होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » Katrina Kaif और Vicky Kaushal का रिश्ता होगा कितना कामयाब ?

Katrina Kaif और Vicky Kaushal का रिश्ता होगा कितना कामयाब ?

बॉलीवुड के मशहूर कपल Katrina Kaif और Vicky Kaushal की शादी की चर्चाएं जोरों पर है। खबर है कि दोनों की रोका सेरेमनी डायरेक्टर कबीर खान के घर हुई है। बता दें कि कैटरीना कैफ कबीर खान को अपना भाई मानती है। रोका सेरेमनी में कैटरीना और विक्की के परिवार के लोग ही शामिल हुए। इसके अलावा कैटरीना और विक्की कौशल राजस्थान के सवाई माधोपुर में दिसंबर में शादी कर सकते हैं। हमने कैट और विक्की के बीच अनुकूलता (compatibility) को जानने प्रयास किया, आइए जानते हैं कैसी होगी उनके जीवन में अनुकूलता…


katrina kaif

कैटरीना कैफ विक्की कौशल से करीब पांच साल बढ़ी है। Katrina Kaif की राशि कन्या है और Vicky Kaushal की राशि वृषभ है। कन्या राशि का स्वामी बुध और वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। ज्योतिष शास्त्र उन दोनों ग्रहों के बीच मित्रता को दर्शाता है। कैटरीना और विक्की के बीच कई सारी चीजें समान है। वृषभ राशि और कन्या राशि की अनुकूलता एकदम परफेक्ट है। दोनों जीवन की सच्चाई को स्वीकार करने के बाद ही आगे बढ़ते हैं। इन दोनों राशियों के लोग सामान्य तौर पर अपव्यय, लापरवाही और किसी भी चीज की अति से दूर रहना पसंद करते हैं। इनके बीच का रिश्ता निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के कारण आगे बढ़ता है। हालांकि, मीठी नोकझोंक भी दोनों के बीच होती रहती है। कभी-कभी वृषभ राशि के लोगों का बहुत ज्यादा ध्यान रखने वाला रवैया कन्या राशि के लोगों को परेशान कर सकता है। इसलिए यह कह सकते हैं कि Vicky Kaushal Katrina Kaif को लेकर थोड़े पजेसिव रह सकते हैं।

Vicky Kaushal

(यदि आप भी आने वाले समय में किसी रिश्ते में बंधने वाले हैं, तो एक बार अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते की अनुकूलता (Compatibility) का टेस्ट जरूर करवाएं, बात करें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से…)


राशि

वृषभ राशि के पुरुष, कन्या राशि की महिला के करिश्मे से बेहद जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। यह तो जग जाहिर है कि Katrina Kaif का व्यक्तित्व बेहद करिश्माई है। तो Vicky Kaushal का उनकी तरफ आकर्षित होना कोई बड़ी बात नहीं है। कन्या राशि की महिलाओं को भी वृषभ राशि के पुरुषों का जुनूनी और कुछ कर गुजरने वाला स्वभाव बेहद भाता है। इसके अलावा कन्या राशि की महिलाएं हमेशा वृषभ राशि के पुरुष के भावुक और आध्यात्मिक स्वभाव की ओर आकर्षित होती हैं। छोटे-मोटे मतभेदों को छोड़कर दोनों के बीच सामान्य तौर पर संंबंध अच्छे रहते हैं। Compatability टेस्ट में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के रिश्ते को एक आदर्श रिश्ता कहा जा सकता है।


यदि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की कुंडली का विश्लेषण करें, तो दोनों के लिए आने वाला एक साल एक-दूसरे के साथ एडजस्ट करने में थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कैटरीना की विक्की कौशल को बार-बार टोकने की आदत भी परेशान कर सकती है। हालांकि, यदि यह समय दोनों ने बेहद शांतिपूर्ण तरीके से काट लिया, तो आगे अच्छी संतान के भी योग बनेंगे।

आप भी किसी रिश्ते में जाने से पहले एक बार अपनी कुंडली का विश्लेषण जरूर करवाएं। बात करें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से-

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to