वृश्चिक साप्ताहिक
09-08-2026 – 15-08-2026
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सही रहेगा, आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु मौसम के बदलाव के कारण आप शारीरिक समस्याओं से परेशान हो सकते हैं, आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आर्थिक स्थिति के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा, यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर समय रहेगा, व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय बेहतर रहेगा, आपको व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, नौकरी वाले जातक इस सप्ताह आप के कार्य क्षेत्र में थोड़ा सा सावधान रहने की कोशिश करें, प्रेम संबंधों को लेकर समय अच्छा रहेगा, आपका कोई पुराना साथी आपके जीवन में वापस आ सकता है, वैवाहिक संबंधो को लेकर थोड़ा सा सावधान रहने की आवश्यकता है, छोटी -छोटी बात पर कहा सुनी हो सकती है, शिक्षा के क्षेत्र में आप सतर्क रहें, गलत दोस्तों की संगत से दूर रहने का प्रयास करें अन्यथा, अपनी विद्या ग्रहण करने में आप पीछे हो सकते हैं।.
साप्ताहिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के प्रेम संबंधों की बात करें तो इस सप्ताह आपका कोई पुराना साथी आपकी जिंदगी में वापस आ सकता है, जिसका आप बहुत समय से इंतजार कर रहे थे, आपका साथी आपका पूरा साथ देगा, किसी गलत फहमी में आप दूसरे व्यक्ति के आने से परेशानियों को जल्दी से जल्दी दूर करने की कोशिश करें, वैवाहिक संबंधों की बात करें तो जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें तथा किसी छोटी -छोटी बात को लेकर किसी प्रकार की कहा सुनी ना करें।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपकी सेहत की बात करें तो सप्ताह की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु बदलते मौसम से आप बीमार हो सकते हैं, इसके लिए आप बारिश में कम से कम बाहर निकले अन्यथा, सर्दी, खांसी जुकाम बुखार इत्यादि से परेशान हो सकते हैं, इस सप्ताह आपको धड़कन की अनियमिता, माइग्रेन, ब्लड प्रेशर आदि की समस्याएं बहुत अधिक परेशान कर सकती है, खान पीन में नियंत्रण बरतने की कोशिश करें, व्यायाम करने का प्रयास करें।
और पढ़ेंइस सप्ताह आप के धन और रूपए पैसे की बात करें तो आर्थिक स्थिति को लेकर यह सप्ताह बेहतर रहेगा,यदि आप कोई जमीन या प्रॉपर्टी लेना चाहते हैं तो आपके लिए यह समय सफलता से भरा रहेगा, यदि आप शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं तो आपके लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा, यदि आपने किसी से धन उधार लिया है तो आप इस सप्ताह उसे उतारने की कोशिश कर सकते हैं, परंतु किसी की बातों में आकर आप किसी को धन उधार ना दे।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपके व्यवसाय और करियर की बात करें तो व्यवसाय को लेकर आपको नये अवसर के साथ आपके व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है, यदि आपका कोई पुराना सरकारी कार्य रुका हुआ था इस सप्ताह में भी पूरा हो सकता है, आप अपने कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं, आपके नए-नए कांटेक्ट भी बढ़ेंगे, जिससे आपको व्यापार में लाभ प्राप्त होगा, नौकरी वाले जातक इस सप्ताह अपने कार्य क्षेत्र में थोड़ा सावधान रहे, वहां के लोग आपके साथ राजनीति खेल सकते हैं, इसके लिए आपको सावधान रहना बहुत अधिक आवश्यक है।
और पढ़ेंइस सप्ताह आप की शिक्षा और ज्ञान की बात करें तो इसका आप अपने मित्रों में बहुत अधिक समय व्यतीत करेंगे, जिसके कारण पढ़ाई लिखाई में आपका समय बर्बाद हो सकता है,को पढ़ाई में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है, क्योंकि पहले का समय मौज मस्ती में चला जाएगा उसके बाद पछतावा ही रह जाएगा, अपनी बुद्धि और कौशल के दम पर अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की कोशिश करें, तभी आपको जीवन में सफलता मिल सकती है।
और पढ़ें









