होम » राशिचक्र » संबंधों की अनुकूलता » मेष-धनु अनुकूलता :

मेष-धनु अनुकूलता :

मेष और धनु बहुत योग्य जोड़ी बना सकते हैं। उनके रिश्ते में बहुत आवेग, उत्साह और ऊर्जा होगा। ये रिश्ता गहरा और मजबूत बनाने के बहुत अच्छे लक्षण हैं। मेष और धनु दोनों एक दूसरे के साथ का आनंद उठाते हैं और जैसे – जैसे रिश्ता बढ़ता है उनका उर्जा स्तर बढ़ता जाता है। कठिनाइयों और असफलता से लड़ने में दोनों सहायक होंगे। वे रोमांचक जीवन का आनंद भी उठाएंगे। गणेश सिर्फ एक सलाह देते हैं कि दोनों को एक दूसरे को स्वतंत्रता देनी चाहिए।

मेष पुरुष और धनु महिला के बीच अनुकूलता :

मेष पुरुष और धनु महिला का में सच में स्वर्ग में बनाया रिश्ता है। दोनों के बीच परस्पर अद्भुत सामंजस्य रहता है। मेष पुरुष मनोरंजन पसंद और हास्य भाव वाला होता है। अपने इस आकर्षक और प्रसन्न स्वभाव के कारण मेष पुरुष अपनी साथी को अच्छे मूड में रखता है और जीवन का पूर्ण आनंद उठाता है। मेष पुरुष और धनु महिला दोनों ही रोमांच और उत्साह पसंद करते हैं और यह उनके रिश्ते को दीर्घायु बनाता है।

मेष महिला और धनु पुरुष के बीच अनुकूलता :

मेष पुरुष की तरह मेष महिलाओं में भी हास्य भाव होता है और वे जीवन को अधिक उत्साही बनाने के लिए नए विचारों का विस्तार करती रहती हैं। अगर धनु राशिवाले पुरुष को जीवनसाथी के रूप में मेष महिला मिले तो उनका जीवन खुशहाल होता है। धनु पुरुष बहुत आवेगी और मेष महिलाएं सहजता पसंद करती है। लेकिन गणेश जी मेष महिलाओं को इस बात की चेतावनी देते हैं कि धनु पुरुष बहुत ईमानदार होता हैं और गलत काम बर्दाश्त नहीं करते। इसके अलावा इस युगल के जीवन में मुश्किल से कोई समस्या आती है।