होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » Valentine’s Day 2026: राशि के अनुसार दीजिए वैलेंटाइन डे गिफ्ट

Valentine’s Day 2026: राशि के अनुसार दीजिए वैलेंटाइन डे गिफ्ट

Valentine’s Day 2019: राशि के अनुसार दीजिए वैलेंटाइन डे गिफ्ट

वैसे तो हर दिन ही प्रेम का दिन होता है, लेकिन वैलेंटाइन डे का कपल्स के बीच खास इंपोर्टेंस होता है। वे बेसब्री से इस दिन का इंतजार करते हैं। इस दौरान वे एक-दूसरे से खुलकर अपने प्रेम का इजहार करते हैं और गिफ्ट भी देते हैं। वैलेंटाइन डे के इस अवसर पर हम आपको बता रहे हैं कि राशि के अनुसार आप अपने पार्टनर को क्या गिफ्ट दें, जिससे कि आपके रिलेशन और भी मजबूत हो।

मेष राशि (ARIES)

एरीज के लोग थोड़े गुस्सैल होते हैं। आपका पार्टनर एरीज है, तो तो आपको थोड़ा खर्च करना होगा। मेष राशि के लोगों को आमतौर पर कीमती गिफ्ट पसंद अाते हैं। ऐसे में इन्हें महंगा परफ्यूम गिफ्ट किया जा सकता है। रेड स्टाइलश टी-शर्ट या प्रिंटेड भड़कीले रंगों वाला स्टॉल भी आप गिफ्ट कर सकते हैं। एरीज को पीले रंग का रोज देना शुभ होता है।

यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो 2026 में अपनी लव लाइफ के बारे में जानने के लिए 2026 लव लाइफ रिपोर्ट पढ़ें…

वृषभ राशि (Taurus)

टॉरस यानी वृषभ राशि का स्वामी वीनस या शुक्र है। आपका पार्टनर वृषभ राशि का है, तो चमकीले रंग या सफेद रंग से जुड़ी कोई चीज इन्हें गिफ्ट करना चाहिए। वैसे इनके लिए बेस्ट गिफ्ट डायमंड माना जा सकता है, लेकिन ब्यूटीफुल रिंग, की-चेन इनके लिए बेस्ट ऑप्शन होते हैं। आप किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी गिफ्ट कर सकते हैं। इन्हें रोज की जगह व्हाइट लिली के फूल देना अच्छा शकुन होता है।

मिथुन राशि (Gemini)

जैमिनी के लोग मूडी होते हैं। ये एक-जगह पर टिक कर लंबे समय तक नहीं बैठ सकते हैं। ऐसे में यदि आपका पार्टनर जैमिनी हो, तो आपको बहुत पेशेंस की जरूरत होती है। जैमिनी को वे लोग पसंद आते हैं, जो इनकी बात मानें और इनकी बहुत केयर करें। इनके लिए बेस्ट गिफ्ट होता है कि आप इन्हें किसी रोमांटिक जगह पर घुमाने ले जाएं। इन्हें पिंक रोज से अट्रेक्ट कर सकते हैं।

अभी अपनी ऑनलाइन निःशुल्क जन्मपत्री डाउनलोड करें और अपने भविष्य की योजना स्मार्ट तरीके से बनाएं!

कर्क राशि (Cancer)

कैंसर और कर्क राशि के लोग अपनी लव-लाइफ की हर बात और लम्हें को संजोकर रखना चाहते हैं। आपके पार्टनर की राशि कर्क है, तो आपको इन्हें कैमरा, स्टाइलिश फोटो फ्रेम इंटीरियर डेकोरेशन की कोई चीज देना चाहिए। कर्क राशि के आपके पार्टनर आपकी हर अच्छाई और बुराई को याद रखते हैं। इन्हें मॉर्निंग ग्लोरी के फ्लॉवर्स देना चाहिए।

सिंह राशि (LEO)

लिया यानी सिंह के लोग थोड़े एरोगेंट होते हैं। इतनी आसानी से ये लोग खुश नहीं होते हैं। इन्हें हमेशा रॉयल ट्रीटमेंट चाहिए होता है। इन्हें किसी महंगे रेस्टोरेंट में डीनर के लिए ले जाना बेस्ट गिफ्ट हो सकता है। फ्लॉवर में रेड रोज या ब्यूटीफुल सनफ्लावर भी इन्हें पसंद आता है। इन्हें गिफ्ट देना आपको थोड़ा महंगा हो सकता है।

