होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » तीन बड़ी फिल्मों से होगा प्रभाष की फिल्म का मुकाबला

तीन बड़ी फिल्मों से होगा प्रभाष की फिल्म का मुकाबला

तीन बड़ी फिल्मों से होगा प्रभाष की फिल्म का मुकाबला

दमदार अभिनेताओं में सुमार प्रभाष की आने वाली फिल्म सालार बैसाखी के अवसर पर 14 अप्रैल को रीलीज होने वाली है। इसी दिन तीन और बड़ी फिल्में रीलीज होगी, जिसमें यश स्टारर ‘KGF-2’, आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ और वरुण धवन की ‘भेड़िया’ भी शामिल है। यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली है, जिससे उनके व्यवसाय पर भारी असर पड़ने की संभावना है। प्रभाष की पिछली फिल्म साहो भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, इसलिए यह फिल्म उनके लिए बहुत मायने रखती है। आइए जानते हैं कि बाहुबली स्टार प्रभाष की सूर्य कुंडली क्या कहती है….

7 बड़े ग्रहों की असमान्य स्थिति कुंडली को कर रही असंतुलित

प्रभाष का जन्म चेन्नई में 23 अक्टूबर 1979 को हुआ था। इस हिसाब से उनकी कुंडली देखी जाए, तो तुला राशि के एक ही भाव में सूर्य, शुक्र, बुध और चंद्र जैसे चार बड़े ग्रह हैं। वहीं इनकी राशि सिंह में शनि, गुरु और राहु उपस्थिति है। इन सभी बड़े ग्रहों की असमान्य स्थिति प्रभास की कुंडली को असंतुलित बनाती है। यही कारण है, जब उन्हें सफलता मिलती है, तो अपार सफलता मिलती है, वहीं कभी थोड़ा भी नहीं मिलता है। उनके आने वाले समय को लेकर बात की जाए, तो सालार फिल्म की रिलीज के समय उनके जन्म के 4 बड़े ग्रहों के सामने से 3 बड़े ग्रहों का गोचर होगा, जो उनके लिए नकारात्मकता लेकर आएगा। हालांकि, यह उम्मीद है कि यह फिल्म फॉरेन टेरेटरी में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

प्रभास की राधेश्याम भी रीलीज को तैयार

प्रभाष की फिल्म सालार से पहले उनके एक ओर फिल्म राधेश्याम रीलिज होने वाली है। यह फिल्म 14 जनवरी 2022 को फ्लोर पर आएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित है। बता दें कि कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म राब्ता भी पुनर्जन्म पर आधारित थी। वहीं बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी पुनर्जन्म पर आधारित फिल्मों में काम कर चुके हैं।

अपने इस जन्म में आपका भविष्य आपके लिए क्या संजोए हैं,जानना है तो अभी बात करें हमारे विशेषज्ञों से….

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to