होम » राशिचक्र » संबंधों की अनुकूलता » कन्या – मेष अनुकूलता

कन्या – मेष अनुकूलता

मेष और कन्या दोनों ही ईमानदार होते हैं। इस रिश्ते में एक आकर्षण तत्व है लेकिन रिश्ते के स्थायित्व निश्चित नहीं है। मेष राशि को आलोचना बर्दाश्त नहीं। मेष राशि में आवेगी प्रवृत्ति होती है वहीं दूसरी ओर कन्या राशि वाले कोई भी निर्णय से पहले बहुत सोच विचार करते हैं। आर्थिक मामले में मेष राशि वाले बहुत खर्चीले होते हैं, वहीं कन्या राशि वाले बहुत सचेत रहते हैं। मेष राशि को अपनी हड़बड़ी की आदत पर नियंत्रण करना होगा और कन्या को मीन मेख निकालना और आलोचना करना छोड़ना होगा।

कन्या पुरुष और मेष महिला के बीच अनुकूलता

ज्योतिष के अनुसार मेष महिला और कन्या पुरुष रिश्ता असहज नहीं होगा। परिश्रम से जीवन में सजीवता बनाए रखने का अनुभव मिलेगा। पुरुष भविष्य में जीते हैं जबकि महिला वर्तमान में। महिला को अपनी सहजता बनाए रखने में पुरुष की प्रवृत्ति के साथ टकराहट हो सकती है। पुरुष हर उस चीज की योजना बनाना चाहता है जो महिला के लिए थोड़ा बोरिंग हो सकता है। दोनों के बीच एक ही सकारात्मक चीज है कि पुरुष महिला के लक्ष्य का सम्मान करता है। दोनों के बीच की अनुकूलता इस बात पर है कि दोनों आपसी दूरी को पाट दें।

कन्या महिला और मेष पुरुष के बीच अनुकूलता

इस महिला को लगता है कि स्वस्थ आलोचना कि जानी चाहिए वहीं पुरुष यह सोचता है कि स्वस्थ आलोचना जैसी कोई चीज नहीं है। पुरुष नियमों का पालन नहीं करते और महिला सभी नियम का पालन करना चाहती है। पुरुष, स्त्री को उत्साहित करना पसन्द करता है। पुरुष के गुस्सा होने पर महिला उसे डांटकर परिस्थिति को और अधिक गर्म बना देती है। ज्योतिष के अनुसार इस संबंध के बने रहने की संभावना कम है।