होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » born on thursday: जानें कैसे होते हैं गुरुवार को जन्‍मे लोग

born on thursday: जानें कैसे होते हैं गुरुवार को जन्‍मे लोग

born on thursday: जानें कैसे होते हैं गुरुवार को जन्‍मे लोग

क्या आप जानते हैं कि जिस दिन हम पैदा हुए हैं, उसका हम पर बहुत प्रभाव होता है। हमारे कॅरियर, हमारे व्यवहार और हमारी कई आदतों पर हमारे जन्म वार का असर होता है। आज हम बात करेंगे गुरुवार को पैदा हुए लोगों के बारे में। गुरुवार सप्ताह के बीच में आने वाला दिन है। एस्ट्रोलॉजी के अनुसार गुरुवार के लॉर्ड बृहस्पति हैं। एस्ट्रोलॉजी में गुरु यानी बृहस्पति को बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। आपकी ग्रोथ, समृद्धि, आशा, विस्तार, खुशी, संतान और विद्वता के कारक बृहस्पति होते हैं। आप समझ सकते हैं कि यदि आप गुरुवार को पैदा हुए हैं, तो आप कितने भाग्यशाली हैं। आइए देखते हैं गुरुवार को पैदा हुए लोगों के पर्सनेलिटी, कॅरियर, मैरिज और लव लाइफ के बारे में बहुत कुछ-

गुरुवार को पैदा हुए लोगों का व्यक्तित्व (personality)

Thurday यानी गुरुवार को पैदा हुए लोग हमेशा कुछ बड़ा अचीव करने का मन रखते हैं। वे अपनी लाइफ के हर आस्पेक्ट्स में कुछ बड़ा चाहते हैं। उनके लिए हर चीज बड़ी और सही होना चाहिए। जब वे किसी डिप्रेशन में जाते हैं, वे खुद को आशा से भर लेते हैं और हमेशा जीवन के सकारात्मक पक्ष पर नजर रखते हैं। जीवन के किसी भी अप्स एंड डाउंस में गुरुवार को जन्मे लोग सकारात्मक रूख रखते हुए उससे बाहर निकलने की कोशिश करते हैं। गुरुवार को जन्मे लोग बहुत अच्छे सलाहकार होते हैं। ये लोग स्पिरिचुअल एक्टिविटी में बहुत दिलचस्पी रखते हैं। अपनी सभी प्रॉब्लम्स के सॉल्यूशंस के लिए गुरुवार को पैदा हुए लोगों को हर गुरुवार को मंदिर जरूर जाना चाहिए।

गुरुवार को पैदा हुए लोगों का कॅरियर (career)

गुरुवार को पैदा हुए लोग लीडर होते हैं। वे अपनी टीम के सभी मेंबर्स को बहुत प्यार और सम्मान के साथ ट्रीट करते हैं। बदले में उन्हें भी वही सम्मान प्राप्त होता है। ऑफिस या व्यवसाय दोनों जगह उनकी पर्सनेलिटी करिश्माई होती है। उनकी बात को कभी कोई नहीं टालता। उनके लिए मैनेजमेंट, टीचिंग, रिलिजियस टीचर, एडवाइजर, पॉलिटिक्स, मार्केटिंग, और सेल्स जैसे कॅरियर बहुत अच्छे रहते हैं। जॉब या बिजनेस दोनों जगह पर वे बहुत जल्दी बोर हो सकते हैं। उन्हें रूटीन और एक जैसे काम करने से बेहद बोरियत होती है। गुरुवार को पैदा हुए लोग हमेशा कुछ ना कुछ नया करने की सोचते हैं। जब भी उन्हें कोई नई जवाबदारी मिलती है, वे हमेशा उसे पूरा करने में लगे रहते हैं।

(कब होंगे आपके कोई काम पूरे, जानिए अपनी कुंडली से अपने विशेष योग या दोष के बारे में, पाएं कुंडली बिल्कुल FREE)

