होम » भविष्यवाणियों » राजनीति » क्या Bhagwant Mann punjab election 2022 में रख पाएंगे ‘आप’ का मान?

क्या Bhagwant Mann punjab election 2022 में रख पाएंगे ‘आप’ का मान?

क्या 'आप' के लिए भगवंत मन्न पंजाब चुनाव 2022 में एक प्रमुख उम्मीदवार होंगे?

मूल रूप से कॉमेडियन रह चुके भगवंत मान (Bhagwant mann) पंजाब चुनाव 2022 (Punjab Elections 2022) में आम आदमी पार्टी (AAP) का सबसे चर्चित चेहरा है। जाहिर है कि वह पंजाब से ‘आप’ के इकलौते सांसद भी है, इसीलिए अपनी पार्टी की ओर से उनको मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के लिए चुना गया है। ‘पंजाब आप’ के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान पंजाब की संगरूर (उनका जन्मस्थान) लोकसभा सीट से सांसद है और पंजाब में अपनी पार्टी को विधानसभा चुनाव 2022 जीताने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। इस वक्त देश की नजर भी पंजाब की सियासत पर टिकी हुई है क्योंकि इस चुनाव 2022 में हिस्सा लेने वाले सभी बड़े चेहरे अपने आप में श्रेष्ठ है। भगवंत मान के लिए इस चुनाव में ग्रहों के सहयोग से उनका पलड़ा भी बाकि पार्टियों की बराबरी पर है। तो आइये जानें उनकी सूर्य कुंडली से कि सितारों के आधार पर कैसा है ‘आप’ के इस नेता का व्यक्तित्व और क्या ग्रह रख पाएंगे भगवंत मान का मान-सम्मान….


Bhagwant Mann horoscope
भगवंत मान (Bhagwant Mann) का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर में हुआ। इसके आधार पर हमारे विशेषज्ञों ने उनकी सूर्य कुंडली का अध्ययन किया। भगवंत मान चंद्र राशि मिथुन है और इनकी कुंडली बहुत मजबूत है। भगवंत मान की सूर्य कुंडली में दूसरे भाव में सूर्य और आत्मकारक बुध की युति बन रही है। आत्मकारक अर्थात कुंडली में सबसे अधिक अंशों वाला ग्रह जो जातक के लिए सौभाग्यशाली व हर प्रकार से अच्छा माना जाता है। बुध संचार का ग्रह है जो किसी भी जातक की कम्युनिकेशन स्किल्स, ह्यूमर, कूटनीतिक कौशल और मैनेजमेंट को प्रभावित करता है। भगवंतमान शक्तिशाली बुध के कारण सफल कॉमेडियन बने और एंटरटेनमेंट से पॉलिटिक्स में आते हुए खुद को बहुत अच्छे से मैनेज किया, इसीलिए आज AAP की ओर से वे सीएम पद के दावेदार है। सूर्य से उन्हें डोमिनेन्स मिला जो उनकी किसी भी मुद्दे पर अपनी पकड़ बनाने में मदद करता है। हालांकि क्या बस इसी एक गुण से Bhagwant Mann Punjab Election 2022 जीत पाएंगे?

अपनी ताकत और कमजोरियों के बारे में जानें. अभी हमारी निःशुल्क जन्मपत्री तक पहुंच प्राप्त करें!


