मिथुन मासिक
Oct 2026
यह महीना आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। इस महीने आपकी परिवार के सदस्यों से खूब तक पटेगी, लेकिन आप उनके साथ बैठकर कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। आप कोई पुराना वाद विवाद ना उखाड़े, नहीं तो इससे बेवजह रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे और वह उनके लिए कोई सरप्राइज भी लेकर आ सकते हैं। धन को लेकर इस महीने आपको कुछ कठिनाइयां बनी रहेगी, क्योंकि आपके खर्चों पर आप नियंत्रण करने में की कोशिश तो करेंगे पर उसमें आप असफल रहेंगे, जिससे आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आप अपने कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां को भी समय से पूरा करने की कोशिश करें। संतान की फरमाइश पर आप उनके लिए कोई नया वाहन लेकर आ सकते हैं। इस महीने आपको पिताजी की सेहत पर भी आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने सिर व आंखों से संबंधित समस्या को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श देने की आवश्यकता है। आप एक अच्छी डाइट फॉलो करें और अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने के लिए योग्य व सुबह की सैर करना आदि के लिए समय निकालें। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करने की कोशिश करेंगे, लेकिन उनको ओवर कॉन्फिडेंट होने से बचना होगा, क्योंकि यही उनकी पढ़ाई में समस्याओं को बढ़ाएगी।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोग इस महीने काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और वह अपने साथी से अपने रिश्तों को बेहतर करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि कोई पुरानी समस्या लंबे समय से चली आ रही थी, तो वह भी दूर होगी और आपका उनसे बार-बार मिलने का मन करेगा, जिससे गले शिकवे भी दूर होंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को इस महीने कोई भी पुरानी बात बीच में लाने से बचना होगा, क्योंकि इससे आपकी कोई गलती सामने आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप उसके लिए तुरंत माफी मांग ले, नहीं तो गृहस्थ जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं।
और पढ़ेंइस महीने आपको कामकाज अधिक रहेगा और भाग दौड़ भी लगी रहेगी। पिताजी की सेहत में भी गिरावट आ सकते हैं, जिससे आपको तनाव भी रहने की संभावना है, लेकिन इन सबके साथ-साथ आप अपने सेहत का भी पूरा ध्यान दें, क्योंकि आपको कुछ नसों व पैरों से संबंधित समस्या होने की संभावना है। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा और यदि आपको थोड़ा काम करके अत्यधिक थकान व कमजोरी महसूस हो, तो आप किसी डॉक्टर की सलाह से कोई टॉनिक ले सकते हैं।
और पढ़ेंइस महीने आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। आपको समझ नहीं आएगा कि कैसे और कहां से धन खर्च हो गया। आप यदि प्रॉपर्टी का कोई काम करते हैं, तो कर रहे हैं, तो उसे आप महीने की शुरुआत में ही कर ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई नुकसान भी इस महीने हो सकता है। आप किसी को यदि कोई लोन लेने या फिर देने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। आप अपने दोस्तों के साथ समय अधिक बिताएंगे, जिसमें आपका खर्चा भी होगा।
और पढ़ेंव्यापार कर रहे लोगों के लिए यह महीना काफी बेहतर रहने वाला है, वह किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए भी सोच सकते हैं। आपको कोई प्रोजेक्ट मिलने में देरी हो सकती है, जिसमें आपको घबराना नहीं है। आप अपने प्रयास में तेजी लाएं कुछ नए लोग आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे और आप अपने व्यवसाय को और देशो तक फैलाने में भी कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए यह समय ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका अपने कामो को लेकर घूमना फिरना लगा रहेगा और आप कुछ नया भी सीखेंगे, जो आपके बॉस को खूब पसंद आएगी। आपकी सैलरी में भी इंक्रीमेंट हो सकता है।
और पढ़ेंइस महीने आपका ध्यान तो इधर-उधर भटकेगा, लेकिन आप पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की कोशिश करेंगे। यदि किसी प्रतियोगिता के परिणाम आने हैं, तो वह आपके लिए बेहतर रहने वाले हैं, लेकिन आपको अपने इस समय को खराब करने से बचना होगा। यदि आप कहीं विदेश जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए यह महीना सकारात्मक रहने वाला है। यदि आपके दोस्त आपका किसी काम में कोई खर्च करवाने के लिए सोचे, तो आपको उसमें अपने ऊपर संयम रखने की आवश्यकता है।
और पढ़ें









