वृश्चिक साप्ताहिक
02-08-2026 – 08-08-2026
इस सप्ताह आपकी शिक्षा और ज्ञान की बात करें तो आपको पढ़ाई लिखाई में सफलता प्राप्त हो सकती है, आप पढ़ाई लिखाई में कोई ऐसा कार्य न करें, जो आपको दो बार करना पड़े, इसीलिए आपको इस सप्ताह बहुत ही अधिक संभाल कर चलना होगा, हायर एजुकेशन वाले जातकों के लिए सप्ताह बहुत अधिक बढ़िया रहेगा, यदि आप किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं तो आप यदि मेहनत करेंगे तो आपको सफलता भी मिल सकती हैं।.
साप्ताहिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों की बात करें तो आप अपने कार्य स्थल पर व्यस्त रहेंगे, व्यस्तता के कारण अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण आपकी और आपके साथी के रिश्ते के बीच में दूरियां आ सकती है, एक दूसरे को समझने के लिए अपने रिलेशनशिप को सुधारने की कोशिश करें, गृहस्थ जीवन की बात करें तो आपको जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है, आप अपने जीवन के तनाव को कम करने की कोशिश करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपकी सेहत की बात करें तो आपको मौसम के बदलाव के कारण अचानक से सर्दी, जुकाम, खांसी बुखार जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है, बदलते मौसम के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश करें और अधिक ठंडा और अधिक गर्म भोजन के सेवन से दूर रहे, दही और कोल्ड ड्रिंक से बिल्कुल दूर रहने की कोशिश करे, ऐसे मौसम में यह दोनों ही चीज आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी, आपका कोई मित्र यदि बहुत समय से आपका पैसा वापस नहीं दे रहा था, वह इस सप्ताह आप का धन वापस दे सकता है, जिससे आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे, इस सप्ताह यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो इस समय आपके धन खर्च की बहुत अधिक संभावनाएं हैं, आपकी सेहत के ऊपर आपका बहुत अधिक धन खर्च हो सकता है।
और पढ़ेंइस सप्ताह आप के कैरियर और व्यवसाय की बात करें तो व्यापार के सिलसिले में आपका कुछ नए लोगों से जुड़ाव हो सकता है, जो आपको आपके बिजनेस में बहुत अधिक मदद करेंगे, आपको इस सप्ताह कोई नया फाइनेंसर मिल सकता है, जो आपकी बहुत अधिक मदद कर सकता है, नौकरी पेशा वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा, आपको मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, किसी तरह के भ्रम में आकर कोई कदम न उठाए, तो आपके लिए अच्छा रहेगा, अपनी मेहनत पर ही ध्यान दें।
और पढ़ें









