होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » जानिए! फरवरी महीने में पैदा हुए लोगों की क्या होती है विशेषताएं

जानिए! फरवरी महीने में पैदा हुए लोगों की क्या होती है विशेषताएं

वैदिक ज्योतिष में आपके जन्म के दिन का विशेष महत्व होता है, जन्म कुंडली बनाने और उसका आकलन करने के लिए भी आपके जन्म की सही जानकारी बेहद जरूरी है। यदि आपके पास वह नहीं है और आपको सिर्फ अपने जन्म का महीना भी याद है तो आप अपने स्वभाव और गुणों को अच्छे से परख सकते हैं। जन्म महीने को आधार बनाकर हम जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार हर माह की एक अलग प्रकृति होती है, हाव-भाव, स्वभाव होता है। फरवरी माह के साथ भी ऐसा ही आइए फरवरी में जन्मे लोगों के जीवन के बारे में कुछ अधिक जानें।


फरवरी में पैदा हुए लोग तेज दिमाग वाले होते हैं। ये लोग विचारशील लोग होते है, उनका व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि लोग उनकी तरह खिंचे चले आते हैं। हालांकि इनके साथ इगो का प्राॅब्लम होता है, जिसके कारण उन्हें कई बार परेशानियों और रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ता है। ये थोड़े रहस्मयी होते हैं और अपने सभी राज किसी के सामने नहीं खोलते, लेकिन वे धीर और गंभीर होते हैं, जो उन्हें किसी भी तरह की विपरीत परिस्थिति का सामना करने में सक्षम बनाती है। उनका सेल्फ कंट्रोल और ग्रास्पिंग पावर भी जबरदस्त होती है। फिर भी फरवरी में दिनों के अनुसार व्यक्तित्व में कुछ चेंज जरूर होता है। देखते हैं फरवरी के शुरुआती दस दिन, बीच के दिस दिन और अंतिम आठ/नौ दिन में पैदा हुए लोगों के व्यक्तित्व के बारे में- 

यदि आपका जन्म 1 फरवरी से 10 फरवरी के बीच जन्मे हैं तो आप पर बुध का असर ज्यादा दिखेगा। इस डेकन में जन्मे लोगों का स्वभाव तार्किक, विनोदी होता है और ये अपने बुद्धि के बल पर लोगों के साथ जुड़ते हैं। इनका व्यवहार अप्रत्याशित होता है, पर ये हर बदलते माहौल में ढल जाते हैं और खुश रहते हैं। ये रचनात्मक और ईमानदार होते हैं तथा अपनी बात साफगोई से रखना जानते हैं। ये किसी भी परिस्थिति का बुद्धिपूर्वक आकलन करने में समर्थ होते हैं, साथ ही कोई निर्णय लेने के लिए अपनी बुद्धिमता का पूर्ण रूप से उपयोग करते हैं। इस डेकन में जन्मे लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम करते हैं। इनकी कल्पनाशक्ति बहुत कमाल की होती है। भाग दौड़ वाले जीवन में ये हर काम का निष्कर्ष तुरंत लाना चाहते हैं।

इस डेकन में जन्मे लोगों पर शुक्र का असर ज्यादा रहता है। 11 से 20 फरवरी के बीच जन्मे लोग बहुत ही ज्यादा रोमांटिक होते हैं तथा वे अपोजिट सेक्स के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। ये बहुत ही ज्यादा हड़बड़ी वाला जीवन जीते हैं, जिसके कारण इन्हें आराम और मनोरंजन के लिए कम ही समय मिलता है। इनका रोमांटिक स्वभाव कई बार गलतफहमी का माहौल बना सकता है। इनका जीवन के प्रति बहुत विस्तृत नजरिया होता है, जो इन्हें दूसरे लोगों से अलग करता है। ये अपने अंतर्मन की आवाज पर काम करते हैं और उस पर पूरी तरह भरोसा करते हैं। दूसरों को इनके प्रत्याशित स्वभाव से उलझन होती है। अपने आवेगी व्यवहार के कारण ये कोई भी काम करने के पहले ज्यादा सोचते नहीं है। इनका दिल दया और करुणा से भरा होता है।

इस डेकन में जन्मे लोगों पर गुरु यानी की बृहस्पति का असर ज्यादा होता है। 21 से 29 फरवरी के बीच जन्मे लोग स्वभाव से जिद्दी होते हैं और एक निर्धारित लक्ष्य के लिए काम करते हैं। इनके पास दूरदृष्टि होती है, लेकिन इनका दृष्टिकोण अव्यवहारिक होता है। इनके भाग्य का उदय, प्रौढ़ावस्था या बुढ़ापे में होता है। ये डेकन अध्यात्म, अचानक परिवर्तन और शक्ति के मिलने का होता है। इस समय में जन्मे लोग नि:स्वार्थ, आत्मज्ञान पर काम करने वाले और रोमांटिक होते हैं। इनकी कल्पनाशक्ति बहुत तेज़ होती है और ये हर चीज में काव्य-रस ढूंढ लेते हैं। अपने अंतर्ज्ञान के बल पर ये दूसरे लोगों का मन आसानी से पढ़ लेते हैं। ये लोगों की मदद और बोझ काम करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। ये बहुत ही अच्छे दोस्त और श्रोता साबित होते हैं।


