कन्या मासिक
Nov 2026
प्रेम जीवन जी रहे लोगों में इस महीने अपने साथी से छोटी-छोटी बात पर लड़ाई झगड़ा होने से आपको थोड़ा डिसिप्लिन में रहने की आवश्यकता है, क्योंकि यही बातें बड़ी हो सकती है, जो बाद में अलगाव की स्थिति लेकर आ सकती हैं, इसलिए आप इस समय में कोई भी ऐसी बात करने से बचे। वैवाहिक जीवन में इस महीने तनाव भरी स्थिति रहेगी, क्योंकि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को लेकर दोनों के बीच कहां सुनी हो सकती है। जो रिश्ते में समस्याओं को और बढ़ाएगी, इसलिए आप इस समय का बहुत ही समझदारी से चले।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
इस महीने आप एनर्जी तो भरपूर रखेंगे, लेकिन आपको काम अधिक रहने से आप परेशान भी रहेंगे। आपको इस समय में कुछ मानसिक तनाव बना रहेगा, लेकिन उसके साथ-साथ आप अपनी सेहत को लेकर भी सचेत रहें, क्योंकि यदि आपने किसी समस्या को छोटा समझा, तो आने वाले समय में वह और बढ़ेगी, जो आपको बेवजह परेशान करेगी। आपको घुटनों व कमर से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। आप अपने दिनचर्या में सुबह के सैर करना व मेडिटेशन करने से काफी फिट रह सकेंगे। आप खान-पान में भी बाहर की चीजों से परहेज रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
और पढ़ेंइस महीने आपको भाग्य का तो पूरा साथ मिलेगा, लेकिन खर्च आपका पीछा नहीं छोड़ेंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, जिससे आप अपनी कुछ सेविंग इस महीने निकाल सकते हैं, लेकिन फिर भी आप दिखावे के चक्कर में ना आए, तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा। आप घूमने फिरने पर भी इस महीने खर्च कर सकते हैं, जो आपको थोड़ा कंट्रोल करके करने की आवश्यकता है। यदि आप कोई जमीन लेने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको संभाल कर चलना होगा, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।
और पढ़ेंबिजनेस कर रहे लोगों को इस समय में कोई बड़ा कदम सोच समझ कर उठना होगा, क्योंकि इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपको कोई नई उपलब्धि इस महीने मिल सकती है, लेकिन वह आपकी मेहनत से ही मिलेगी, इसलिए आप बहुत ही सोच समझ कर आगे बढ़े। विदेशी कंपनी से भी इस महीने आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए इस महीने काफी संघर्ष रहेंगे, लेकिन फिर भी वह उनसे घबराएंगे नहीं और उनका डटकर सामना करेंगे, इसलिए आपको हिम्मत से काम लेने की आवश्यकता है।
और पढ़ेंइस महीने आपका मन पढ़ाई करने को खूब करेगा, जिसमें आप आलस्य बिल्कुल नहीं दिखाएंगे और आप डिसिप्लिन से चलेंगे। आपको जहां भी किसी कंपटीशन में भाग लेने का मौका मिलेगा, वहां पर आगे बढ़कर लेंगे। आपको अपने कॉन्फिडेंस को ओवर कॉन्फिडेंस नहीं होने देना है, क्योंकि यही आपकी कमजोरी बन सकता है। आपको किसी प्रतियोगिता के लिए कमर कसकर मेहनत करनी होगी। किसी सरकारी एग्जाम के लिए भी आप इस महीने तैयारी कर सकते हैं, लेकिन महीने के अंतिम समय में दोस्तों की वजह से आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
जीवन में होने वाली सभी समस्याओं के ज्योतिषीय समाधान के लिए अभी हमारे विशेषज्ञों से कॉल पर बात करके अपनी बाधाओं को दूर करने का। पहली कॉल मुफ्त पाएं!










