होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » कर्क में मिलेंगे मंगल और शुक्र, क्या होगा आप पर असर

कर्क में मिलेंगे मंगल और शुक्र, क्या होगा आप पर असर

मंगल और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन, अब कर्क में प्रवेश

प्रत्येक ग्रह राशि एक निश्चित समय में राशि बदलता है और दूसरे ग्रहों के साथ किसी ना किसी राशि में युति भी बनाता है। ऐसी ही एक युति कर्क राशि में 31 मई 2023 से 30 जून 2023 तक बनेगी। जब मंगल और शुक्र राशि बदलकर कर्क में पहुंचेंगे। शुक्र ग्रह को कला, प्रेम, रोमांस और धन का कारक माना जाता है। वहीं मंगल एक ऊर्जावान ग्रह है। जिससे उत्साह, वीरता और साहस को देखा जाता है। जब शुक्र और मंगल कर्क में मिलेंगे, तो लोगों के प्रेम जीवन के लिए यह उत्साहजनक परिणाम देगा। जानते हैं अलग-अलग राशियों के लिए यह समय किस तरह का होगा।


मंगल और शुक्र के मिलने के दौरान का समय आपके प्रेम जीवन के लिए बेहतर होगा। आप इस दौरान अति संवेदनशील भी रह सकते हैं। कभी-कभी आप अनियंत्रित प्रतिक्रिया भी दे सकते हैं। हालांकि इस युति का कारण आप अपनी भावनाओं को सही तरीके व्यक्त करने के काबिल बनेंगे। लव लाइफ में कुछ भावुक पल भी आएंगे। इस युति के दौरान आप अपने आप का विश्लेषण करें और अधिक स्पष्टता के साथ आगे बढ़ें।

मेष राशि के बारे में और पढ़ें…..


मंगल और शुक्र के मिलने से आपके व्यवहार में अधिक खुलापन रहेगा। आप अपनी समस्याओं को लेकर मुखर रहेंगे और सकारात्मक तरीके से अपनी समस्याओं से निपटेंगे। इस दौरान पुराने कोई विवाद सुलझ सकते हैं। आपके प्रिय के साथ आपकी अंतरंगता काफी बढे़गी। गर्मजोशी के साथ आप अपने प्रेम को पाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान अपने क्रोध और अहंकार को हावी न होने दें। इस समय में आपके आत्मविश्वास, प्रेम और रोमांस में वृद्धि होगी। अपने रिश्ते के बारे में जानना चाहते है ? तो संबंध एक प्रश्न पूछें -विस्तृत सलाह रिपोर्ट से

वृषभ राशि के बारे में और पढ़ें….


मंगल और शुक्र की युति के प्रभाव के चलते आप कई इंट्रेस्टिंग लोगों से मुलाकात कर पाएंगे। आप उन लोगों के करीब आएंगे, जो आपसे बिल्कुल उलट हैं। रोमांस के लिए नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। आप उत्साह जनक तरीके से काम करेंगे। कुछ नया पाने का प्रयास कर सकते हैं, जो आपको संतुष्टि देगा।  यदि आपके और आपके प्रेमी के बीच कोई मतभेद हैं, तो यह समय उन्हें दूर करने में आपकी मदद करेगा। 

जानिए मिथुन राशि के बारे में….


मंगल और शुक्र की युति इस समय आपकी राशि में बनेगी। यह समय आपके लिए उत्साह और रोमांस से भरपूर होगा। इस दौरान आप अपनी आलस्य से बाहर आकर कुछ नया करना चाहेंगे। आपमें सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। आप आनंद और रोमांस के अलग लेवल पर होंगे। इस दौरान आपमें एक आकर्षण भी होगा और खास बात यह भी है कि आप भी किसी के आकर्षण में पड़ सकते हैं। 

जानिए कर्क राशि के बारे में ……


यह समय आपके जीवन में प्रेम का नया अध्याय शुरू कर सकता है। आप अपने आप को किसी भी स्थिति में बेहतर रखने का प्रयास करेंगे। आपसे दूर रह रहे किसी अपने के साथ आपकी बातचीज बढ़ेगी। इस समय आपमें कुछ सकारात्मक परिवर्तन भी होंगे। जीवनसाथी के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा और उनका सहयोग भी आपको मिलेगा। इस दौरान आप किसी कमिटेड रिलेशनशिप का हिस्सा भी हो सकते हैं। सटीक निवेश सलाह प्राप्त करें आैर स्मार्ट निर्णय लें

