होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » चंदा कोचर का इस्तीफा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर : ज्योतिषी आकलन

चंदा कोचर का इस्तीफा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर : ज्योतिषी आकलन

चंदा कोचर का इस्तीफा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर : ज्योतिषी आकलन

वीडियोकोन मामले में फंसी चंदा कोचर ने आखिरकार आईसीआईसीआई के CEO के पद से इस्तीफा दे दिया। चंदा कोचर की जगह संदीप बख्शी को बैंक का नया CMD बनाया गया है। चंदा कोचर के इस्तीफे की खबर आते ही ICICI बैंक के शेयर में लगभग 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इससे शेयर बाजार में खरीदार काफी खुश नजर आए। ग्रहों के संकतों को देखें, तो इस घटना का पूर्वानुमान काफी पहले लग चुका था।

आईसीआईसीआई के लिए चुनौतीपूर्ण

यदि आईसीआईसीआई बैंक की कुण्डली पर नजर डाली जाए, तो वहां ग्रहों की स्थिति से कंपनी के लिए चुनौतीपूर्ण समय का संकेत मिल रहा है। एक बैंक के लिए यह ज़रूरी है कि उस की कुण्डली में बुध अच्छी जगह स्थित हो। इतना ही नहीं, बुध के अलावा वित्त के शासक बृहस्पति को भी काफी मज़बूत होने की ज़रूरत है। आईसीआईसीआई बैंक की कुण्डली में बुध नकारात्मक ग्रह राहु के साथ एक संयोजन में है। बृहस्पति नीच के मकर राशि में है। हालांकि, शुक्र काफी अच्छी जगह स्थित है और परिणाम के रूप में, कंपनी अच्छी तरह चुनौतियों को संभाल ले रही है। बुध यदि मजबूत होता, तो बैंक को इस तरह के उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिलते। आने वाले दिनों में अभी बैंक को अपना विश्वास कायम करने के लिए लगातार मेहनत करना होगी, लेकिन राहु भी अपना असर तो दिखाएगा ही। अभी इन्वेस्टर्स को जोश में आने की जरूरत नहीं है।

आईसीआईसीआई बैंक की कुंडली

आईसीआईसीआई बैंक की कुंडली

आईसीआईसीआई बैंक के शेयर का ग्राफ

आईसीआईसीआई बैंक के शेयर का ग्राफ

चंदा कोचर के लिए आगे अच्छा होगा
चंदा कोचर का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ है। यदि उनके जन्म की सूर्य कुंडली देखें, तो जन्म के शनि-गुरु और केतु के ऊपर से अभी गोचर में मंगल-केतु का परिभ्रमण हो रहा है। अभी स्थितियां चंदा कोचर के अनुकूल नहीं है। लेकिन आने वाले दिनों में चंदा कोचर के ग्रह मजबूत होंगे। वे बिना किसी दबाव के विवाद से बाहर आ सकती है। गणेशजी का कहना है कि चंदा कोचर के बाहर जाने से आईसीआईसीआई के शेयर में उछाल पर अभी इन्वेस्टर्स को ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। अाने वाले दिनों में आईसीआईसीआई के शेयर पर नजर रखना चाहिए, जल्दबाजी में निर्णय ठीक नहीं है। इन्वेस्टर्स का नए सीएमडी संदीप बख्शी पर विश्वास जमने में अभी समय लगेगा। धीरज से काम लें, जल्दबाजी नहीं करें।

(यदि आपको किसी तरह की समस्या के लिए ज्योतिषी समाधान की जरूरत है, तो हमसे संपर्क करें)

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आचार्य धर्माधिकारी
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to