होम » राशिचक्र » संबंधों की अनुकूलता » कन्या – वृषभ अनुकूलता

कन्या – वृषभ अनुकूलता

कन्या – वृषभ अनुकूलता

कई चीजें समान होने के कारण वृषभ और कन्या की अनुकूलता एक दम ऊंचाई पर है। दोनों जीवन की यथार्थता को स्वीकारना पसंद करते हैं। सामान्यतः दोनों लापरवाही, अपव्यय और असंगति से दूर रहना चाहते हैं। उनका रिश्ता निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के कारण समृद्ध होगा। लेकिन कभी कभी दोनों के बीच मीठी नोक झोंक हो सकती है क्योंकि वृषभ का बहुत ज्यादा ध्यान रखने का रवैया कन्या को यह महसूस करा सकता है कि यह उनकी भावनाओं का गला घोंट रहा है।

कन्या पुरुष और वृषभ माहिला के बीच अनुकूलता

कन्या पुरुष वृषभ महिला के देखभाल करनेवाले और स्नेहल स्वभावके कारण उन्हें जीवनसाथी के रूप में पाकर बहुत धन्य होते हैं। महिला के संगठित व्यवहार और पुरुष की वचनबद्धता के संतुलित रिश्ते के कारण उनकी अनुकूलता बहुत उच्च है। वृषभ महिला कन्या पुरुष के समर्पण को पसंद करती हैं जबकि पुरुष महिला की जीवन जैसा है उसे उसी रूप में लेने की क्षमता का कायल है। शारीरिक रूप से यह जोड़ी बहुत अच्छी दिखती है। कन्या पुरुष और वृषभ महिला के बहुत सी समानता होने के कारण यह एक अच्छी प्रेम जोड़ी है।

कन्या महिला और वृषभ पुरुष के बीच अनुकूलता

वृषभ पुरुष कन्या महिला के करिश्मा से बहुत जल्द आकर्षित हो जाते हैं। इसके विपरीत महिला वृषभ पुरुष के जुनूनी स्वभाव की ओर आकर्षित होती है। उनकी अपनी और प्राकृतिक विशेषताएं समर्पण और ईमानदारी के कारण उनकी अनुकूलता बहुत अच्छी रहेगी। कन्या महिला हमेशा वृषभ पुरुष के भावुक और आध्यात्मिक स्वभाव की ओर आकर्षित होती हैं। छोटी मोटे झगड़े को छोड़कर दोनों के बीच हर चीज अच्छी होगी। यह रिश्ता अनुकूलता चार्ट में एक अच्छी जोड़ी है।