अपनी राशि सिंह के बारे में और पढ़ें


मंगल और शुक्र की युति के चलते आप अपने आप को उसी तरह प्रेजेंट करना चाहेंगे, जैसे आप हैं। इससे प्रेम जीवन में को-ऑपरेशन, सहयोग बढ़ेगी। आप भी अपने पार्टनर में उन खूबियों को खोजना चाहेंगे, जैसी आपमें हैं। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, आपमें सकारात्मक परिवर्तन आएगा। इस समय आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी बार-बार हिस्सा लेंगे। भविष्य को लेकर आशान्वित रहेंगे। प्रेम जीवन को सफल बनाने के लिए आप सभी तरह के प्रयत्न करते हुए दिखेंगे।

अपनी राशि कन्या राशि के बारे में और पढ़ें


मंगल और शुक्र का मिलन आपके लिए आपके प्रेम जीवन में सकारात्मकता और नए अवसर लेकर आएगा। इस समय आप अपनी फिलिंग्स को अपने किसी प्रिय के साथ शेयर कर सकेंगे। यह समय आपके लिए अवसरों का रहेगा। रोमांस के लिए आप समय निकाल सकेंगे। किसी तरह का पुराना मतभेद आपका दूर हो जाएगा। इस दौरान आपकी अच्छी इमेज आपके प्रिय के सामने बनेगी। निजी प्रश्न पूछें -विस्तृत सलाह रिपोर्ट से अपने निजी मसलों का समाधान पाए 

अपनी राशि तुला राशि के बारे में और पढ़ें


मंगल और शुक्र के प्रभाव के चलते आप अपनी लाइफ के अच्छे दिन गुजारेंगे। यह आपकी फिलिंग्स को पॉजिटिव बढ़ाएंगे। यह समय आपके पुराने गलत लिए गए निर्णयों को सुधारने का है, जिससे आप अपने रिलेशनशिप को एक ऊंचाइयां दे सकें। आपके और आपके प्रिय के बीच आपसी कन्वर्सेशन काफी अच्छा रहेगा और इस मीनिंगफुल बातचीत के जरिए आप अपने रिश्ते को मजबूत बना पाएंगे।

वृश्चिक राशि के बारे में पढ़ें यहाँ.


इस समय जब कर्क राशि में मंगल और शुक्र मिलेंगे, धनु राशि के लोगों को अपने रिलेशनशिप के इश्यू को सुधारने का मौका मिलेगा। पिछले जो मतभेद आपकी व्यस्तता और कम बातचीत के कारण हुए थे, उन्हें सुधारने का समय है। कुछ समय बाद आप महसूस करेंगे कि आपके संबंध अब स्थिर है। अपने प्रिय के साथ बातचीत में आपको अव्यवहारिक होने से बचना चाहिए, जिससे किसी तरह की गलतफहमी पैदा ना हो। 

धनु राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….


मंगल और शुक्र का मिलन आपके और आपके प्रिय के लिए प्यार और संबंधों का नया अध्याय शुरू करवाएगा। प्यार और रोमांस के लिए आप दोनों के मन में नए विचार और नया उत्साह होगा। आप इस समय आत्मविश्वास के साथ अपने रिलेशनशिप को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। समय का सदुपयोग करें और प्रिय की बातों को भी महत्व दें, जिससे आप अपने संबंधों को आसानी से मैंटेन कर पाएं। कोर्इ भी प्रश्न पूछें रिपोर्ट से पाए अपनी चिंता का समाधान 

मकर राशि के बारे में यहाँ और पढ़ें.


यह समय आपकी जिंदगी को प्रेम का आशीर्वाद देने वाला है। आप नए आनंद में रहेंगे और अपने रिलेशनशिप को रोमांस के नए लेवल पर ले जा पाएंगे। हाललांकि इस समय के दौरान आपको थोड़ा धैर्य भी रखना होगा, इससे आप अपने समय का बेहतर उपयोग कर पाएंगे। अपने प्रिय की बातों को भी महत्व दें। आपको अपने रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए बाहरी बातों को महत्व देना बंद करना होगा। 

कुंभ राशि के बारे में यहाँ और पढ़ें…


मंगल और शुक्र के मिलन के चलते आपके जीवन में सबंधों का नया अध्याय शुरू होगा। आप अपने रिलेशनशिप को मजबूत बनाने का लगातार प्रयास करेंगे। आपका ध्यान उस ओर जाएगा, जिस कारण से आप अपने रिलेशनशिप को बेहतर नहीं बना पा रहे थे। अब आप उसे ठीक करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान आप अपने मन की बात भी अपने प्रिय को आसानी से कह पाएंगे।

मीन राशि के बारे में यहाँ और पढ़ें…

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक ज्योतिषी विशेषज्ञ से बात करें अभी!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to