मकर मासिक
Nov 2026
यह महीना धन के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपके फालतू के खर्च अधिक रहेंगे, जिस कारण आपका कोई नुकसान भी होने की संभावना है। आपको इस महीने किसी इन्वेस्टमेंट को किसी के कहने ने में आकर करने से बचना होगा। अपने घर इस महीने आप किसी पार्टी आदि का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें भी आप लग्जरी देखने के लिए अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपका कोई कानूनी विवाद भी इस महीने से सुलझ सकता है, जो आपके खर्चों को और बढ़ाएगा।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए यह महीना काफी रूमानी रहने वाला है। आप अपने साथी को कुछ सरप्राइज गिफ्ट भी दे सकते हैं और आप दोनों की बॉन्डिंग बहुत अच्छी रहेगी। दोनों भावनात्मक रूप से एक दूसरे से जुड़े रहेंगे। आप अपने विवाह की बात भी परिवार के सदस्यों के सामने रख सकते हैं, जिसे मंजूरी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए महीना काफी गलतफहमी भरा रहने वाला है, क्योंकि दोनों की भी छोटी-छोटी बात को लेकर नौकझोक होती रहेगी। आप इस महीने कोई भी बात यदि लगे, तो आप उसे सामने बैठकर खत्म करने की कोशिश करें, नहीं तो वह बेवजह बढ़ेगी।
और पढ़ेंइस महीने आपका स्वास्थ्य वैसे तो ठीक रहेगा, लेकिन काम की अधिकता रहने के कारण आप व्यस्त रहेंगे, जिस कारण आपको कुछ मानसिक तनाव भी बना रहेगा। आपको काम को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेनी है, नहीं तो आपको माइग्रेन आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप थोड़ी बहुत भी कमजोरी महसूस करें, तो आप आराम के लिए समय अवश्य निकालें। आंखों का आप इस महीने थोड़ा ज्यादा ख्याल रखें। आप अपने रुटीन चेकअप मे लापरवाही ना बरते।
और पढ़ेंव्यवसाय कर रहे लोग इस महीने अपने काम को लेकर इधर-उधर ज्यादा जाएंगे। विदेशो तक आना-जाना लगा रहेगा। आपको इस महीने कामों को थोड़ा समझदारी से निपटाने की आवश्यकता है। आप किसी मामले को लेकर लापरवाही ना दिखाएं। आपकी इन्कम इस महीने बेहतर रहेगी। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। यह महीना नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को इस महीने ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपके कुछ नए लोगों से कोई बात सोच समझ कर बोलने की आवश्यकता है।
और पढ़ेंविद्यार्थियों के लिए यह महीना बढ़िया रहने वाला है, उनकी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा और वह कुछ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी खुद को व्यस्त रखेंगे। कुछ नया सीखने की उनकी कोशिश रंग लाएगी और आप किसी मनचाहे कोर्स में भी दाखिला ले सकते हैं। यदि आप कहीं बाहर जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी आपको कहीं से कोई ऑफर आ सकता है। इस महीने आपकी हायर एजुकेशन के लिए भी समय बेहतर रहने वाला है।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए अभी हमारे काबिल ज्योतिषियों के साथ कॉल या चैट पर बात करें और पहला परामर्श बिल्कुल मुफ्त पाएं!










