Home » Predictions » Sports » Mitchell Marsh का चंद्र ने दिया साथ, जानिए कैसा है Mitchell का आने वाला समय

Mitchell Marsh का चंद्र ने दिया साथ, जानिए कैसा है Mitchell का आने वाला समय

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी Mitchell Marsh ने T-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 77 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। इस मैच में उनके प्रदर्शन के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने न्यूजीलैंड को हरा कर T20 world cup में जीत हासिल की। मिचेल की परफॉरमेंस ने सबका दिल तो जीता ही साथ ही आने वाले समय के लिए टीम में अपनी जगह भी मजबूत कर ली हैं। आइए जानते हैं Mitchell Marsh की सूर्य कुंडली…


20 अक्टूबर 1990 को जन्मे मिचेल मार्श की कुंडली में उच्च का गुरु है, साथ में ही केतु है, जो कई बार उनकी परफॉर्मेंस में बाधा डालता है। हालांकि इसके अलावा उनकी कुंडली में किसी तरह का भी दोष नहीं है। T-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल में Mitchell Marsh के ग्रह उनके साथ थे। इस दिन उनके जन्म के चंद्र के सामने से गोचर का चंद्रमा गुजर रहा था। जो उन्हें खेल में अच्छा प्रदर्शन करने में साथ दे रहा था। इसी वजह से उन्होंने शानदार पारी खेली। उनके आने वाले समय में जन्म के बुध और शुक्र के सामने से गुरु का परिभ्रमण हो रहा है। लेकिन, प्रोफेशनल हाउस में शनि का परिभ्रमण होगा, जो उनको औसत परिणाम देगा।


T20 world cup फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। न्यूजीलैंड के कप्तान कैन विलयमसन (Kane Williamson) ने 85 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड का टोटल स्कोर 172 था, इस बड़े स्कोर के बाद भी न्यूजीलैंड हार गई। ऑस्टेलियाई खिलाड़ी मिचेल मार्श (mitchell marsh) ने 6 चौके, 4 छक्के लगाए और 154 के स्ट्राइक रेट से 50 बॉल में 77 रन बनाए।

क्या आपकी कुंडली आपको अधीर और परेशान कर रही है? गहरी सांस लें और हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से अभी संपर्क करें!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Upmanyu

Acharya Upmanyu

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Career Consultant
rating

4.9 rating

years

22 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Upmanyu brings out the astrological reasons for the issues in career and finance, using the art of astrology. He is blessed with a unique vision of planetary movements, which enables him to see every problem deeply and give out the best remedy. Thus, he can efficiently solve problems in the areas of birth chart problems, issues in love life, marital conflicts, and so on. He knows English, Marathi, Hindi, and Gujarati.

  • Career & Finance
  • Birth Chart
  • Love & Marriage
  • Vedic Astrology
More About Acharya Upmanyu Talk to