मकर – कर्क अनुकूलता
कर्क और मकर में कई गुण है जो दोनों में समान हैं लेकिन कुछ गुण एक दूसरे के विपरीत भी हैं। इसलिए, यह कहना मुश्किल है कि मकर राशि के साथ कर्क का मैच अच्छा है या नहीं। मकर विश्वसनीय और ईमानदार होते हैं। लेकिन उनकी अति भावना और परिवर्तित मन उन्हें तुनकमिजाज बना देगा। दोनों के बीच अच्छी रोमांटिक केमिस्ट्री भी है लेकिम मकर की ओर से अत्यधिक स्नेह की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
मकर पुरुष और कर्क महिला के बीच अनुकूलता
मकर पुरुष बहुत महत्वाकांक्षी और कड़ी मेहनत वाले होते हैं और कर्क महिला के प्रेम से अधिक ऊंचे पद या अधिकार से अधिक आकर्षित होते हैं। भावना, जुनून और समर्पण जैसी अनुभूति मकर पुरुष के लक्षण नहीं हैं। कर्क महिला के लिए मकर पुरुष को यह सारी बातें सिखाना बहुत मुश्किल हो सकता है। हालांकि मकर पुरुष जिम्मेदार और ईमानदार हो सकता है लेकिन उसे खुशी नहीं मिल सकती अगर वह कर्क महिला के साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिताएगा और उसकी भावनाओं को नहीं समझेगा।
मकर महिला और कर्क पुरुष के बीच अनुकूलता
कर्क पुरुष और मकर महिला की प्रेम रेखा बहुत आसानी से नहीं मिल सकती है। हालांकि, प्यार की प्रारंभिक अवस्था में है, दोनों एक दूसरे के प्रति आकर्षित होंगे। लेकिन, कर्क पुरुष का बदलता मूड और उदार प्रकृति मकर महिला को परेशान कर सकता है जो गुस्सैल और दृढ निश्चयी होती है। ज्योतिष के अनुसार, दोनों राशियां एक ही दिशा में नहीं जा सकती लेकिन यदि कर्क पुरुष और मकर महिला एक दूसरे पर विश्वास करें तो जीवन की नाव अच्छे से पार लग सकती है।
FAQs
मकर पुरुष और कर्क महिला के बीच अनुकूलता कैसी होती है?
मकर पुरुष और कर्क महिला के बीच अनुकूलता मिश्रित होती है। मकर पुरुष जिम्मेदार और ईमानदार होते हैं, लेकिन भावनात्मक गहराई की कमी होती है। कर्क महिला के लिए मकर पुरुष को भावुकता सिखाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
क्या मकर और कर्क के रिश्ते में रोमांटिक केमिस्ट्री होती है?
हाँ, मकर और कर्क के रिश्ते में अच्छी रोमांटिक केमिस्ट्री हो सकती है, लेकिन मकर की ओर से अत्यधिक स्नेह की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
कर्क पुरुष और मकर महिला के बीच प्रेम संबंध कैसे होता है?
कर्क पुरुष और मकर महिला के बीच प्रेम संबंध शुरुआती आकर्षण के साथ शुरू हो सकता है, लेकिन कर्क पुरुष का बदलता मूड मकर महिला को परेशान कर सकता है।
मकर और कर्क के बीच किस प्रकार के गुण समान होते हैं?
मकर और कर्क के बीच कुछ समान गुण होते हैं जैसे कि विश्वसनीयता और ईमानदारी, लेकिन उनकी भावनात्मक प्रवृत्तियाँ विपरीत हो सकती हैं।
क्या मकर और कर्क का रिश्ता दीर्घकालिक हो सकता है?
यदि मकर और कर्क एक दूसरे पर विश्वास करें और एक-दूसरे की भावनाओं को समझें, तो उनका रिश्ता दीर्घकालिक हो सकता है।