गुरुवार को पैदा हुए लोगों का प्रेम जीवन(love life)

आप गुरुवार को पैदा हुए हैं, तो आप एक खूबसूरत दिल रखते हैं, लेकिन कुछ स्पष्टवादी होते हैं। ये लोग कभी यह नहीं समझ पाते हैं कि आपकी बात का सामने वाले पर क्या असर होगा? कभी-कभी इस कारण से आपकी लव लाइफ की जर्नी किसी खतरे में पड़ जाती है। ये हमेशा प्यार की गहराई में उतरना पसंद करते हैं। हालांकि ये लोग बहुत जल्दी चीजों से बोर हो जाते हैं, इसलिए इन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए जो एडवेंचर और ट्रेवलिंग को पसंद करें। ये अपने मन में किसी के लिए दुर्भावना नहीं रखते हैं, फिर भी कई बार इनके पार्टनर इन्हें गलत समझ लेते हैं। इसका इन्हें काफी दु:ख पहुंचता है। दोस्ती की बात करें, तो अक्सर इनकी दोस्ती तीन नंबर वालों से बहुत अच्छी रहती है। जिनका जन्म 3, 21 या 30 को हुआ है, उन लोगों के साथ ये अपने मन की सभी बातें शेयर करते हैं।

गुरुवार को पैदा हुए लोगों का वैवाहिक जीवन (marriage life)

गुरुवार को पैदा हुए लोगों का वैवाहिक जीवन तब बहुत सफल रह सकता है, जब वे अपने गुस्से को नियंत्रण में रखते हैं। कई बार वे अनचाहे विवादों में फंस जाते हैं। अक्सर इनका पार्टनर डिमांडिंग होता है, जो इनके लिए गुस्से का कारण बनता है। वे अपने पार्टनर का दिल नहीं दुखाना चाहते हैं, लेकिन इनकी स्पष्टवाणी से इनके पार्टनर उदास हो सकता है। ये लोग वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए हमेशा अपने फाइनेंशियल स्टेटस को मजबूत रखना चाहते हैं। समय-समय पर इन्हें पार्टनर को गिफ्ट देकर खुश रखना चाहिए।

गुरुवार को पैदा हुए लोगों का स्वास्थ्य (health)

गुरुवार को पैदा हुए लोग यूं तो स्वस्थ होते हैं, लेकिन यदि कुंडली में गुरु खराब है, तो इन्हें पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। ये लोग मोटापे के भी शिकार हो सकते हैं। अक्सर एसिडिटी की समस्या इन्हें रहेगी। वहीं कभी-कभी सिर दर्द या पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। हालांकि यह सब कुछ निर्भर करता है कि इनकी कुंडली में इन्हें गुरु यानी jupiter का कितना सहयोग मिल रहा है।

गुरुवार को पैदा हुए लोगों की नकारात्मक बातें (negative traits)

गुरुवार को पैदा हुए लोग बहुत इगोस्टिक हो सकते हैं। ये लोग आगे रहकर कभी किसी से दोस्ती के लिए हाथ नहीं बढ़ाते हैं। ये अपनी डिजायर को छिपाकर नहीं रख सकते हैं। अगर किसी को पसंद करते हैं, तो चाहते हैं कि वे हमेशा इनके influence में रहें। अपनी चाहत को पूरा करने के लिए कभी-कभी गलत तरीका भी अपना सकते हैं। इनकी स्पष्टवादिता से इनके कई शत्रु बन जाते हैं, जो बॉस से इनकी बुराई कर सकते हैं। इनकी एक सबसे बुरी बात यह होती है कि ये कभी किसी का अहसान नहीं मानते हैं। यदि किसी ने इनके लिए कुछ किया है, तो बहुत मुश्किल से उसे थैंक्यू कह पाते हैं। हालांकि मन में किसी के प्रति कोई गलत विचार कभी नहीं लाते हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

ये भी पढ़ें-
पढ़िए आज का राशिफल, केवल आपके लिए विशेष

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to