होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » फिल्लौरी मूवी रिव्यू, 100 करोड़ी क्लब में शामिल होना मुश्किल

फिल्लौरी मूवी रिव्यू, 100 करोड़ी क्लब में शामिल होना मुश्किल

फिल्लौरी मूवी रिव्यू, 100 करोड़ी क्लब में शामिल होना मुश्किल

फिल्लौरी मूवीरिलीज तारीख : 24 मार्च 2017रिलीज समय : 12:30रिलीज के प्रमुख क्षेत्र, मुुंबर्इ, महाराष्ट्र
रिलीज समय की कुंडली
kundali

हमारे विशेषज्ञों द्वारा तैयार हस्तलिखित जन्मपत्री प्राप्त करें

फिल्लौरी: बाॅक्सआॅफिस भविष्यवाणी

कलाकारों का परफोमेंस ?
फिल्म के रिलीज समय की कुंडली पर नजर ड़ालें तो उसमें पांचवें भाव का स्वामी शुक्र वक्री है आैर जन्म के सूर्य आैर बुध के साथ दसवें भाव में युति कर रहा है। एेसे में हम मुख्य कलाकारों से अच्छे परफोमेंस, जबकि अन्य कलाकारों से आैसत दर्जे के प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते है। हालांकि आलोचकों आैर दर्शकों से फिल्म की कास्ट को मिश्रित सराहना मिलेगी। वैसे यूं देखें तो अनुष्का की पिछली फिल्मों सुल्तान आैर एे दिल है मुश्किल सुपरहिट रही है, जबकि दिलजीत दोसांझ की फैंस की लिस्ट काफी लंबी है, एेसे में इसका फायदा फिल्म को मिलने की संभावना है।

2023 बिजनेस रिपोर्ट से अपने बिजनेस की संभावनाआें को जानें

100 करोड़ का आंकडा छुएगी ?
धन/आमदनी के दूसरे भाव का स्वामी चंद्र, आठवें भाव में अपनी शत्रु राशि में बैठा है। साथ ही,दो दूषित ग्रहों का प्रभाव इस पर पड़ रहा है। ये संयोजन पैसा एकत्रित करने में कठिनार्इयों आैर संघर्ष को इंगित कर रहा है। वहीं नौवें भाव में केतु की उपस्थिति बाॅक्सआॅफिस पर बने रहने के लिए चुनौतियाें के संकेत दे रहा है। एेसे में 21 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म के 100 करोड़ के आंकड़ें को छुना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

संगीत करेगा प्रभावित ?
फिल्म फिल्लौरी के रिलीज समय की कुंडली में शुक्र लग्न के स्वामी के साथ युति कर रहा है आैर क्यूंकि ये नवमांशा कुंडली में अच्छी स्थिति में विराजमान है एेसे में फिल्म गीत आैर संगीत के काफी सराहना प्राप्त करने की संभावना है। हालांकि जिस तरह शुक्र अपनी उच्च राशि में वक्री है, एेसे में फिल्म का म्यूजिक या डांस सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित करने में विफल हो सकता है।

आेवरसीज कमार्इ
गणेशजी के अनुसार अनुष्का शर्मा आैर दिलजीत दोसांज स्टारर फिल्म फिल्लौरी आेवरसीज मार्केट में अौसत कमार्इ कर सकती है क्यूंकि बिजनेस के दसवें भाव आैर विदेश/आेवरसीज के बारहवें भाव का स्वामी वक्री आैर विरोधी है। एेसे में अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म फिल्लौरी अच्छी स्टार कास्ट आैर कहानी के बावजूद आेवरसीज मार्केट में अधिक कमार्इ नहीं कर पाएगी।

कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन पाए कैरियर एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट से

क्या होगी कोर्इ कांट्रोवर्सी ?
फिल्म फिल्लौरी की रिलीज समय की कुंडली विवादों की आेर भी इशारा कर रही है क्यूंकि कुंडली में सातवें भाव का स्वामी दूषित शनि से अधिकृत है। साथ ही, सातवें भाव के स्वामी गुरू पर दृष्टि ड़ाल रहा है। एेसे में फिल्म फिल्लौरी रिलीज के बाद कुछ कांट्रोवर्सिज का सामना कर सकती है, हालांकि इसका असर किसी भी कलाकार के भविष्य पर नहीं पड़ेगा, क्यूंकि सूर्य दसवें भाव में विराजमान है।

फिल्लौरी 2017: निष्कर्ष
गणेशजी के अनुसार फिल्लौरी को क्रिटिक्स आैर दर्शकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिलेगी। हालांकि,अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की ये दूसरी फिल्म अपनी परफोमेंस के जरिए दर्शकों का दिल जीत सकती है, लेकिन बाॅक्सआॅफिस पर सुपरहिट फिल्म का दर्जा पाना मुश्किल नजर आ रहा है।

आपके लिए वर्ष 2023 कैसा रहेगा ? इस बारे में जानें 2023 वार्षिक रिपोर्ट से

गणेशजी फिल्म फिल्लौरी की सफलता के साथ ही फिल्म के मुख्य कलाकारों अनुष्का शर्मा, दिलजीत दोसांज, अन्य स्टार कास्ट आैर फिल्म यूनिट को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
मालव भट्ट
गणेशास्पीक्स डाॅटकाॅम टीम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to