होम » Horoscope » मासिक राशिफल » मीन राशि का मासिक राशिफल

मीन राशि का मासिक राशिफल

मीन मासिक

मीन मासिक

Aug 2026

यह महीना आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने समय का सदुपयोग करना होगा और आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। इस महीने आपके व्यवसाय में आपको कुछ नए लोगों से कांटेक्ट बनाने पड़ेंगे, जो आपको बेहतर लाभ देंगे। आपको नौकरी में भी अच्छा प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। इस महीने आप सामाजिक आयोजनों में बढ़ चढकर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी और कुछ नए लोग आपसे जुड़ेंगे। आपके काम में आपकी खूब मदद करेंगे। इस महीने आप अपने धन को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें, क्योंकि इससे आपका धन कहीं फंसने की भी संभावना है। आप किसी दिखावे के चक्कर में ना पड़े। आपको थोड़ा समझदारी दिखाते हुए ही अपने खर्चों को करना बेहतर रहेगा। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी अपने फोकस को बनाए रखें। आपको ओवरकॉन्फिडेंट होने से बचना होगा और आप किसी खेल प्रतियोगिता में भी इस महीने भाग लेंगे, जो आपको अच्छा लाभ देंगे। इस महीने आपकी किसी बात से आपके साथ ही नाराज हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से अच्छी साठ गाठ रहेगी और आपके दोनों अपने आगे के जीवन को लेकर बातचीत करेंगे। परिवार के सदस्य भी आप एक दूसरे को मिलवा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन आप उसे यदि दूर कर ले, तो आप काफी फिट रह सकेंगे.

मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल

यह महीना प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए वैसे तो बढ़िया रहेगा, लेकिन उनकी कुछ बेवजह क्रोध करने की आदत के कारण आप दोनों की छोटी मोटी नौकझोक चलती रहेगी, जिसका आपके रिश्ते पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। आप अपने साथी को इंपॉर्टेंस देंगे और उनकी भावनाओं का सम्मान करेंगे, जिससे कि दोनों की साठ गाठ अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन में भी पुरानी चली आ रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे इस महीने मिलने आ सकता है, जिसे आप कोई पुराने गिले शिकवे न उखाड़े।

और पढ़ें

इस महीने यदि आपको कोई पुरानी समस्या परेशान कर रही थी, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपने मानसिक तनाव को कम करने के लिए कहीं घूमने फिरने जाए और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताए, आप अकेले मे ना रहे, इससे आपका बेवजह का तनाव बढ़ेगा। आपको इस समय में मेडिटेशन करने से अच्छे बेनिफिट मिलेंगे और आपको किसी साइकैटरिस्ट की मदद से अपने मन में चल रही उलझनो को दूर करने की कोशिश करेंगे।

और पढ़ें

इस महीने आपको अपने खर्चों के लिए एक लिस्ट बनाकर चलनी होगी, जिससे कि आपको यह पता चल सके कि आपको किन खर्चों को इस महीने करना है और किन की कटौती करनी है, क्योंकि आप सभी को आसानी से करते जाएंगे, जो आने वाले समय में आपके बजट को बिगाड़ कर रख देंगे। आप इस महीने व्यापार में फंसे हुए धन को निकालने की कोशिश करते रहेंगे, जिसमें आपको महीने के अंत में सफलता हासिल होती दिख रही है, लेकिन आपको किसी से कोई वादा इस महीने में थोड़ा सोच समझकर करने की आवश्यकता है।

और पढ़ें

इस महीने आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएंगे और उसमें पूरी मेहनत व ईमानदारी से कुछ इन्वेस्टमेंट करेंगे, जिससे आप उसे बाहर विदेशों तक फैलाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। जो आपके व्यवसाय में एक नई जान डालेंगे और आपको मन मुताबिक लाभ भी मिलेगा। कोई बाहरी कंपनी आपको कोई बड़ा ऑर्डर दे सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए इस महीने बदलाव करना अच्छा रहेगा। आपको मनचाही तनख्वाह पर कोई नई नौकरी मिल सकती है। आपको अपने सहयोगियों से तालमेल बनाकर चलना होगा, क्योंकि उसमें आपके कुछ शत्रु भी हो सकते हैं।

और पढ़ें

विद्यार्थियों के लिए यह महीना मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप इस महीने अपने आलस्य को त्याग कर पढ़ाई में जुटेंगे और यदि आपने किसी कंपटीशन में भाग लिया है, तो उसके लिए आपको ओवर कॉन्फिडेंट होने से बचना होगा, क्योंकि आपकी यही आदत आपके लिए नई समस्या खड़ी करेगी। यदि कोई विषय को समझने में समस्या आ रही है, तो उसके लिए आप अपने अध्यापकों से सलाह ले सकते हैं। आप कहीं बाहर जाकर पढ़ना चाहते हैं, तो आपको कोई स्कॉलरशिप आदि भी इस महीने मिल सकती है।

और पढ़ें

प्रीमियम रिपोर्ट्स

सभी देखें

डिवाइन डेस्टिनी कुंडली

divine-destiny-1 50% OFF

करियर, विवाह और उम्र के अनुसार जीवन के महत्वपूर्ण समय को समझाने वाली विस्तृत कुंडली रिपोर्ट

अपनी पहली कॉल या चैट हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से निःशुल्क करें – अभी बात करें!

सभी देखें

अनुकूलता मीटर

क्या आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सितारे आपके और आपके करीबी लोगों के बीच संबंधों के बारे में क्या संकेत देते हैं? सभी उत्तर यहां पाएं.

मेष

मार्च 21-अप्रैल 20

Heart
मेष

मार्च 21-अप्रैल 20

विशेषज्ञ से पूछें
Trusted Since 2003 50,000,000 Happy Customers User from 180 Countries Astrologer Trained by Bejan Daruwalla Money Back Guarantee 24/7 Services