कन्या मासिक
Oct 2026
यह समय प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बहुत ही समझदारी से चलने के लिए रहेगा, क्योंकि इस समय में यदि आपने अपने साथी से कोई बात छुपाई, तो इससे आपका विश्वास खराब हो सकता है, वह बात आप उनको बताएंगे, तो इससे फिर भी आपका रिश्ता काफी बेहतर रहेगा, लेकिन आपको अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखनी होगी। शुरुआत में वह नाराज जरूर होंगे, लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात होगी और आपको अपने छोटी-मोटी कमियों को भी दूर करके दोनों एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपको कामों में भी अच्छे सफलता मिलेगी और आपका रिश्ता भी काफी मजबूत रहेगा।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
इस आपको अपने काम को लेकर कहीं बाहर आना जाना अधिक रहेगा, जिससे आप अपने खाने पीने पर लापरवाही कर सकते हैं। यदि आप शुगर व थायराइड के पेशेंट है, तो आपको उनको उनके लिए दवाइयां समय पर लेनी होंगी माता-पिता की सेहत का भी आप पूरा ख्याल रखें। आपके ऊपर जिम्मेदारी अधिक रहने से आपकी सेहत भी खराब रहेगी। कुछ मानसिक तनाव इस महीने आपको हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप अपनी दिनचर्या में मेडिटेशन व योग अवश्य करें, इससे आपको काफी समस्याओं से राहत मिल सकेगी।
और पढ़ेंइस महीने आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहने वाली है, इसलिए आप अपने दिखावे के खर्चों पर को कंट्रोल करने की कोशिश करें और किसी के कहने में आकर किसी गलत जगह निवेश करने से बचे, क्योंकि आपका समय का लिया गया निर्णय आपके लिए बाद में समस्या बन सकता है। आपको धन को लेकर कोई लेनदेन भी बहुत ही सोच समझकर करना होगा, क्योंकि आपका दिया हुआ धन वापस आने में समस्या आएगी, लेकिन शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए यह महीना बेहतर रहने वाला है, इसलिए वह अच्छा धन लगाने की सोच सकते हैं।
और पढ़ेंइस महीने व्यवसाय कर रहे लोग काम को लेकर जो भी निर्णय लेंगे, तो वह उनके लिए बेहतर रहेगा और कोई नया काम करने की यदि आप शुरुआत करेंगे, तो उसमें आपको अपने पार्टनर का भी पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने व्यवहार को बेहतर रखना होगा। यदि किसी काम को मिलने में देरी हो रही है, तो आपको उसके लिए धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए यह महीना बेहतर रहेगा, क्योंकि उनके बॉस यदि उनका कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे आसानी से पूरे करेंगे और आप अपने जूनियर से आसानी से काम निकलवा सकेंगे।
और पढ़ेंविद्यार्थियों को इस महीने के बाद ही सफलता मिलते दिख रही है, क्योंकि उनकी लापरवाही अधिक रहेंगी, जो उनके पढ़ाई में विघन लेकर आएंगे। आपको इस महीने किसी प्रतियोगिता की तैयारी करने का भी समय मिलेगा, जिसे आप इधर-उधर या दोस्तों के साथ बैठकर खराब ना करें। यदि आप कोई प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आप इस महीने दाखिला ले सकते हैं। किसी तरह के नए शोध के लिए भी यह समय काफी बेहतर रहने वाला है।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
जीवन में होने वाली सभी समस्याओं के ज्योतिषीय समाधान के लिए अभी हमारे विशेषज्ञों से कॉल पर बात करके अपनी बाधाओं को दूर करने का। पहली कॉल मुफ्त पाएं!










