होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » अतीत की परछाइयां सलमान का नये साल में भी पीछा नहीं छोड़ेंगी

अतीत की परछाइयां सलमान का नये साल में भी पीछा नहीं छोड़ेंगी

अतीत की परछाइयां सलमान का नये साल में भी पीछा नहीं छोड़ेंगी

कुछ नर्इ कानूनी परेशानियां आैर पिता सलीम खान की सेहत से जुड़ी चिंता सलमान को शांति से नहीं रहने दे सकती, इसके बावजूद उनकी फिल्में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
सलमान ‘दबंग’ खान 51वें वसंत में प्रवेश कर चुके हैं। पिछले कुछ सालों से जिस तरह से उनकी लगभग हर फिल्में करोड़ों का व्यापार करती है उसे देखकर यही लगता है कि उनकी उम्र आने वाले कुछ सालों में भी उनके प्रदर्शन आैर अाकर्षण को कम नहीं कर पाएगी। उनकी हाल ही में रिलीज हुर्इ फिल्म- सुल्तान, ने बाॅक्सआॅफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया आैर अब उनके फैंस उनकी आगामी फिल्म ‘टयूबलाइट’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस एक्सक्लूजिव ज्योतिषीय विश्लेषण में, गणेशजी ने सलमान के आगामी वर्ष को लेकर महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां की हैं। आइए जानते हैं…

सलमान खान
जन्मदिन: 27 दिसंबर, 1965
जन्म समय: 14 बजकर 37 मिनट
जन्म स्थान: इंदौर, एमपी, भारत

kundali

सलमान के फेवर में उनके सितारें
बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान 11फरवरी, 2019 तक शनि की महादशा आैर राहु की अंतर्दशा से प्रभावित रहेंगे। ये बात ध्यान देने योग्य है कि ये दोनों ही ग्रह वित्त आैर लाभ के भाव -दूसरा भाव (राहु) आैर ग्यारवां भाव (शनि) से संबद्घ है। इस कारण, सलमान की अधिकतम फिल्में बाॅक्सआॅफिस में अच्छी कमाई करेंगी।

गुरू सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा
सितंबर 2017तक गुरू उसकी कुंडली के छठें भाव से पारगमन करेगा आैर ये जन्म के मंगल व शुक्र पर अपनी दृष्टि डालेंगे। ये पहलू सुनिश्चित करता है कि सलमान की फिल्में बाॅक्सआॅफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करेगी, खासतौर से तब जब वो वर्ष 2017 के पूर्वाध में रिलीज होगी।

प्यार में अस्थिरता :
ये बात गौर करने लायक है कि राहु अगस्त 2017 तक पांचवें भाव से गुजरेगा। इस पहलू के कारण, आने वाली दिनों में बॉलीवुड एक्टर सलमान की लव लाइफ आने वाले महीनों में बहुत अच्छी नहीं रहने की संभावना है।

सलमान आैर कानूनी बाधाएं ?
वर्ष 2017 विभिन्न मामलों को लेकर सलमान के लिए बहुत नाजुक रहेगा। केतु का जन्म के शनि आैर चंद्र पर पारगमन अनवरत रहेगा, जबकि शनि का जन्म के सूर्य पर पारगमन शुरू सल्लू के लिए अनिश्चित आैर चिंताजनक चरण इंगित करता है। वहीं कानून आैर अधिकारियां के साथ कुछ मसलें हो सकते हैं। साथ ही, डायरेक्टर्स आैर प्रोडयूसर्स के साथ कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं।

पिता की सेहत चिंता का विषय:
गणेशजी को लगता है कि सलमान को अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताना होगा। शनि के प्रतिकूल पारगमन के कारण, उसके पिता कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर सकते हैं, जो इस अभिनेता के चिंता का कारण हो सकता है।

ये वर्ष खटटे आैर मीठे अनुभवों का है ?
वर्ष 2017 सुपरस्टार सलमान खान के लिए काफी आशाजनक नजर आ रहा है आैर हमेशा की तरह वो अच्छी कमार्इ करने में सक्षम होंगे। लेकिन निजी मोर्चे पर सभी चीजें उसके लिए अच्छी नजर नहीं आ रही। खासतौर से अप्रैल से अक्टूबर के बीच ‘बजरंगी भाईजान’ को अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होगा।

हम सलमान को आगामी वर्ष के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
ज्योतिषी से बात करें(स्पेशल इनपुटस: आदित्य सांर्इं)
गणेशास्पीक्स डाॅटकाॅम टीम

क्या आप अपनी लव लाइफ में परेशानियाें का सामना कर रहे हैं ? तो प्रेम राशिफल रिपोर्ट से जानें आपके सितारें क्या कहते हैं, वो भी बिल्कुल फ्री !

ये भी पढ़ेंः

सूर्य राशि से जानें कैसे मनाएंगे क्रिसमस ?

क्या होगा ममता का अगला दाँव सियासी पलटवार में ? जानिए…

जानिए शनि की साढ़े साती से जुड़े दिलचस्प पहलू !

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to