Home » Predictions » Astrology » शनि वक्री 2019: 30 अप्रेल से हो रहे हैं शनि वक्री, क्या होगा आपकी राशि का हाल

शनि वक्री 2019: 30 अप्रेल से हो रहे हैं शनि वक्री, क्या होगा आपकी राशि का हाल

शनि वक्री 2019: 30 अप्रेल से हो रहे हैं शनि वक्री, क्या होगा आपकी राशि का हाल

शनि गोचर यानि राशि परिवर्तन वैदिक ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जाता है। इसमें शनि वक्री का भी खास महत्व है। चूंकि शनि को कर्म, सेवा, नौकरी और लोकतांत्रिक संस्थाओं का कारक माना जाता है, ऐसे में यह कॅरियर और आजीविका को प्रभावित करता है। शनि की चाल धीमी होती है, ऐसे में इसके परिणाम भी काफी ठोस और स्थिर होते हैं। इस साल 30 अप्रेल से शनि धनु राशि में वक्री होंगे और 18 सितंबर को वापस धनु राशि में मार्गी हो जाएंगे।

वक्री शनि देंगे परिश्रम के बेहतर परिणाम, वक्री शनि से बचाव के उपाय

खास बात यह है कि शनि काफी धीमी गति में चलता है और उसकी चाल का किसी भी व्यक्ति के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। ऐसा नहीं है कि वक्री स्थिति में शनि बुरे परिणाम ही दे, परिणाम सकारात्मक होगा या नकारात्मक, यह सब कुछ कुंडली में शनि की स्थिति के आधार पर ही तय होता है। कई बार ऐसा भी होता है कि शनि वक्री की स्थिति में लोगों के वर्षों से लंबित कार्य पूरे हो जाते हैं। हालांकि इस दौरान काफी सावधानियां बरतने की जरुरत होती है। इस अवधि में परेशानियों से निजात पाने के लिए मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा और रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ लाभकारी होता है। शनि वक्री का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव होगा, आइए इसके बारे में यहां जानते हैं………….


शनि वक्री प्रारंभ – अप्रेल 30, 2019, (मंगलवार) सुबह 03:55 बजे

शनि प्रगतिशील (मार्गी) प्रारंभ – सितंबर 18, 2019, (बुधवार) सुबह 11:48 बजे

कुल वक्री दिन – 142 दिन


मेष राशि वालों के लिए शनि वक्री लाभदायक साबित होगी। जॉब में लाभ के साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होगी। परिजनों का भी पूरा साथ मिलेगा। हालांकि हर काम में सफलता के लिए तीन गुना ज्यादा मेहनत करनी होगी। शनि भाग्य स्थान में वक्री होंगे, इसलिए भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करें।


वृषभ राशि के लिए भी शनि का वक्री होना आपको लक्ष्य की ओर काम करने के लिए प्रेरिक करने वाला है। इस समय कामकाज के स्थान पर बेहद ध्यान रखने की जरूरत रहेगी। पार्टनर के साथ किसी छोटी बात पर भी बहस हो सकती है। ऐसे में आपको ज्यादातर समय मौन रहने में फायदा होगा।


मिथुन राशि वालों के लिए शनि की वक्री गति नुकसानदेह साबित हो सकती है। काम में आपका मन नहीं लगेगा, लेकिन जीवन साथी या बिजनेस पार्टनर के साथ भी बहस हो सकती है। इस समय को धैर्य से गुजारें। हर काम में जल्दबाज़ी ना करें।


कर्क राशि वालों के लिए भी शनि की वक्री गति के कारण काम अटक-अटक कर पूरे होंगे। इस पूरे समय शनि आपकी परीक्षा लेगा। अधीनस्थ लोगों से आप अच्छा व्यवहार करें। ज्यादा आत्मविश्वास नहीं रहने से किसी भी नए काम को करने में आपको डर लगेगा।


शनि की वक्री गति का सिंह राशि के जातकों की रोमांटिक लाइफ में कमी रहेगी। लाभ के अवसर कम मिलेंगे और जमा पूंजी खर्च होगी। इस समय आपको अपनी अनावश्यक खरीदारी पर नियंत्रण रखना चाहिए।


कन्या राशि वाले जातकों के स्वास्थ्य पर शनि का विपरित असर पड़ सकता है। हालांकि शनि की वक्री गति के कारण अवधि में नई योजनाएं बनेंगी और फलीभूत होंगी। इस दौरान आपके स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं।


शनि की वक्री गति के कारण तुला राशि के जातकों के काम तो बनेंगे, लेकिन हर काम में बेहद चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। यदि आप मन से कमज़ोर हैं, तो आप बात-बात पर गुस्सा हो सकता है। धन के मामले में बेहद ध्यान रखने की जरूरत है।


वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सतर्कता बरतने वाला समय है। मां के स्वास्थ्य का आपको बेहद ध्यान रखना होगा। सुख-सुविधाओं में कटौती हो सकती है। आपको मिलने वाले लाभ भी अचानक कम हो सकते हैं।


शनि की वक्री गति की अवधि में आपको काफी सावधानी बरतने की जरुरत है। इस समय लाइफ पार्टनर के साथ बहस बाज़ी हो सकती है। घरेलू मसलों में आपका ध्यान नहीं लगेगा। कार्यस्थल पर भी माहौल उत्साहजनक नहीं रहेगा।


मकर राशि वालों के लिए शनि वक्री स्थिति इतनी फायदेमंद नहीं रहने वाली है। आप दुर्व्यसनों में फंस सकते हैं। बच्चों और घर के लोगों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। इस समय सफाई कर्मियों से आप अच्छा व्यवहार करें।


कुंभ राशि वालों के लिए शनि वक्री की स्थिति थोड़ी परेशानी भारी हो सकती है। जल्दबाज़ी में धन कमाने के लालच से बचें। रोमांटिक लाइफ में पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। ऑफिस के काम में मन नहीं लगेगा।


शनि का वक्री होना मीन राशि वाले जातकों के लिए विशेष फायदेमंद नहीं होगा। हर काम में देरी होगी। दांपत्यजीवन में पार्टनर के साथ बहस हो सकती है। ज्यादा खर्चा होने से आप निराश रहेंगे।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to