मीन मासिक
Oct 2026
इस महीने आपको खर्चे अधिक रहने से टेंशन रहेगी। आप जोड़ने के काम सोचेंगे, खर्चों पर ज्यादा ध्यान देंगे। जो आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं। इस महीना थोड़ा समझदारी से चले, तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी मे आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की सोच सकते हैं। शेयर मार्केट आदि में आप किसी एक्सपर्ट की राय के बिना निवेश न करें, नहीं तो बाद में आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप इस महीने कोई मनचाही जमीन भी ले सकते हैं।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ समय बिताएंगे, जिससे दोनों को एक दूसरे को बेहतर जानने का मौका मिलेगा और एक दूसरे की पसंद भी जानेंगे। सिंगल लोग किसी से प्यार करते हैं, तो इस महीने वह अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं, उन्हें सकारात्मक जवाब मिलेगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए महीना काफी बेहतर रहने वाला है, जिनका अभी-अभी विवाह हुआ है, उन्हें अपने साथी के साथ समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे कि उनके बीच प्रेम और गहरा हो। आप उन्हें कहीं घुमाने लेकर जाएं। आप अपने मन में किसी बात को लेकर वहम ना रखें।
और पढ़ेंइस समय में आप अपनी सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें, क्योंकि आपकी सिर में आंखों से संबंधित समस्या आपको लंबे समय से चली आ रही थी, जिसको आप इग्नोर कर रहे थे, इस समय में वह बढ़ सकती है। आप उसको लेकर किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। आपको वाहनों का प्रयोग इस महीने थोड़ा सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। आपको सुबह की सैर करना, योगा करना आदि के लिए भी समय अवश्य निकलना होगा।
और पढ़ेंव्यवसाय कर रहे लोगों को इस महीने के बाद खुशियां मिलेंगी, वह यदि किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, तो वह समय से पूरा होगा, जिससे उन्हें कुछ नया ऑर्डर भी मिल सकते हैं। आप अपने व्यापार में पूरी मेहनत ईमानदारी से काम करेंगे। आप अपने पार्टनर की मदद भी ले सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको मनचाही तनखाह भी मिल सकती है। आपको अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करनी होगी ताकि कोई समस्या आपको परेशान ना कर सके।
और पढ़ेंइस महीने विद्यार्थी पढ़ाई में पूरी मेहनत करेंगे। आप कोई नया विषय चुनकर उसमें कोई बड़ी उपलब्धि हासिल की कोशिश में लगे रहेंगे। आप अपने समय को खराब करने से बचे आपका कोई बात विवाद हो सकता है, जो आपको बेवजह की टेंशन दे सकता है। आपको इस समय का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करनी होगी। किसी नये शोध के लिए भी यह महीना काफी बेहतर रहने वाला है। आपको अपने तनाव से दूर करके अपनी पढ़ाई पर फोकस करने की आवश्यकता है।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
क्या आप जीवन में किसी समस्या का सामना कर रहे हैं? तो, यह सही समय है हमारे ज्योतिषी से कॉल पर बात करके अपनी बाधाओं को दूर करने का। पहली कॉल मुफ्त पाएं!










