होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » भाग्य खुलने के संकेत

भाग्य खुलने के संकेत: 24 शुभ शकुन जो बताते हैं किस्मत बदलने वाली है

24 किस्मत खुलने के संकेत जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत

अक्सर हमारे जीवन में अचानक से कुछ एेसी घटनाएं घटती हैं, जो न केवल हमारे चेहरे पर मुस्कराहट ला देती है, बल्कि उससे घर का पूरा माहौल ही रंगीन हो जाता है। आप नहीं मानेंगे कि आपके लिए यह शुभ मैसेज प्रकृति पहले सी किसी न किसी के माध्यम से दे जाती है। तो आप भी इन गुड लक के सिंबल्स को पहचानिए और किस्मत का वेलकम करें बाहें फैलाकर।


1. सफेद गाय

गौ माता अगर भवन के द्वार पर आकर जोर-जोर से रंभाएं तो निश्चय ही घर के सुख में वृद्धि होती है।

गाय का खेत या गार्डन में आकर चरना लक्ष्मी प्राप्ति का सूचक होता है।

2. मधुर ध्वनियों का सुनाई पड़ना

सुबह में अगर आपको मन्दिर से घंटियों, शंख,या भजन-कीर्तन की ध्वनि सुनाई दे, तो एक अच्छा शकुन होता है।

3. नव वर-वधू का दिखाई देना

मार्ग में अगर सोलह श्रृंगार किये कोई नई नवेली दुल्हन नज़र आ जाए, तो इसे भी एक अच्छा चिन्ह मानिए।

4. श्रीफल

जब भी कभी आपको सुबह उठते ही श्रीफल यानी नारियल के दर्शन हों, तो समझों कोई अच्छी खबर मिलने वाली है।

5. पक्षी का आपके ऊपर बीट करना

किसी पक्षी का आपके ऊपर बीट करना किस्मत वाले को ही नसीब होता है, एेसा समझिए।

6. ट्रैवल के दौरान सांप, कुत्ते या बंदर का दिखना

जब कभी ट्रैवल करते समय आपको दायीं तरफ़ सांप, कुत्ते या बंदर दिखे, तो समझ जाना वे आपके पास धन के आने का संकेत दे रहे हैं।

7. बारिश के दौरान सूरज का दिखाई देना

बारिश में आसमान में चमकते हुए सूरज का दिखाई देना शीघ्र ही मालामाल होने की निशानी है।

8. हरियाली

सपने में सुंदर प्रकृति के नजारों को देखना एक शुभ बात होती है। साथ में, अगर नजदीक में जलाशय भी हो तो क्या कहने। सोने पर सुहागा!

9. कोयल या सोन चिरैय्या का चहचहाना

घर की छत या मुंडेर पर अगर कोई कोयल या सोन चिरैय्या चहचहाए, तो पक्का आर्थिक वृद्धि होती है।

10. मिल्क से बने प्रोडक्ट

सुबह सबरे उठते ही सर्वप्रथम दही या दूध का दिखाई दे जाना भी एक अच्छी तकदीर मिलने का इशारा होता है।

11. सुनहरा सांप

रात में सोते समय अगर सपने में सफेद या सुनहरा सांप नज़र आए, तो यह भी किस्मत खुलने का इशारा होता है।

12. चमगादड़ द्वारा घर बनाना

अगर चमगादड़ आपके घर में अपना बसेरा बना लें, तो इसे एक शुभ संकेत में शुमार किया जाता है।

13. कछुआ

कछुए एक अच्छे भाग्य का प्रतीक होता है। इसका दिखाई दे जाना, कोई न कोई अच्छी खबर ज़रूर से लाता है।

यदि आपको इन दिनों किसी अजीब तरह के संकेत मिल रहे हैं, तो आप हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी से बात कर सकते हैं।

14. टूटते तारे का नज़र आना

टूटते तारे से मांगी हुई इच्छा 30 दिन में सच हो जाया करती है। तो, कुछ अच्छा मांगिए!

