मीन मासिक
Apr 2026
यह महीना व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा।इस महीने डिजाइनिंग आदि का काम कर रहे लोगों को अच्छे बेनिफिट मिलते दिख रहे हैं। आपको बड़े-बड़े ऑर्डर मिलेंगे, जो आपके में मन में चल रही समस्याओं को भी आसानी से दूर कर सकेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को इस महीने थोड़ा संभल कर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि वह बदलाव करने की सोचेंगे, उन्हें मनचाही तनख्वा तो मिलेगी, लेकिन वहां भी उनको समस्याएं बनी रहेगी, इसलिए आपको थोड़ा धैर्य रखकर आगे बढ़ना होगा।.
मीन राशि,
आपका 2026 का करियर भविष्यफल तैयार है।
नौकरी • प्रमोशन • व्यापार वृद्धि
आपके करियर में बड़े बदलाव के संकेत हैं
अपना 2026 करियर रिपोर्ट 30% छूट पर अनलॉक करें >>
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
यह महीना प्रेम जीवन जी लोगों के लिए रोमास से भरपूर रहेगा। आप उनके प्रेम में डूबे नजर आएंगे और आप किसी की परवाह नहीं करेंगे। आपकी सगाई इस महीने हो सकती है। आप अपने साथी से भविष्य को लेकर भी कुछ योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। आप कहीं वेकेशन पर भी जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बनी रहेगी। आप दोनों अपने रिश्ते में छोटे-छोटे लड़ाई झगड़े को दूर करके आपसी सामाजस्यता दिखाएंगे और दोनों एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे, जिससे आपका रिश्ता बेहतर चलेगा।
और पढ़ेंयह महीना आपके लिए किसी तरह की आंखों व दिल से संबंधित समस्या को लेकर आएगा, इसलिए आपको अपनी सेहत को इंपॉर्टेंस देनी होगी और यदि कोई एलर्जी आपको बार-बार होती है, तो उसके लिए आप किसी स्किन एक्सपर्ट की राय अवश्य ले, क्योंकि वह कोई बड़ी समस्या हो सकती है। आप कहीं घूमने या यात्रा करने जाएंगे, जिससे आपको अत्यधिक थकान का अनुभव होगा। आप अपनी दवाइयां नियमित समय पर लें।
और पढ़ेंयह महीना आपको धन को लेकर टेंशन दे सकता है, क्योंकि आपके बेवजह के खर्च अधिक रहेंगे। आपको इस समय में अपने खर्चों को सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आप किसी सरकारी योजना में भी धन लगाने की सोचेंगे। आपकी किसी काम के पूरा न होने से माताजी भी आपसे नाराज हो सकती हैं। आप अपनी घर की साज-सज्जा के बारे में भी इस महीने सोच सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोग लंबे समय के लिए इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो ही बेहतर रहेगा।
और पढ़ेंविद्यार्थियों के लिए यह महीना काफी संघर्षों भरा रहने वाला है। आपका ध्यान इधर-उधर भटकने से आपको पढ़ाई में कोई नुकसान हो सकता है। आप इस महीने किसी छूटे हुए कोर्स को भी ज्वाइन कर सकते हैं। आप स्पोर्ट्स के लिए कोई एकेडमी ज्वाइन करने की सोच रहे थे, तो इस महीने आप उसमें भी आगे बढ़ेंगे, लेकिन आपको अपनी इच्छा शक्ति को प्रबल रखना होगा, तभी आप कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को इस महीने अच्छा लाभ मिलेगा।
और पढ़ें








