https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

शनि का कुंभ में प्रवेश क्या बदलेगा आपके लव और रिलेशनशिप में, जानिए यहां।

शनि का कुंभ राशि में गोचर (लव & रिलेशनशिप)
शनि महाराज 17 जनवरी 2023 के दिन मकर राशि से अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शनि का कुंभ राशि में गोचर जातकों के जीवन में बहुत कुछ बदलने वाला है। तो चलिए हम यह जानने का प्रयास करते हैं कि किन राशियों पर कुंभ राशि में शनि की साढ़ेसाती से क्या प्रभाव पड़ेगा।

शनि का कुंभ में गोचर – मेष (Aries) पर असर

मेष राशि के जातकों के लिए शनि महाराज का यह परिवर्तन 11 वे भाव में हो रहा है। यह परिवर्तन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। saturn transit 2023 लव और रिलेशनशिप के लिए उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। इस समय के दौरान यदि आप किसी के साथ रिलेशनशिप में है तो आपके साथी के साथ कुछ बातों में मनमुटाव या मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है, इसलिए इस बात का खास तौर पर ध्यान रखिएगा जिससे रिश्ता बिगड़े ना। नए प्रपोजल में अभी सफलता मिलने के चांस कम है। पति पत्नी के लिए यह समय अच्छा रहेगा। पति पत्नी के बीच में भी अच्छा तालमेल बनेगा। Shani Sade Sati 2023 में पुराना कोई झगड़ा होगा उसका भी सॉल्यूशन इस समय में आ जाएगा।
मेष राशि के जातकों के लिए भगवान शिव की उपासना काफी लाभदायक रहेगी।

शनि के राशि परिवर्तन का वृषभ (Taurus) पर प्रभाव

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि महाराज का या परिवर्तन दसवें भाव में हो रहा है। यह Shani gochar 2023 में लव और रिलेशनशिप के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी को अगर आप चाहते हैं अगर आपको प्रपोज करना है तो इस समय आप कर सकते हैं। इस समय में आपके लव लाइफ में अच्छा तालमेल बनेगा। शादी के लिए भी आपको प्रपोजल मिल सकते हैं। पति पत्नी के बीच में इस समय के दौरान अच्छा तालमेल रहेगा। shani sade sati के दौरान वह लोग एक दूसरे का सहयोग करेंगे और अपनी वैवाहिक जीवन का सुख उठा पाएंगे।
वृषभ राशि के जातकों के लिए भगवान श्री हनुमान जी की उपासना फलदाई रहेगी।

शनि की छोटी पनौती का मिथुन (Gemini) पर असर

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि महाराज का या परिभ्रमण नौवें स्थान में हो रहा है। लव और रिलेशनशिप के लिए shani gochar 2023 अच्छा रहेगा। इस समय के दौरान आपकी लाइफ में आपको नया पार्टनर मिल सकता है। जो लोग किसी को प्रपोज करना चाहते हैं उन जातकों के लिए इस समय में सफलता मिल सकते हैं। पति पत्नी के साथ में इस समय के दौरान कहीं विदेश यात्रा या लंबी दूरी में जाने की संभावना भी है। वैवाहिक जीवन में इस समय के दौरान अच्छा तालमेल बनेगा एक दूसरे का सहयोग भी मिलने की संभावना है। शादी की राह देख रहे जातकों के लिए कुंभ राशि में शनि की साढ़ेसाती के दौरान उनकी शादी की बात आगे बढ़ सकती है और शादी भी हो सकती हैं।
मिथुन राशि के जातकों के लिए माता दुर्गाजी की उपासना आपको काफी लाभदाई रहेगी।

शनि का कुंभ में गोचर – कर्क (Cancer) पर प्रभाव

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि महाराज का यह परिभ्रमण आठवें स्थान में हो रहा है। इस राशि परिभ्रमण से कर्क राशि के जातकों को शनि की छोटी पनौती या ढइया शुरू होने वाली है इसलिए लव रिलेशनशिप के लिए saturn transit 2023 थोड़ा मिक्स रहेगा। जो व्यक्ति रिलेशनशिप में है उनको अपने पार्टनर से कभी-कभी तालमेल में कमी आएगी। इस समय में आपको अपने पार्टनर को समझना पड़ेगा तभी तनाव को टाला जा सकेगा। इस समय के दौरान आप किसी को प्रपोज करने वाले हो या शादी के लिए कोई प्रपोजल आया हो तो वहां पर होने की संभावना थोड़ी कम रहेगी। कुंभ राशि में शनि का फल स्वरूप पति पत्नी के बीच में इस समय के दौरान कुछ मुद्दों पर मनमुटाव हो सकता है इसलिए एक दूसरे को अंडरस्टैंड करके आगे बढ़ना होगा।
कर्क राशि के जातकों के लिए भगवान शिवजी की उपासना काफी लाभदायक रहेगी।
आपके मित्र आपकी सफलता में बहुत बड़ा रोल निभाते हैं, जानना है आपके अपने कितने है ‘आपके अपने’ तो क्लिक कीजिये यहां