फरवरी में जन्मे लोगों को अपने कॅरियर में सफलता प्राप्त करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। वे अपने लक्ष्य का पीछा किसी शिकारी की तरह करते है, उनमें भरपूर धैर्य और संयम  होता है। शनि के आशीर्वाद के कारण फरवरी में जन्मे लोग को मेहनत तो अधिक करनी पड़ती है, लेकिन उन्हें सफलता भी उसी स्तर की मिलती है। फरवरी में जन्मे लोग अक्सर लेखन, शिक्षा, पेंटिंग, टीचिंग, हेल्थ, कंप्यूटर और लीडर जैसे पेशों में महारथ प्राप्त करते हैं। नए साल की शुरुआत में आने वाला यह महीना व्यक्ति को कभी-कभी पूर्ण सफलता देता है, तो कभी कुछ नहीं।


फरवरी का महीना अपने आप में खूबसूरत और सुहाना होता है, यह ठंड की विदाई और सूर्य के मकर में चमकने का महीना होता है। प्रकृति अपने पूरे शबाब पर होती है, और मौसम न ठंडा न गर्म जो एक मादक माहौल बनाने का काम करती है। फरवरी में पैदा हुए  लोग थोड़े शर्मीले तो होते हैं, लेकिन उनमें रोमांस कूट कूटकर भरा होता है। वे रोमांस के मामले में प्रकृति के साथ पूरी तरह मैच करते हैं। उनमें अपने पार्टनर के साथ अधिक से समय बिताने की जबरदस्त इच्छा होती है। वे अपने साथी को खुश करने के लिए लगातार कुछ न कुछ नया और क्रिएटिव करते हैं। मैरिड लाइफ में भी फरवरी में जन्मे लोगों को एक सुखी और खुशहाल जीवन मिलता है।


फरवरी में जन्मे लोगों में जबरदस्त आत्मनियंत्रण देखने को मिलता है, वे शांत चित्त होते हैं और इमोशंस के प्रति आकर्षित होते हैं। उनका स्वास्थ्य तो सामान्य रहता है, लेकिन उन्हें कभी-कभी लीवर, आंत और पैरों से जुड़ी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। पैरों में दर्द और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं भी उन्हें परेशान करती है। यदि फरवरी में पैदा हुए लोगों की कुंडली में शनि मजबूत स्थिति में हो तो उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी इन परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। फरवरी में जन्मे लोगों में मजबूत इच्छा शक्ति और सहनशीलता होती है, जो उन्हें किसी भी तरह की बीमारी और रोगों से लड़ने की आंतरिक शक्ति देती है।


फरवरी में जन्मे लोगों के लिए लकी कलर या रंग काला, नीला, जामुनी और हरा होता है। ऐसे लोगों को कोई भी शुभ या मांगलिक कार्यों के लिए मंगलवार या शनिवार का दिन चुनना चाहिए। यदि इनके लकी स्टोन की बात करें तो नीलम और पन्ना इनके लिए भाग्यशाली साबित होता है। हालांकि किसी भी तरह का कोई रत्न धारण करने से पहले आपको अपनी कुंडली का अनालिसिस जरूर करवाना चाहिए।


फरवरी में पैदा हुए लोगों में भी अन्य माह में जन्मे लोगों की तरह अच्छाई और बुराई दोनों ही पाई जाती है। इनके कुछ सकारात्मक और नकारात्मक गुण नीचे दिए गए हैं।
– फरवरी में पैदा हुए लोगों को भाग्य पर भरोसा होता है, लेकिन वे अपने लक्ष्यों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
– ऐसे लोग परोपकारी और लोगों की सेवा करने वाले होते हैं, उनके जीवन में बचत और सेविंग्स जैसी चीजों का कोई महत्व नहीं होता।
– ऐसे लोग थोड़े गंभीर स्वभाव के होते हैं, और उन्हें छिछोरापन और बचकानी हरकतें पसंद नहीं होती।
– फरवरी में जन्मे लोग स्वभाव से थोड़े भावुक होते हैं, जिसके कारण उन्हें अपने प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
– फरवरी में पैदा हुए लोग ज्ञानी और विचारक किस्म के होते हैं, उन्हें आजादी पसंद होती है और वे अपने साथी को भी पूरी आजादी देने की इच्छा रखते हैं।


फरवरी में जन्में प्रसिद्ध लोगों की सूची बहुत लंबी हो सकती है, लेकिन हमने सभी पेशों को मिलाकर आपके लिए कुछ नाम चुना है। जो इस प्रकार है – स्व.जयललिता, स्टीव जाॅब्स, अभिषेक बच्चन, शाहीद कपूर, मधुबाला, पूजा भट्ट, उर्मिला मातोंडकर जगजीत सिंह और कवि कुमार विश्वास।

श्री गणेशजी की कृपा के साथ
गणेशास्पीक्स डॉट कॉम/हिंदी