होम » भविष्यवाणियों » त्योहार » धनतेरस पर खरीदने योग्य वस्तुएं: समृद्धि और धन के लिए

धनतेरस पर खरीदने योग्य वस्तुएं: समृद्धि और धन के लिए

धनतेरस पर क्या खरीदें

धनतेरस को साल के सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है । जो कि आयुर्वेद के जनक माने जाते है। माना जाता है कि उन्होंने मानव जाति को आयुर्वेद का ज्ञान दिया था। धनतेरस को धनत्रयोदशी या धन्वंतरि त्रयोदशी भी कहते है । ये दिन खरीददारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीददारी से सुख-समृद्धि आती है। तो अगर आप भी इस सोच में हैं कि आखिर धनतेरस के दिन इस दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं, तो हमारा ये आर्टिकल अवश्य पढ़ें।

धातु के बर्तन:

पौराणिक कथा के अनुसार, जब देवताओं और दानवों ने अमृत कलश के लिए समुद्र मंथन किया। तब इस मंथन के दौरान एक एक करके 14 रत्नों की प्राप्ति हुई। उन्हीं 14 रत्नों में माता लक्ष्मी जी भी एक मानी जाती है। लक्ष्मी जी की तरह भगवान धनवंतरि भी समुद्र मंथन के दौरान उत्पन्न हुए थे। भगवान धनवंतरि जब प्रकट हुए तब उनके हाथ में अमृत कलश था।  मान्यता है की इस वजह से धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है।  और चूंकि भगवान धन्वंतरि के हाथ में उत्पन्न होने के समय पीतल का कलश था, इसीलिए इस दिन पीतल के बर्तन खरीदने का महत्व है। ये धन और समृद्धि का प्रतीक माने जाता हैं।

सोने और चांदी के आभूषण:

सोने-चांदी को सौभाग्य, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है सोने-चांदी में लक्ष्मी का वास होता है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धन संपदा की देवी मां लक्ष्मी धनतेरस के दिन ही समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुईं थी। ऐसे में ये माना जाता है कि इस दिन सोना-चांदी घर लाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और घर में सुख-शांति आएगी।

चांदी का सिक्का:

धनतेरस के  दिन चांदी का सिक्का खरीदना भी जरूरी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप धनतेरस के दिन चांदी का सिक्का घर लाते हैं तो आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। देवी लक्ष्मी या कुबेर जी के चित्र वाला सोने या चांदी का सिक्का खरीदना धन वृद्धि का प्रतीक होता है।

साबुत धनियाः

धनतेरस के दिन साबुत धनिया की खरीददारी करना भी काफी शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। दरअसल, मां लक्ष्मी को धनिया बहुत प्रिय होता है। ऐसे में धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदकर घर में रखा जाता है, जो आगे चलकर व्यापार में वृद्धि और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का प्रतीक है। वैसे धनिया खरीदने के बाद इसे पूजा में मां लक्ष्मी के चरणों में जरूर चढ़ाएं। इससे घर में समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है और आपको कभी धन संकट का सामना नहीं करना पड़ता है।

यदि आप भी अपने व्यक्तित्व के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं, तो आज अपनी प्रीमियम जन्मपत्री प्राप्त करें..

नया बही खाताः

धनतेरस का दिन व्यापारियों के लिए अहम दिन होता है। ऐसे में इस दिन सभी कारोबारी अपने कारोबार की आर्थिक उन्नति के लिए नया बही खाता खरीदते है। मान्यता है कि धनतेरस पर बही खाता खरीदने से व्यापार में वृद्धि होती है। और फिर इसी बही खाता की पूजा दीवाली के दिन की जाती है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण:

अगर आप अपने फोन, टीवी, या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं। तो इन चीजों की खरीददारी के लिए धनतेरस का दिन काफी शुभ है।  धनतेरस के दौरान इन  इलेक्ट्रॉनिक्स चीजों की खरीददारी आर्थिक उन्नति देती है।

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति:

धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा खरीद कर लानी चाहिए। आप चाहें तो मिट्टी या शुद्ध चांदी या सोने की मूर्ति खरीद सकते हैं। मान्यता है कि दिवाली पर लक्ष्मी गणेश जी की पूजा तो जरूर की जाती है,लेकिन इनकी प्रतिमा को धनतेरस पर ही खरीदना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद बना रहेगा और घर में धन संपदा में बढ़ोत्तरी होगी।

समृद्धि और सौभाग्य को आमंत्रित करें! आज ही पवित्र गणेश की मूर्ति खरीदें!

धनतरेस पर भूल भी ना खरीदें ये चीजें

  • धनतेरस के दिन कांच, चीनी मिट्टी, प्लास्टिक, लोहा, स्टील, एल्युमिनियम से बनी चीज़ें ना खरीदें । इन सभी चीजों का धनतेरस के दिन घर में आना अशुभता को प्रकट करता है। 
  • धनतेरस के दिन काला कंबल, काले वस्त्र, नीले रंग के कपड़े बिल्कुल ना खरीदें। 
  • चाकू, कैंची, सुई जैसी धारदार और नुकीली चीज़ें भी धनतेरस के दिन बिल्कुल ना खरीदें। मान्यता है कि इन चीजों की खरीदारी से व्यक्ति को घर में दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। 
  • धनतेरस के दिन सोने-चांदी की ज्वैलरी खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन इस दिन आर्टिफ़िशियल ज्वैलरी बिल्कुल ना खरीदें। इससे आपको जीवन में नकारात्मक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

निष्कर्षः

ध्यान रहे कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुएं हमेशा शुभ और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं, इसलिए इस दिन अपनी जरूरत और आस्था के अनुसार वस्त्र, आभूषण, और अन्य सामग्री खरीदें। ताकि मां लक्ष्मी की कृपा से आपके घर में सुख और संपदा बनी रही।

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Aditya

Acharya Aditya

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Prediction Expert
rating

4.9 rating

years

30 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Aditya is a renowned Vedic astrologer with over 30 years of consultation experience. He specializes in providing accurate date-wise predictions and offers in-depth guidance on career, marriage, relationships, and foreign settlement. In addition to personal consultations, he has strong expertise in planetary transits and current affairs, delivering practical, insightful predictions grounded in detailed horoscope analysis and Vedic astrological principles. His precise predictions and practical approach have earned the trust of clients seeking clarity and guidance in important life decisions.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Foreign Settlement
  • Vedic Astrology
More About Acharya Aditya Talk to