Home » Predictions » Astrology » शनि का मकर राशि में गोचर आम आदमी के जीवन को कैसे और कितना प्रभावित करेगा?

शनि का मकर राशि में गोचर आम आदमी के जीवन को कैसे और कितना प्रभावित करेगा?

शनि का मकर राशि में गोचर आम आदमी के जीवन को कैसे और कितना प्रभावित करेगा?

बहुत जल्द,बस कुछ ही दिनों में नया साल शुरू हो जायेगा। तो क्यों ना हम नए साल का स्वागत धूम-धाम से करें। क्योंकि ज्योतिष ने तो नए साल की शुरुआत बहुत ज़बरदस्त तरीक़े से करने की तैयारी कर ली है। नए साल के शुरूआती महीने यानि जनवरी में ही न्याय के देवता और कर्म फलदाता शनि देव मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जो लगभग ढाई सालों तक मकर राशि में ही गोचर करेंगे। इसलिए यह घटना और अवधि दोनों ही समस्त मानव जाती के लिए जीवन बदलने वाली होगी। यह न केवल करियर और रिश्तों के हिसाब से मानव जीवन को प्रभावित करेगा बल्कि उनके विचारों और कार्यों को भी विशेष रूप से प्रभावित करेगा।

यह महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना 23 जनवरी, 2020 को घटने जा रही है। इस दिन शनि ग्रह, राशि चक्र की समस्त राशियों में भ्रमण करके लगभग 30 साल बाद अपनी स्वयं की राशि, मकर राशि में प्रवेश करेगा। एक तरह से यह घटना शनि की घर वापसी जैसी होगी। जो की बहुत ही भव्य और शानदार होने वाली है।


शनि को एक सख्त अनुशासक माना जाता है, जो किसी व्यक्ति को अच्छे या बुरे अलग-अलग अनुभव या परिणाम देता है। शनि चाहते हैं कि वे सबसे अच्छे गुरु के रूप में जाने जाएँ, और उनके प्रभाव में व्यक्ति जीवन के महत्वपूर्ण सबक सीखे। शनि, मकर राशि के स्वामी या शासक भी हैं, इसलिए मकर राशि के साथ इनका गहरा संबंध है।

जो लोग मकर राशि में शनि के प्रभाव के दौरान जन्म लेते हैं, वे जीवन में एक अलग छाप बनाने की महत्वाकांक्षा से प्रेरित होते हैं। मकर भी एक सख़्त पिता की तरह लोगों को जीवन के लक्ष्य प्राप्त करने और योजनाओं को क्रियान्वित करने में प्रमुख भूमिका निभाता है। यह लगातार काम करने और जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता का संकेत है। इसलिए, यही वजह है कि शनि का अधिकार और अनुशासन की राशि के साथ गहरा संबंध है।


जैसा कि हम जानते हैं, वैदिक ज्योतिष में प्रत्येक ग्रह का लोगों के जीवन पर कुछ ना कुछ प्रभाव ज़रूर पड़ता है। चाहे वह उनकी भावनाएं, मूल्य, विचार, और कर्म हों या कोई चुनौतियों का सामना करना हो। ग्रह और ग्रहों का गोचर इन सब में एक बड़ी भूमिका निभाता है। जब जीवन चक्र से गुजरने की बात है, तो तो किसी व्यक्ति के लिए उनकी कुंडली का विश्लेषण करना अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता। किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में शनि की स्थिति और उसके स्थान परिवर्तन का प्रभाव भी एक प्रमुख भूमिका निभाता है। इसलिए अपनी जन्म कुंडली में शनि की स्थिति और उपस्थिति जानने के लिए हमारे ज्योतिषी विषेशज्ञों से अपनी व्यक्तिगत शनि पारगमन रिपोर्ट प्राप्त करें, और जाने की आपके जीवन में क्या कुछ होने वाला है।