भगवंत मान की कुंडली में मंगल सूर्य-बुध के सामने स्थित है। मंगल स्वराशि में भी है। मंगल जातक की इच्छाशक्ति और ऊर्जा को प्रभावित करता है, इसीलिए मान आत्मविश्वास से भरपूर है। उनके राजनीति में भी यह ऊर्जा और दृढ़ता साफ नज़र आती है। वे अपनी बात को बड़ी ही समझदारी और चतुराई से लोगों के बीच रखते हैं। उन तक अपनी बात पहुंचाने में सफल भी होते हैं। Bhagwant Mann horoscope के अनुसार कुंडली में मंगल की उपस्थिति उनकी एनर्जी को को बढ़ावा देती है। हालांकि, मंगल के कुछ नकारात्मक प्रभाव भी है। स्वराशि का मंगल की ऊर्जा उन्हें ज़िद्दी भी बना देती है वह कभी-कभी आवेश में आकर अपने ही काम को बिगाड़ लेते हैं, या बिना सोचे-समझे गलत निर्णय ले लेते हैं। कुंडली में वृश्चिक राशि में शुक्र उपस्थित है, जिसके कारण वह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। शुक्र वैभव और विलासिता का प्रतीक है, इसीलिए भगवंत मान अच्छी लाइफस्टाइल में जीना पसंद करते हैं। इनके चतुर्थ भाव में राहु उपस्थित है और राहु के ठीक सामने दसवें भाव में शनि, चंद्र और केतु उपस्थित हैं। चंद्र जहां उन्हें सौम्यता के साथ चंचल और मजाकिया बनाता है, वहीं शनि और केतु की युति उन्हें कई बार विवादों में लाकर खड़ा कर देती है। क्या Bhagwant Mann Punjab Election 2022 में किसी विवाद में फंसेंगे या अपनी नैय्या पार ले जाएंगे। देखते हैं आगे।

आप वार्षिक जीवन में क्या करेंगे? प्रीमियम जन्मपत्री रिपोर्ट तक पहुंच प्राप्त करें।


फिलहाल की ग्रह दशा के आधार पर भगवंत मान का राजनीतिक कॅरियर कितना प्रभावित होगा। Bhagwant Mann Punajab Election 2022 के दौरान गुरु के सपोर्ट में रहेंगे। अभी गोचर का गुरु जो कि कुंभ राशि में उन्हें फायदा दे सकता है। सूर्य कुंडली के हिसाब से अभी गोचर का गुरु उनकी कुंडली के पांचवें भाव से गुजर रहा है। यह उन्हें सपोर्ट करेगा। Mann की कुंडली में बहुत अच्छे ग्रहों का योग है जो उन्हें Punjab Elections 2022 में सफलता दिला सकते हैं, लेकिन कुंडली में शनि-चंद्र की युति से विष दोष और शनि-केतु की युति से जो शापित दोष बन रहा है, वह पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के उनके सपने में बाधा डालेेंगे। इसलिए कहा जा सकता है कि पंजाब का सीएम बनने की संभावना ज्यादा नहीं है, लेकिन उनके बाकि ग्रह बहुत मजबूत और अच्छी स्थिति में होने के कारण वे अपने प्रतिद्वंदियों पर बहुत भारी पड़ने वाले हैं।
2023 आप किस क्षेत्र में भारी पड़ेंगे या कौन सा दोष आपको आगे बढ़ने से रोकेगा, जानिए अपनी 2023 की FREE रिपोर्ट केवल यहां


पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पार्टी के सीएम उम्मीदवार के रूप में भगवंत मान का नाम घोषित कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही मान बहुत भावुक हो गए और अरविन्द केजरीवाल पर अपना पूरा भरोसा भी जताया है। हालांकि, कुंडली के हिसाब से उनके पंजाब के मुख्यमंत्री बनने में थोड़ी मुश्किलें है लेकिन उन्हें सफलता जरूर मिलेगी, और वे अपने प्रतिद्वंदियों पर भारी भी पड़ने वाले हैं। वह काफी हद तक पंजाब में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब भी हो पाएंगे, लेकिन प्रदेश की सत्ता उनके हाथ नहीं लग पाएगी। फिलहाल AAP भगवंत मान के नेतृत्व में अकेले ही चुनावी समर में उतर रही है, लेकिन सरकार बनाने की जोड़-तोड़ में AAP किसी भी समझौते के लिए तैयार है। ऐसा संकेत पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल दे चुके हैं।

(आपकी कुंडली में कैसा है ग्रहों का खेल, जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला समय, ज्योतिषियों से बात करें अभी)

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
मालव भट्ट
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to