होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » भारत के लिए एेसा रहेगा साल 2017

भारत के लिए एेसा रहेगा साल 2017

भारत के लिए एेसा रहेगा साल 2017

2017 में भारतडिजिटल क्रांति की राह पर
भारत के फाउंडेशन चार्ट में चंद्र – मंगल की दशा की अवधि 8 फरवरी, 2017 तक प्रभावी रहेगी। इसके पश्चात राहु भुक्ति दशा पूरे साल चलेगी। जबरदस्त गतिविधियों का यह समय होगा। इससे इन्फ्रास्ट्रक्चर, सड़कों, रेलवे, बंदरगाह, कम्युनिकेशन और ट्रांसपोर्टेशन इत्यादि को बढ़ावा मिलेगा। चंद्रमा की महादशा में भारत इंटरनेट और कम्युनिकेशन क्रांति के युग का गवाह बनेगा।

यूथ के लिए अधिक रोजगार के अवसर
गणेशजी कहते हैं कि गोचर का गुरू कुंडली के पांचवे भाव में से गुजरेगा। इससे वातावरण में पाजिटिविटी और उत्साह रहेगा। ठीक इसी समय सरकार के सामने लोगों की उच्च अपेक्षाओं को पूरा करने की चुनौतियां रहेंगी। सरकार को विपक्षी राजनीतिक दलों के कड़े विरोध और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मौके का लाभ उठा कर कुछ धार्मिक संगठन सरकार को नीचा दिखाने की भी कोशिशें कर सकते हैं। उत्तरार्ध में, कन्या और तुला राशि में गोचर का गुरू व्यापार के अधिकांश क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम सरकारी हस्तक्षेप को इंगित करता है। भारतीय उद्यमियों को विकास के लिए प्रगतिशील नीतियां मिलेंगी। भारतीय युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। कुंडली में ग्रहों की स्थितियां सरकार की एजुकेशन और स्पोर्ट्स की नीतियों में किसी उल्लेखनीय परिवर्तन की ओर इशारा कर रही हैं।

स्वतंत्र भारत का फाउंडेशन चार्ट
kundali

हमारे विशेषज्ञों के द्वारा लिखी जन्मपत्रिका पाएं। असमाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाहियां
सरकार आतंकवाद व उग्रवाद के प्रति कड़ा रूख अख्तियार करेगी। घुसपैठिये, जासूस और विदेशी तत्व भारत की कानून एवं व्यवस्था को क्षति पहुंचाने की कोशिश करेंगे। एेस विकट समय में सरकार को भारतीय सुरक्षा बलों को सशक्त बनाने की जरूरत होगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में गड़बड़ियां रहेंगी और सरकार को प्रवासियों और घुसपैठियों से संबंधित मुद्दों को तत्काल हल करने की जरूरत होगी। साल 2017 के उत्तरार्ध में धार्मिक और संवेदनशील मुद्दे उभर कर देश में अशांति का वातावरण बना सकते हैं। पिछले वर्षों की तरह भारत इस वर्ष भी आतंकवादी गतिविधियों का टारगेट रहेगा। शीर्षपदस्थ नेता, आध्यात्मिक नेता, अदालतों और दूतावासों के टॉप अधिकारियों के ऊपर खतरे के बादल मंडरा रहे होने से सरकार की उनके प्रति चिंताएं बढ़ जाएगी। हालांकि, गोचर का गुरू ग्लोबल पॉलिटिक्स में भारत की पोजीशन मजबूत बनाने में काफी मदद करेगा। छायाग्रह राहु के विनाशकारी प्रभाव की वजह से 17 अगस्त, 2017 से इस साल के अंत तक किसी-न-किसी कारण से पड़ोसी देशों के साथ सीमा पर तनाव बना ही रहेगा।