व्यापक स्तर पर, शनि ऐसे लोगों का प्रतिनिधित्व करता है जो समाज में कम सक्रियता बनाए रखते हैं। ऐसे लोगों बहुत ही साधारण तरीके से जीवन जीते हैं, जिसका आनंद वे मूलभूत सुविधाओं के साथ भी ले सकते हैं। शनि ऐसे लोगों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं, जो अनुसंधानात्म्क कार्य करने के इच्छुक होते हैं,और सांसारिक मोह माया से दूर होते हैं। इसलिए शनि का मकर राशि में परागमन ऐसे लोगों के लिए अधिक सहयोगी रहेगा जो सामान्य जीवन शैली जीते हैं। यह उनके मूल्यों को बाधित किए बिना सोचने-समझने और फिर प्रतिक्रिया देने की दिशा में मार्गदर्शन करेगा। इसका मतलब यह नहीं है कि यह अन्य लोगों के लिए कठिनाई पैदा करेगा। इसका सीधा सा मतलब है कि जो लोग सांसारिक इच्छाओं में लिप्त हैं, शनि उन्हें दूर होने और अपने भीतर झांकने की प्रेरणा देंगे। यह उनका सभी के जीवन में संतुलन लाने का एक तरीका है।

अपने जीवन में शनि के हानि कारक प्रभाव को दूर करने के उपाय और समाधान प्राप्त करें अभी!

विभिन्न विषयों पर शोध करने के संदर्भ में लोग पारगमन से बहुत लाभ उठा सकते हैं। शनि भी लोगों को प्रमुख भावनाओं या लालच को छोड़ने और जीवन में साधारण चीजों में शांति ढूंढने के लिए प्रेरित करेगा। जो लोग आत्मज्ञान के मार्ग में सफलता पाना चाहते हैं, वे भी इस परागमन के दौरान अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

आंतरिक रूप शनि दीर्घकालिक मूल्यों और जिम्मेदारियों को इंगित करता है। यह लोगों को सख्त अनुशासन के साथ, अपने कार्य या जीवन के प्रति प्रतिबद्ध बनाता है। इसलिए मकर राशि में शनि का परागमन लोगों को अधिक विनियमित तरीके से विभिन्न स्थितियों में रहने और कार्य करने में सक्षम करेगा। यह कठोर कार्यवाहक ग्रह लोगों को मजबूत दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने में भी मदद करेगा। इसलिए आपके जो भी लक्ष्य हैं, जिन्हें आप हासिल करना चाहते हैं। उन्हें अतिरिक्त प्रयास कर के प्राप्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – 10 जनवरी 2020 को पड़ेगा नए साल का पहला चंद्र ग्रहण?जानें किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?


ग्रह, राशियों पर शासन करते हैं और उन लक्षणों के अधिकारी होते हैं जो हर राशि की प्रकृति का प्रतिनिधित्व करते हैं। शनि को एक स्वतंत्र और धीमी गति से चलने वाले ग्रह के रूप में जाना जाता है। यह कर्म का ग्रह माना जाता है, जो न्याय, कर्म और जिम्मेदारियों पर केंद्रित होता है। इसलिए, कर्म आपके अतीत और वर्तमान विचारों और कार्यों को उजागर करेगा। यह आपके जीवन के निर्णयों के साथ-साथ सफलता पर भी बहुत प्रभाव डालेगा। अपनी व्यक्तिगत शनि पारगमन रिपोर्ट प्राप्त करें और अपनी सफलता के लिए छिपे हुए मार्ग की तलाश करें!

सांसारिक दृष्टिकोण से देखें तो शनि परिपक्व आबादी, ज़मींदारों और किसानों का प्राकृतिक कारक या संकेतक है। यह कोयला और खनन उद्योग का भी प्रतिनिधित्व करता है। राज्यों और राष्ट्रों के स्वामित्व वाली विभिन्न संपत्तियां शनि के प्रभूत्व के अंतर्गत ही आती हैं। इसके अलावा, मकर राशि सरकारी अधिकारियों, सरकारी संस्थाओं का भी प्रतीक होती है। इसलिए, शनि और मकर के इस संयोजन का दुनिया के इन उपरोक्त क्षेत्रों पर ज़बर्दस्त प्रभाव पड़ेगा।

मकर का शनि में यह परागमान आम तौर पर कई देशों के सरकारी संस्थानों के लिए सहायक और अनुकूल रहेगा। शनि गोचर के प्रभाव में, विभिन्न सरकारें कई सुधार लाने का कार्य करेंगी। शनि के गोचर के दौरान धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सुधार भी होने की संभावना है।

जैसा कि शनि में परिवर्तन और चुनौतियाँ हैं, यह सरकारी मामलों को सही रास्ते पर लाने के लिए एक बेहतरी के रूप में काम करेगा। यह परिवर्तन दुनिया को रहने के लिए एक अधिक संगठित और संरचनात्मक स्थान बनाने के लिए एक विशेष शक्ति द्वारा संचालित होगा।

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक ज्योतिषी विशेषज्ञ से बात करें अभी!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to