शनि के कुंभ में प्रवेश का सिंह (Leo) पर असर

सिंह राशि के जातकों के लिए शनि महाराज का यह परिभ्रमण सातवें स्थान में हो रहा है। लव रिलेशनशिप के लिए यह समय मिक्स रहेगा। इस समय के दौरान आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल बिठाना पड़ेगा नहीं तो नोकझोंक चलती रहेगी। इस समय में आपको किसी को प्रपोज करना है तो सोच समझ कर करना पड़ेगा। कुंभ राशि में शनि की उपस्थिति के दौरान पति पत्नी को एक दूसरे को सहयोग करना पड़ेगा नहीं तो मिसअंडरस्टैंडिंग के कारण तनाव बन सकता है। Shani transit 2023 में कभी-कभी पति पत्नी के बीच में दूरियां बन सकती है। एक दूसरे से दूर रहने का कोई कारण इस समय में बन सकता है।
सिंह राशि के जातकों के लिए भगवान श्री हनुमानजी की उपासना लाभदाई रहेगी।

शनि ट्रांजिट 2023 का कन्या (Virgo) पर असर

कन्या राशि के जातकों के लिए शनि महाराज का यह परिभ्रमण 6th स्थान में हो रहा है। लव और रिलेशनशिप के लिए saturn transit 2023 का यह समय मध्यम रहेगा। इस समय के दौरान आपके पार्टनर के साथ कभी-कभी कुछ मुद्दों पर मतभेद हो सकता है इसलिए आप तनाव पैदा हो इस तरह के मुद्दों को टालिएगा जिससे आप दोनों के बीच में तनाव ना बन पाए। पति पत्नी के बीच में साथ सहकार बढ़ाना पड़ेगा तभी वैवाहिक जीवन के सुख का आनंद ले पाएंगे। जिन लोगों की शादी की बात नहीं चल रही है या जो शादी के लिए सोच रहे हैं उन जातकों के लिए इस समय के दौरान और थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा कुंभ राशि में शनि रहने तक कोई अच्छी प्रपोजल मिलने के बाद ही आगे बढ़िएगा।
कन्या राशि के जातकों के लिए माता दुर्गाजी की उपासना लाभप्रद रहेगी।

शनि की छोटी पनौती का तुला (Libra) पर असर

तुला राशि के जातकों के लिए शनि महाराज का यह परिभ्रमण पांचवे भाव में हो रहा है। शनि महाराज की छोटी पनौती निकल जाने से यह शनि राशि परिवर्तन आपके आने वाले जीवन के लिए काफी महत्त्व का रहने वाला है। लव रिलेशनशिप कि अगर हम बात करें तो कुंभ राशि में शनि का होना आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस समय के दरमियान आपके लव लाइफ काफी मजबूत बनेगी। आपके साथ की तरफ से आपको काफी अच्छा साथ और सहयोग रहेगा। पति-पत्नी के बीच में कभी-कभी कुछ मामलों मैं आपके मनमुटाव रहेंगे। पति पत्नी के बीच में इस समय में अच्छा तालमेल बिठाने के लिए एक दूसरे का सहयोग और क्वालिटी टाइम एक दूसरे के लिए बिता पाएंगे तो तनाव से बचा जा सकेगा। पति पत्नी के लिए shani gochar 2023 का समय एक दूसरे को समझने का है जिससे विवादों को टाला जा सके।
तुला राशि के जातकों के लिए माता दुर्गाजी की उपासना काफी लाभप्रद रहेगी।

शनि गोचर 2023- वृश्चिक (Scorpio) पर असर

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि महाराज का यह परिभ्रमण चौथे स्थान में हो रहा है। इस परिभ्रमण से शनि की छोटी पनौती यानी कि ढईया शुरू होने वाली है। लव रिलेशनशिप के लिए shani gochar 2023 का समय मध्यम रहेगा। इस समय के दौरान आपके साथी के साथ कुछ बातों पर कभी मनमुटाव हो सकता है। आपको अंडरस्टैंडिंग बना कर चलना होगा नहीं तो फिर नोकझोंक चलती ही रहेगी। पति पत्नी के बीच में यह समय स्थितियों के हिसाब से अवॉइड करने का है जिससे तनाव को टाला जा सके। पति पत्नी के बीच Shani Sade Sati 2023 में बीच-बीच में मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है। इस समय के दौरान पति पत्नी को बड़ा मन रखकर चलना होगा जिससे एक दूसरे के रिश्ते के अच्छा होगा।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भगवान श्री हनुमानजी की उपासना अत्यंत लाभकारी होगी।
वर्ष 2023 आपके प्रेम जीवन को कैसे बनाएगा खास, जानने के लिए विस्तार से पढ़िए लव राशिफल 2023 यहां…