ये भी पढ़ें- भारतीय करेंसी में आगे और भी आमूल परिवर्तन के आसार

दक्षिण एशिया में भारत महाशक्ति बनेगा
भारत दक्षिण एशिया में अपने अधिकार स्थापित करने के लिए कुछ बोल्ड कदम उठाएगा। भारत वैश्विक राजनीति में अपनी स्थिति को मजबूत करेगा। भारत और अधिक मजबूत और पर्याप्त भागीदारी के लिए विकसित देशों के साथ वार्ता आरंभ करेगा। विदेशी देशों और गठबंधनों के साथ कुछ महत्वपूर्ण स्ट्रेटेजिक एग्रीमेंट्स वर्ष 2017 के दौरान होने की उम्मीदे हैं। चीन-पाकिस्तान से संबंधित मसले भारत को अपने विदेश मामलों की नीतियों से संबंधित बोल्ड कदम उठाने के लिए मजबूर कर सकते हैं। इन दोनों देशों के साथ भारत के संबंधों में तनाव और विरोधाभास रहेगा। भारत और अमरीका पर्याप्त रणनीतिक साझेदारी के लिए काम करेंगे। वैश्विक राजनीति में भारत एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरेगा। भारत की सैन्य क्षमता और उच्च डिफेंस स्ट्रक्चर में होने वाले क्रांतिकारी परिवर्तन भारत की विदेश नीति को अधिक पुख्ता बना सकते हैं।

विकास को बढ़ावा देने के लिए खनिज भंडारों की खोज और ई-कॉमर्स सेक्टर में तेजी के आसार
भारत में बड़े खनिज भंडारों की खोज की संभावनाओं पर जोर दिया जायेगा। कड़ी चुनौतियों के बीच ग्रोथ रेट में तेजी लाने के लिए निजी व सरकारी क्षेत्र मिलजुलकर प्रभावी रूप से काम करेंगे। स्पेस टेक्नोलॉजी, कम्युनिकेशन, रेल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों के विकास के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे। गोचर के राहु के कारण कई ऑनलाइन क्रांतियां इस समय कार्यान्वित की जाएंगी। राहु के भ्रमण के दौरान कई ऑनलाइन क्रांतियां होंगी। ई-कॉमर्स सेक्टर को न केवल ब्रिक एंड मोर्टार स्टोर से, बल्कि इस क्षेत्र में तेजी से विकास के होने से अनगिनत उभर कर आने वाली नई-नई ई-कॉमर्स साइटों के प्रादुर्भाव से भी चुनौतियां मिलेंगी।

इसे पढ़ना मत भूलें- मोदी को आगे अभी और भी इम्तिहान से गुजरना होगा

किसान विकास की ओर अग्रसर होंगे
उठाये गये कदमों से भारत को कृषि क्रांति की ओर बढ़ने में मदद मिलेगी। कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा मॉडर्न फार्मिंग टेक्नोलॉजीज पर आधारित मॉडर्न फॉर्मों की शुरूआत की जाएगी। नई प्रौद्योगिकियां और तेजी से विस्तार करता हुआ टेलीकॉम सेक्टर किसानों को बिचौलियों से छटकारा पाने में मदद करेगा। इसका सबसे अच्छा प्रभाव यह होगा कि किसान अब अपनी उपज को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाएंगे। इससे उनको मिलने वाले मुनाफे में वास्तविक रूप से बढ़ोत्तरी होगी। चीजों की बर्बादी की संभावनाओं में कमी आएगी।

इस विकास के फलस्वरूप ग्रामीण भारत के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। चीजें अब बिल्कुल थोक मूल्य पर खरीद पाने से शहरी उपभोक्ताओं को पहले से काफी फायदा होगा।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅटकाॅम टीम

GaneshaSpeaks.com की ओर से अन्य विशेष ब्लॉग-

*अर्थव्यवस्था: वर्ष 2017 में भारत को नर्इ पहचान मिलेगी

*मनोरंजन: क्षेत्रीय सिनेमा बॉलीवुड में अपनी मजबूत पैठ बनाएगा !

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to