कन्‍या राशि (Virgo)

वर्गो यानी कि कन्या राशि वाले पार्टनर को गिफ्ट देने में परफेक्शन होना चाहिए, नहीं तो कन्या राशि का आपका पार्टनर आपसे गुस्सा हो सकता है। इन्हें अपनी यादों को संभालने के लिए डिजीटल डायरी देना अच्छा है। वैसे कन्या राशि के आपके पार्टनर के लिए बेस्ट गिफ्ट वहीं होगा कि आप उन्हें खुद ही शॉपिंग पर ले जाएं। व्हाइट एस्टर के फूल इन्हें पसंद आते हैं।(आपकी लव लाइफ में किसी तरह की दिक्कत चल रही हो, तो बात करें हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषियों से)

तुला राशि (Libra)

तुला या लिब्रा के पार्टनर हैं, तो आप बहुत लकी है। इन्हें खुश करने के लिए किसी महंगे गिफ्ट की जरूरत नहीं होती है। ये लोग अपने पार्टनर के साथ हर स्थिति में खुश रहना चाहते हैं। इनके लिए बेस्ट गिफ्ट यही होगा कि आप इन्हें भरपूर टाइम दें। हालांकि फिर भी फैशनेबल आउटफिट्स आप इन्हें देख सकते हैं। इन्हें किसी भी गिफ्ट के साथ नीले रंग का फूल दे सकते हैं। इनमें ब्लू बेल्स के फ्लॉवर बेस्ट है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के पार्टनर कोगिफ्ट करने की हो तो इन्हें खुश रखना अासान नहीं होता है। फिर किसी भी तरह के कोई भी रेड कलर के महंगे गिफ्ट आप अपने स्कोर्पियो पार्टनर को दे सकते हैं। इन्हें रेड रोज देना ही चाहिए। ये रोज देखकर कुछ ज्यादा ही रोमांटिक हो जाते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

सेजिटेरियस यानी धनु राशि के आपके पार्टनर हो, तो आपको गिफ्ट देने में बहुत सोचना पड़ सकता है। इन्हें एकदम यूनिक गिफ्ट ही पसंद आते हैं। ये लोग एडवेंचर पसंद करते हैं, इसलिए आप इन्हें नई रोमांटिक जगह पर घूमाने ले जा सकते हैं। इनके साथ अकेले में समय बीताएं। इन्हें हल्के पीले कलर के कोई से भी खूश्बूदार फूल बहुत पसंद आएंगे।

(कभी नहीं साथ छोड़ पाएगा आपका पार्टनर, जानिए कैसे, हमारे विशेषज्ञों से बात करें)

मकर राशि (Capricorn)

बात जब मकर राशि को गिफ्ट देने की हो तो वे मजबूत इरादों वाला साथी चाहते हैं। इन्हें किसी भी तरह के महंगे गिफ्ट की जरूरत नहीं होती है। क्लासिक जूलरी, नीले रंग के कोई कपडे़ इन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। इन्हें गहरे नीले रंगों के साथ व्हाइट कलर के फूल मिलाकर देना शुभ रहता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

एक्वेरियस या कुंभ के लोग रोमांटिक होते हैं। इन्हें आपके रोमांस यूनिक स्टाइल ही गिफ्ट के रूप में पसंद आएगा। फिर भी अगर कुछ देना चाहते हैं, तो इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स इन्हें दे सकते हैं। फूल में इन्हें ऑर्किड देना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)

पाइसस या मीन राशि के पार्टनर के साथ बहुत संभलकर चलना चाहिए। इन्हें कोई महंगी चॉकलेट या इनकी राशि के अनुसार जेम्स देना भी शुभ रहता है। वहीं ये मोनोटोनस रिश्ते पसंद नहीं करते हैं। इन्हें खुश करना है, तो आपको रोमांस का नया अंदाज ढूंढना होगा। फूल में इन्हें लिली या वॉटर लिली देना शुभ रहता है।

(आपकी जिंदगी में कैसे हो, रोमांस औ कॅरियर का तालमेल, जानिए हमारे विशेषज्ञ से)

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

ये भी पढ़ें-

होलिका दहन की कहानी और शुभ मुहूर्त

आपकी पत्नी की राशि से जानिए उसका व्यक्तित्व

जानिए 2026 में शादी के खास मुहूर्त

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to