https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

Manipur polls 2022 में क्या सफलता का पंच लगा पाएंगे एन. बीरेन सिंह

N. Biren Singh - मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022

27 फरवरी और 3 मार्च 2022 तक दो चरणों में चलने वाले Manipur polls 2022 में हिंगांग विधानसभा सीट (Heingang) बहुत खास मानी जा रही है क्योंकि यहां से खुद मुख्यमंत्री N Biren singh भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से एन. बीरेन सिंह चार बार विधायक की कुर्सी हासिल कर चुके हैं, जिससे बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे इस क्षेत्र में कितने लोकप्रिय हैं। 2016 में कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए बीरेन सिंह को पूरी उम्मीद है कि पार्टी इस बार भी उनके एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने के सपने को साकार करने में उनकी पूरी मदद करेगी। लेकिन फ़िलहाल मणिपुर चुनाव 2022 में भाजपा की तरफ से सीएम के चेहरे की घोषणा नहीं की गई है। उनकी अब तक की जीवन यात्रा को देखते हुए कहा जा सकता है कि ग्रह अब तक उनके पक्ष में ही रहे हैं, लेकिन Election 2022 में क्या होगा उनका हाल, आइये जानते हैं उनकी सूर्य कुंडली से…

N Biren singh की कुंडली में एक ही स्थान पर चार बड़े ग्रह!

N. Biren singh : मणिपुर चुनाव 2022 में क्या एक बार फिर सफल हो पाएंगे वर्तमान मुख्यमंत्री

N Biren singh का जन्म 1 जनवरी 1961 को मणिपुर के इम्फाल में हुआ था। इस आधार पर उनकी सूर्य कुंडली देखें तो उनके प्रथम भाव में मजबूत बृहस्पति, बुध और शनि के साथ उग्र राशि धनु में स्थित है। इस युति में सूर्य भी उपस्थित है और इन ग्रहों के गुणों को तेज करता है, वहीं बृहस्पति भी उनके इन गुणों को बढ़ाने में सहायक है। यह संयोजन सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा प्रभाव प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह उनके क्रांतिकारी स्वभाव और सद्भाव के लिए अपनी क्षमताओं का उपयोग करने की उनकी इच्छा को भी इंगित करता है। बीरेन सिंह अपने कार्यकाल में यह सुनिश्चित करते हैं कि समाज में सख्ती से कानून और व्यवस्था कायम रहे। जहाँ मजबूत बृहस्पति भी उन्हें सकारात्मक और आशावादी बनाता है। वहीं शनि उन्हें अपने विचारों और योजनाओं को साकार रूप प्रदान करने में मदद करता है और उन्हें संगठित और अनुशासित रहने में भी सहायता करता है। बीरेन सिंह एक उच्च उद्देश्य की पूर्ति के लिए और समग्र रूप से समाज की भलाई के लिए अपनी राय व्यक्त करते हैं। हालाँकि, सर्वविदित है सूर्य-शनि की युति टकराव वाली होती है इसीलिए यह उनके रास्ते में कड़ी चुनौतियों और प्रतिरोध का संकेत देती है।

दो ग्रहों के साथ आने से खड़ी होती है परेशानी

N Biren singh की मिथुन राशि में मंगल-चंद्र की युति है। इसलिए, वह हमेशा अपने आदर्शों के लिए खड़ा रहते हैं। चूँकि मंगल ऊर्जा, इच्छा शक्ति और दृढ़ कार्य करने की क्षमता का प्रतीक है। चंद्रमा और मंगल की युति नेतृत्व के लिए उपयुक्त है जो बीरेन सिंह में बहुत सारे सकारात्मक लक्षणों को जन्म देती है। जब भावनाओं को इच्छाशक्ति के साथ जोड़ दिया जाता है, तो यह किसी भी चुनौती या असफलताओं से गुजरने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति वाले नेता के रूप में परिणत होता है और ऐसा ही कुछ मणिपुर के वर्तमान मुख्यमंत्री के साथ भी है। लेकिन इससे वह झगड़े और विवादों में भी पड़ जाते हैं। कभी-कभी बिना सोचे-समझे निर्णय लेते हैं जिससे उन्हें परेशानी हो सकती है।

गोचर की मांग है कि N Biren singh करें एक्स्ट्रा मेहनत

अभी मणिपुर चुनाव 2022 (manipur polls 2022) की बात करें तो वर्तमान में, गोचर का बृहस्पति जन्म के शुक्र के ऊपर जा रहा है जो उन्हें मतदाताओं का समर्थन प्राप्त करने में मदद कर सकता है, लेकिन जन्म के चंद्रमा से बारहवें घर में राहु का प्रभाव है और जन्म के ही चंद्रमा से आठवें घर में शनि का प्रभाव अत्यधिक तनावपूर्ण और चुनौतीपूर्ण समय ला सकता है। उन्हें विपक्षी दल से लोहा लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। हालांकि N. Biren singh के पास Manipur Election 2022 में जीतने का अच्छा मौका है, लेकिन उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा और इसलिए उन्हें चर्चित और जनता का विश्वासपात्र बनने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

आने वाले राहु गोचर का आपके जीवन में क्या होगा असर, जानने के लिए यहां क्लिक करें

फुटबॉलर से मुख्यमंत्री, अब क्या फिर मिल पाएगी इन्हें सीएम की कुर्सी?

N. Biren singh पूर्व में नेशनल लेवल के फुटबॉलर रह चुके हैं। 2002 में उन्होंने अपने पॉलिटिकल कॅरियर की शुरुआत की और तब से वे मणिपुर की राजनीती में लगातार सक्रिय है। बीरेन सिंह की यही सक्रियता उन्हें मणिपुर चुनाव 2022 जीतने में मदद कर सकती है। मणिपुर की प्रमुख पार्टी कांग्रेस ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहित पांच छोटे दलों के साथ मिलकर गठबंधन की घोषणा की है, लेकिन बीजेपी इस बार अकेले के दम पर चुनाव लड़ना चाह रही है। ऐसे में बीरेन सिंह के लिए कुछ कठिनाई खड़ी हो सकती है। लेकिन ग्रह उनके साथ है तो N Biren singh के जीतने की संभावना प्रबल मानी जा सकती है।

ये भी पढ़ें-

क्या Archana Gautam जीत पाएंगी मतदाताओं का दिल ?

Continue With...

Chrome Chrome