शनि का कुंभ में गोचर – धनु (Sagittarius) पर प्रभाव

धनु राशि के जातकों के लिए शनि महाराज का यह परिभ्रमण तीसरे स्थान में हो रहा है। इस परिभ्रमण से शनि की साढ़ेसाती चल रही थी उसमें से आप अब मुक्त हो रहे हैं। लव रिलेशनशिप की अगर बात करें तो यह समय (saturn transit in kumbh 2023) आपके लिए मध्यम रहेगा। इस समय में आपको अपने साथी से साथ और सहकार कम मिलेगा। कुछ मुद्दों पर आप दोनों के बीच में तनाव हो सकता है। इस समय के दौरान यदि आप किसी को पसंद करते हैं और प्रपोज करना चाहते हैं तो सोच समझ के प्रपोज करिएगा वरना जवाब नेगेटिव आ सकता है। Shani gochar 2023 में पति पत्नी के बीच में पुराने मनमुटाव खत्म होंगे और फिर से नए रिश्ते की शुरुआत होगी। दोनों के बीच में तालमेल अच्छा बैठेगा और प्यार भी बढ़ेगा। जो लोग लंबे समय से शादी के लिए सोच रहे हैं उनके लिए इस समय में अच्छे प्रपोजल आ सकते हैं।
धनु राशि के जातकों के लिए भगवान शिव जी की उपासना काफी लाभदायक रहेगी।

शनि की साढ़ेसाती 2023 का मकर (Capricorn) पर प्रभाव

मकर राशि के जातकों के लिए शनि महाराज का यह परिभ्रमण दूसरे स्थान से होने वाला है। इस परिभ्रमण से आपकी शनि की साढ़ेसाती 2023 का तीसरा चरण शुरू होने वाला है। लव या रिलेशनशिप की अगर बात करें तो shani gochar 2023 का यह समय आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस समय के दौरान आपको आपके प्रिय पात्र से अच्छा तालमेल रहेगा। बीच-बीच में कभी छोटी-मोटी नोक-झोंक हो सकती है लेकिन आखिर में स्थिति अच्छी रहेगी। किसी को प्रपोज करना है तो सोच समझ कर आगे बढ़ सकते हैं। पति पत्नी के बीच में कभी फैमिली के कारण नोकझोंक या तनाव बन सकता है इसलिए आपसी सहकार से समस्याओं का समाधान निकालना पड़ेगा तभी फैमिली में तनाव कम कर पाएंगे। कुंभ राशि में शनि की साढ़ेसाती 2023 के दौरान सामान्यतः पति पत्नी के बीच में संबंध अच्छे रहेंगे।
मकर राशि के जातकों के लिए भगवान श्री हनुमानजी की उपासना अत्यंत लाभकारी रहेगी।

शनि का कुंभ में प्रवेश – कुंभ (Aquarius) पर प्रभाव

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि महाराज का यह परिभ्रमण अपनी ही राशि में हो रहा है। कुंभ राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती 2023 का दूसरा चरण शुरू होने वाला है। Saturn transit 2023 जातकों की लव रिलेशनशिप के लिए मध्यम रहेगा। इस समय यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो सोच समझ के करिएगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। अपने साथी से सहयोग बढ़ाना पड़ेगा तभी तनाव को टाला जा सकता है। पति पत्नी के बीच में कुछ मुद्दों पर मनमुटाव हो सकता है इसलिए अच्छे तालमेल से रहना होगा। कुंभ राशि में शनि के आपके पार्टनर की तबीयत मैं भी कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।
कुंभ राशि के जातकों के लिए भगवान शिवजी की उपासना अत्यंत लाभदायक रहेगी।

शनि का कुंभ में गोचर – मीन (Pisces) पर असर

मीन राशि के जातकों के लिए शनि महाराज का यह परिभ्रमण बारहवें स्थान में हो रहा है। यह समय लव रिलेशनशिप के लिए मध्यम रहेगा। जो लोग रिलेशनशिप में है उन दोनों के बीच में कभी-कभी तनाव बन सकता है। शनि का कुंभ राशि में गोचर हो तब किसी को अगर प्रपोज करना है तो सोच समझकर करिएगा। कुंभ राशि में शनि की साढ़ेसाती में पति पत्नी के बीच कुछ मुद्दों पर मनमुटाव हो सकता है। पति पत्नी एक दूसरे को समझेंगे और अंडरस्टैंडिंग से आगे बढ़ेंगे तभी अपने वैवाहिक जीवन में खुशी ला पाएंगे। एक दूसरे के सही तालमेल से शांति बनी रहेगी। इस समय शादी के लिए बात करना हो तो समय बहुत सफलता देने वाला नहीं है। sade sati effects में पति पत्नी के बाहर गांव या कहीं विदेश यात्रा भी करने के योग बन रहे हैं।
मीन राशि के जातकों के लिए भगवान श्री हनुमानजी की उपासना काफी लाभदायक होगी।
अपने प्रेम को दीजिये नए आयाम। आपसी अनुकूलता से जानें और बनाएं अपने रिश्ते को ‘परफेक्ट मैच’, यहां क्लिक करें….

गणेशजी की कृपा से
गणेशास्पीक्स.कॉम टीम

Continue With...

Chrome Chrome