मकर मासिक
Aug 2026
इस महीने आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। आप कुछ बेवजह की टेंशनों को लेकर परेशान रहेंगे, जिनको दूर करने के लिए आप कहीं घूम फिर आए, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बताएं, जिससे आप अपने आप को व्यस्त रखेंगे और इन सब के बारे में नहीं सोचेंगे। यदि आपको कोई ब्लड से संबंधित समस्या है, तो उसके लिए आपको कुछ टेस्ट आदि भी कराने पड़ सकते हैं। आपको खान-पान में अच्छी डाइट लेनी होगी, जिससे आपकी छोटी-मोटी समस्या आसानी से दूर हो जाएगी।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से भावनात्मक रूप से जुड़े रहेंग और एक दूसरे से मिलने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आप अपने साथी के लिए इस महीने कुछ गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आप इस महीने रोमानी समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन में पारिवारिक समस्याओं को लेकर लड़ाई झगड़ा बढ़ेंगे, जिससे अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आपको इस समय को थोड़ा शांत रहकर निपटाने की आवश्यकता है।
और पढ़ेंइस महीने आपको अपने धन का सही जगह इस्तेमाल करना, तो बेहतर रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना में भी धन लगाने से अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने घर में शौक मौज की चीजों को पूरा करने पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, लेकिन आपकी इस आदत के कारण आपका खर्चा बेवजह बढेगा। आप अपने परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी इस महीने पूरा कर सकते हैं। रियल एस्टेट आदि में निवेश करने वाले लोगों को थोड़ा समझदारी दिखाते हुए ही निवेश करना बेहतर रहेगा। आप इस महीने किसी को धन उधार बिल्कुल ना दें।
और पढ़ेंव्यवसाय कर रहे लोगों के इस महीने कुछ नए लोगों से कांटेक्ट बनेंगे। डिजाइनिंग, मार्केटिंग, फर्नीचर आदि का काम कर रहे लोगों को इस महीने कोई अच्छा अवसर मिल सकता है, जिसमें कम लागत में उनको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी कुछ नए लोगों से भी मुलाकात होगी। आप इस महीने उत्साह से अपना मन कामों में लगाएंगे जो आपके लिए बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को इस महीने कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत है, वह भी मनचाही तनख्वाह से काफी खुश होंगे और अपने कामों को पूरी जोश व ईमानदारी से करेंगे।
और पढ़ेंविद्यार्थी इस महीने अपनी मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जिससे वह कोई मनचाहा विषय सुनकर पढ़कर अच्छी सफलता भी हासिल करेंगे। आप इस महीने किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी भाग ले सकते हैं। यदि आप नौकरी से संबंधित कोई कोचिंग की तैयारी कर रहे हैं, तो आप उसे पर पूरा ध्यान लगाएं। आपको खुद को व्यस्त रखने से फायदा होगा। किसी रिसर्च के लिए भी यह समय काफी बेहतर रहने वाला है। आप कुछ नया करने के बारे में सोचते रहेंगे।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए अभी हमारे काबिल ज्योतिषियों के साथ कॉल या चैट पर बात करें और पहला परामर्श बिल्कुल मुफ्त पाएं!










