वृश्चिक मासिक
Oct 2026
यह महीना आपके लिए उलझनो भरा रहने वाला है, क्योंकि इस महीने आप अपने धन को लेकर यदि समझदारी नहीं दिखाएंगे, तो आने वाले समय में आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्सो पर भी थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आप पुरानी समस्याओं को दूर करके एक नई शुरुआत करेंगे, जिससे आपका रिश्ता काफी बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में प्रेम भरपूर रहेगा और दोनों की अंडरस्टैंडिंग अच्छी रहेगी, जिससे आपके रिश्ते में कोई कड़वाहट नहीं आएगी और आप अपने भविष्य को लेकर सपने सजाएंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान से आप किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिसमें वह आपकी पूरी मदद करेंगे। विद्यार्थी इस महीने पढ़ाई लिखाई में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी काफी खुश रहेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन की तैयारी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को इस महीने मनचाहा विषय मिल सकता है। आपको किसी नये कॉलेज मे पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। आपको अपने बिजनेस को लेकर भी ज्यादा टेंशन देने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि कुछ विदेशी कांटेक्टो से इस महीने आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा खर्च करने की सोच सकते हैं, लेकिन आप किसी से कोई वादा बहुत ही समझदारी दिखाते हुए करें।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
यह महीना प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। आप अपने साथी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे और उन्हें अपने प्यार का एहसास कराएंगे। दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा और दोनों को एक दूसरे का साथ खूब पसंद आएगा, मिलना जुलना अधिक रहेगा। गृहस्थ जीवन में पिछली चली आ रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी और दोनों एक दूसरे के साथ कहीं घूमने फिरने जाएंगे, जहां कुछ नई चीजों की खरीदारी करेंगे। दोनों की यदि लड़ाई झगड़े को लेकर बातचीत बंद थी, तो वह भी फिर से शुरू हो सकती है।
और पढ़ेंइस महीने आपको अपनी रक्त संबंधी समस्याओं को लेकर थोड़ा सचेत रहना होगा, क्योंकि आपको कोई ब्लड से संबंधित इन्फेक्शन आदि हो सकता है, जो आपकी टेंशनो को बढ़ाएगा। आप इस महीने अपने पेट व नसों का खास ख्याल रखें, क्योंकि बाहर के खाने पीने से आपकी पेट संबंधित समस्याएं बढ़ेगी। यदि आप किसी सफल पर जाने की सोच रहे हैं, तो वहां भी आपको खान-पान को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। आपको यदि कोई डस्ट से एलर्जी इंफेक्शन है, तो उसके लिए आप मास्क आदि पहन कर जाएं। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता लग रही है।
और पढ़ेंइस महीने धन को लेकर आप बिना सोच विचार किये खर्चा करेंगे। आप अपनी जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए खर्च करने में बिल्कुल सोच विचार नहीं करेंगे। आपका हाथ खुला रहेगा। आप अपने लिए महंगे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीदारी इस महीने कर सकते हैं। जीवनसाथी की इन्कम बढ़ने से भी आपकी इन्कम बढ़ेगी, लेकिन यदि आप जमीन में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपको वह महीने के शुरुआती समय में करना ही बेहतर रहने वाला है। आप अपने घर के रिनोवेशन करने के बारे में इस महीने सोच सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेगा।
और पढ़ेंइस महीने बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा फायदा होगा, उनके कुछ विदेशी लोगों से कांटेक्ट बनेंगे, जो उनके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगे। आप अपने बिजनेस में कोई लापरवाही ना करें और पार्टनरशिप यदि चल रही है, तो उसमें आपको अपने पार्टनर से बातचीत करके ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए समय वैसे तो बढ़िया रहेगा, बस आप कार्य क्षेत्र में किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा बनने से बचे, क्योंकि बाद में यह आपके बॉस से रिश्तों को खराब कर सकता है, जिससे आपके प्रमोशन पर भी रोक लग सकती है।
और पढ़ेंविद्यार्थियों के लिए यह महीना काफी बढ़िया साबित होगा, क्योंकि उन्हें परीक्षा में मनचाहे परिणाम मिलने से काफी खुशी होगी। परिवार के सदस्य भी काफी खुश रहेंगे, उनका मनोबल भी काफी ऊंचा रहेगा और उन्हें किसी मनचाहे कॉलेज में दाखिला भी आसानी से मिल जाएगा, जिससे उन्हें आने वाले समय में कोई समस्या नहीं आएगी। आप यदि किसी प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आप मेहनत अधिक करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
जीवन में होने वाली सभी समस्याओं के ज्योतिषीय समाधान के लिए अभी हमारे विशेषज्ञों से कॉल पर बात करके अपनी बाधाओं को दूर करने का। पहली कॉल मुफ्त पाएं!










