मेष मासिक
Nov 2026
इस महीने आपको छोटी-मोटी समस्याएं लगे रहेंगी, जो आपको बेवजह का तनाव देंगे। आपको इस महीने किसी कन्फ्यूजन में नहीं पढ़ना है। यदि आपको कोई समस्या है, तो वह बढ़ सकती है। आपकी रोग प्रतिरोध क्षमता बेहतर रहेगी। अगर आपको कोई रक्त से संबंधित समस्या है, तो वह इस समय मे आपको थोड़ा ज्यादा परेशान करेगी, जिसके लिए आपको कुछ मेडिसिन भी लेनी होगी। आपको अचानक सिर दर्द आदि हो सकता है। आपको अपनी स्कीन का इस समय थोड़ा खास ख्याल रखना होगा। योग मेडिटेशन आप बराबर करते रहें।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए यह महीना ठीक-ठाक रहने वाला है, जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, वह यदि अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं, तो आपको उनके मन में चल रही बातों को भी जानने की कोशिश करनी होगी, जिससे कि आप उन्हें बेहतर जान सके। आप कोई भी अहम भरी बात ना करें, इससे आपका आपसी रिश्ता खराब हो सकता है और लड़ाई झगड़े बढ सकते हैं। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए कुछ नया करने की सोचेंगे। दोनों की अंडरस्टैंडिंग अच्छी रहेगी। आपको किसी भी बात को लेकर यदि भ्रम बना हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़े और आपको अपने साथी से कोई भी बात छुपाने से बचना होगा।
और पढ़ेंयह महीना आपके लिए धन के मामले में बेहतर रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप अपने किसी जमीन को यदि आगे की खरीदारी के इन्वेस्टमेंट के हिसाब से करने के लिए सोच रहे थे, तो वह आप आसानी से कर सकते हैं। शेयर मार्केट अथवा लॉटरी आदि में निवेश करने वाले लोगों के लिए महीना लाभदायक रहने वाला है। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा खर्च कर सकते हैं।
और पढ़ेंव्यवसाय कर रहे लोगों को थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है, क्योंकि वह अपने काम में पूरी मेहनत व ईमानदारी दिखाएंगे, तो लेकिन उन्हें फल मिलने में देरी हो सकती है और उतना नहीं मिलेगा, उनका कोई पुराना रुका हुआ प्रोजेक्ट इस महीने मिल सकता है। नौकरी मे कार्यरत लोगों के लिए महीना अच्छा रहने वाला है, उनके बॉस उनके कामों की प्रशंसा करेंगे, जिससे उन्हें प्रमोशन आदि भी मिल सकता है। आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर भी आ सकता है।
और पढ़ेंविद्यार्थियों के लिए यह महीना बढ़िया रहने वाला है, वह अपनी मेहनत व लगन से पढ़ाई में जुटेंगे, तो वह अच्छा मुकाम भी हासिल होगा और इस टाइम उनका कॉन्फिडेंस मजबूत रहेगा, जिससे उन पर किसी चीज का कोई असर नहीं होगा और किसी मनचाहे कॉलेज में भी दाखिला ले सकते हैं, जिसमें उन्हें अपने मित्रों से तालमेल बिठाकर चलने की आवश्यकता है। आपको इस समय में किसी सरकारी प्रतियोगिता में भी बैठने का मौका मिलेगा। आप अपनी इच्छा के अनुसार कुछ नया सीखने की भी कोशिश करेंगे।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
जीवन में होने वाली सभी समस्याओं के ज्योतिषीय समाधान के लिए अभी हमारे विशेषज्ञों से कॉल पर बात करके अपनी बाधाओं को दूर करने का। पहली कॉल मुफ्त पाएं!










