, उन्हें मनचाही तनख्वाह मिलने से उनके काम आसानी से पूरे होंगे और उनके बॉस का व्यवहार भी उनके प्रति काफी अच्छा रहेगा, जिससे वह आगे बदलाव के बारे में नहीं सोचेंगे।
और पढ़ेंइस महीने विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी राहत मिलेगी और वह अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सोचेंगे, जिससे उन्हें मनचाहे परिणाम भी मिलेंगे। यदि वह किसी कोर्स को करने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें उन्हें दाखिला इस महीने मिल सकता है। परिवार के सदस्य इस समय में आपका पूरा साथ देंगे। आप किसी कॉम्पिटेटिव एक्जाम के लिए कोई कोचिंग ले सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। इस महीने आपका अपने दोस्तों से किसी बात को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। यदि ऐसा हो, तो आप उसे ज्यादा बड़ा बढने दे और आपकी मेहनत रंग लाएगी।
और पढ़ें