15. घर के द्वार पर हांथ का अपनी सूंड ऊंची करना

जिस घर के द्वार पर हाथी अपनी सूंड ऊंची करे वहां उन्नति, वृद्धि तथा मंगल होने की सूचना मिलती है।

16. गलती से उलटे कपड़े पहन लेना

कभी-कभी हम ज़ल्दबाजी में कपड़े उल्टे पहन लिया करते हैं। अगर दोबारा आपके साथ हो तो एेसा समझें कि सुख-समृद्धि जल्द ही आपका दरवाजा खटखटाने वाली है।

17. रास्ते में शुभ चीजों का मिलना

अगर रास्ते में आपको कहीं कोई सिक्का, घोड़े की नाल या चार पत्तियों वाली घास मिल जाएं तो उसे अवश्य ही संभालकर रख लें। ये भी आपके भाग्य को चमका सकते हैं।

18. कुत्ते का घर पर आकर रहना

कोई कुत्ता अगर आपके घर पर रहने के लिए आ जाए, तो यह रुपये-पैसे आने का संकेत होता है।

19. गार्डन क्रिएचर्स का दिखना

बारिश के बाद अगर मेंढ़क, बीटल या टिड्डों का शोर सुनाई दें, तो इसे एक अच्छा संकेत मानें।

किसी स्वप्न का बार-बार आना हो सकता है कोई संकेत, आप हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से बात करें

20. गन्ना

सवरे-सवेरे रास्ते में गन्ने का दिखाई देना भी कहीं से पैसे मिलने का एक शुभ लक्षण होता है।

21. मोर

घर की सीमा में मोर का दिखाई पड़ना और उसका पंख फैलाना शुभ अवसर आने की घोषणा करता है।

22. मोती

समुद्र के किनारे मोती मिलना भी बिरले को ही नसीब होता है। तो हुए न आप भी लकी!

23. झींगुर

झींगुर का शोर सुनाई देना या इसका दिखाई दे जाना बुरे दिनों के समाप्त खत्म होने की पूर्व सूचना होती है।

24. हाथ में खुजली होना

हाथ में खुजली होना शीघ्र आने वाले धन की ओर निर्दिष्ट करता है।

तो, अब से इनमें से कोई भी आपको राह चलते हुए दिखाई दे जाएं या आपके साथ एेसा सुखद वाकया बने, तो नांक-मुंह सिकोड़ने की जरूरत नहीं है। समझ जाओ… आपकी किस्मत जल्द ही आपके ऊपर मेहरबान होने वाली है!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,

गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

ये भी पढ़ें-

मकर संक्रांति 2026 : सफलता के नए रास्ते खोलें सूर्य पूजा से

धनु राशि में चल रहे हैं सूर्य, जानिए आपकी राशि पर क्या है असर

विवाह और ज्योतिष: जानिए कब, कहां, कैसे और किससे होगी आपकी शादी !

12 जन्म कुंडली दोष, अशुभ योग एवं कुंडली दोष निवारण उपाय

राहु की महादशा- लक्षण और आसान उपाय


FAQs

गौ माता का घर के द्वार पर रंभाना क्या संकेत देता है?

गौ माता का घर के द्वार पर जोर-जोर से रंभाना घर के सुख में वृद्धि का संकेत होता है।

सुबह मंदिर की ध्वनियों का सुनाई देना किस्मत के लिए कैसा संकेत है?

सुबह मंदिर से घंटियों, शंख, या भजन-कीर्तन की ध्वनि सुनाई देना एक अच्छा शकुन माना जाता है।

सफेद या सुनहरा सांप सपने में दिखना किस्मत के लिए क्या संकेत करता है?

सपने में सफेद या सुनहरा सांप दिखना किस्मत खुलने का इशारा होता है।

कोयल या सोन चिरैय्या का चहचहाना क्या दर्शाता है?

घर की छत या मुंडेर पर कोयल या सोन चिरैय्या का चहचहाना आर्थिक वृद्धि का पक्का संकेत होता है।

चमगादड़ द्वारा घर में बसेरा बनाना किस्मत के लिए क्या संकेत है?

चमगादड़ का घर में बसेरा बनाना एक शुभ संकेत माना जाता है।

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to