होम » राशिचक्र » संबंधों की अनुकूलता » वृश्चिक – मीन अनुकूलता

वृश्चिक – मीन अनुकूलता

वृश्चिक और मीन राशि के बीच अद्भुत संबंध होता है क्योंकि दोनों जल राशियां हैं। वृश्चिक ऊर्जा से परिपूर्ण और दृढ़ संकल्प की मजबूत शक्ति के स्वामी होते हैं। लेकिन, वे भी ईर्ष्यालु, अधिकार जताने वाले और कभी – कभी नियंत्रण रखनेवाले होते हैं जबकि मीन बहुत उदार और आकर्षक हैं। मीन वृश्चिक को पूरी तरह से समझते हैं और हमेशा के लिए उन्हें खुश करने की कोशिश करेंगे। दूसरी ओर, वृश्चिक अपने प्यार के प्रति विश्वसनीयता और समर्पण दिखाते हैं।

वृश्चिक पुरुष और मीन महिला के बीच अनुकूलता

वृश्चिक पुरुष और मीन महिला आकर्षक जोड़ी बना सकते हैं। वे एक अंतरंग बंधन बनाएंगे और उनके बीच तीव्र फिजिकल केमिस्ट्री होगी। इससे अधिक एक रिश्ते से और क्या उम्मीद की जा सकती है कि एक साथी दूसरे को बहुत अच्छी तरह समझता है। और मीन महिला को यह गुण उपहार में मिला हुआ है। वह बहुत बुद्धिमान और भावुक होती हैं, फिर भी मीन महिला कभी भी वृश्चिक पुरुष पर हावी नहीं रहती और अधिकार नहीं जताती। दोनों तंत्र मंत्र जैसी गतिविधियां पसंद करते हैं और अन्य रुचियां भी समान है।

वृश्चिक महिला और मीन पुरुष के बीच अनुकूलता

वृश्चिक पुरुष और मीन महिला के बीच एक जादुई रिश्ता है, लेकिन हम कह नहीं सकते कि यह रिश्ता लंबे समय तक चल सकता है। अपने शर्मीले स्वभाव के बावजूद, मीन पुरुष खुद को वृश्चिक महिला के सामने बहुत सहज और खुला हुआ पाएगा। हालांकि, मीन पुरुष का संकोची स्वभाव वृश्चिक महिला को पसंद नहीं है और वह मजबूत और कठोर व्यक्ति चाहती है। मीन पुरुष अपने अनूठे तरीके से महिला को उत्तेजित और प्रेरित करेगा। वृश्चिक महिला उसके प्रति बहुत वफादार और उसे सच्ची होगी।