होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » जॉली एलएलबी 2 फिल्म 2017: ज्योतिषीय भविष्यवाणी और बॉक्स ऑफिस अनुमान

जॉली एलएलबी 2 फिल्म 2017: ज्योतिषीय भविष्यवाणी और बॉक्स ऑफिस अनुमान

बड़े पर्दे पर धूम मचाएगी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’

बड़े पर्दे पर धूम मचाएगी फिल्म 'जॉली एलएलबी 2'

कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’का धमाकेदार ट्रेलर और प्रमोशनल वीडियों अपनी लुक व फील से सबको बरबस लुभा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। इस फिल्म में बॉलीवुड के हैंडसम हीरो अक्षय कुमार वकील के रूप में एक हिट एंड रन मामले में पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते नजर आएंगे। मूल रूप से यह फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल हैं। वर्ष 2017 में यह अक्षय की पहली फिल्म होगी जिससे स्वाभाविक रूप से इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा हूमा कुरैशी, अनु कपूर, सौरभ शुक्ला, एली अवराम और मानव कौल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। गणेशजी इस फिल्म की सफलता को लेकर काफी उत्साहित हैं और उनके अनुसार यह फिल्म साल 2017के सबसे अधिक पसंद की जाने वाली फिल्मों में शुमार की जाएगी।

‘जॉली एलएलबी 2’
रिलीज की तिथि: 10 फरवरी, 2017
रिलीज का समय: 10: 00: 00 IST
रिलीज का स्थान: प्रमुख क्षेत्र, मुंबई, महाराष्ट्र

फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ के रिलीज समय का चार्ट
kundali

हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा तैयार हस्तलिखित जन्मपत्री प्राप्त करें

आपको फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ क्यों देखनी चाहिए ?

‘जॉली एलएलबी 2’ और इसके खगोलीय सितारें
कुंडली को देखते हुए फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ की रिलीज मीन लग्न में हो रही है। मीन लग्न का स्वामी गुरू सातवें भाव में प्रतिष्ठित है। लग्न की एक प्रमुख विशेषता यह है कि यहां शुक्र उच्च का होकर आसीन है जिसे मंगल का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। सूर्य और बुध लाभ का भाव कहे जाने वाले ग्यारहवें स्थान में स्थित हैं।

पाठकगण कृपया नोट करें कि यह फिल्म 10 फरवरी, 2017 को रिलीज हो रही है। इसके रिलीज का समय 10:00 am है जो कि अंक1 द्वारा संचालित होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार 1 अंक शक्तिशाली सूर्य द्वारा शासित होता है। इस दृष्टि से यह फिल्म कॉमेडी-ड्रामा शैली में उच्च स्तर का प्रदर्शन करेगी।

हमारी सेवा 2023वार्षिक रिपोर्ट द्वारा विस्तार से जानिये कि यह साल आपके लिए क्या मौके पेश करने वाला है। इस रिपोर्ट के जरिए वर्तमान वर्ष को जीवन का एक सफल वर्ष बनाइये।

ज्योतिषीय भविष्यवाणी:
भारत में आर्थिक कमाई की दृष्टि से ‘जॉली एलएलबी 2’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रहेगी। चलिए जानते हैं क्यों रहेगी यह सफल-

शानदार कमाई
कुंडलवी के केंद्र स्थान में पहले और दूसरे स्थान के स्वामी प्रतियुति में हैं जो कि फिल्म के भाग्यशाली होने का संकेत देती है। जहां तक वित्तीय लाभ का संबंध है तो पत्रिका का यह फैक्टर जबरदस्ता सफलता को दर्शाता है।

ग्यारहवें भाव के स्वामी का आशीर्वाद
कुंडली का ग्यारहवां भाव अन्य साधनों के माध्यम से भी लाभ मिलने की संभावनाओं को बताता है। इसलिए, इसके शुभ होने से इस फिल्म को अन्य स्रोतों से भी लाभ मिलने की आशा है। यह फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ की तुलना में अधिक तेजी से मुनाफा बटोर सकती है।

फिल्म का परफॉरमेंस
पांचवे भाव का स्वामी चंद्र अपनी स्वराशि कर्क में है जिसे ज्योतिष में परफॉरमेंस का भी स्थान कहते हैं। इसकी शुभ कंडीशन में होना फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ के स्टार कास्ट की ओर से उत्तम अभिनय को निर्दिष्ट करता है। दर्शकों को इस फिल्म में हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देने वाली कॉमेडी के साथ ही सीरियस इमोशन भी देखने को मिलेगा।

क्या आप ये जाने के लिए व्यग्र हो रहे हैं कि आगामी दिनों में करियर के मोर्चे पर आJolly LLB 2पकी स्थिति कैसी रहेगी? अपने करियर से संबंधित परेशानियों के निराकरण के लिए हमारी सेवा करियर एक प्रश्न पूछे रिपोर्ट की मदद लीजिए और इस चिंता को दूर भगाइये।

आलोचकों की प्रतिक्रिया:
अगर आप कुंडली को देखें तो पता चलता है कि सातवें भाव का मालिक सूर्य के साथ ग्यारहवें भाव में बैठा हुआ है। जहां तक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का संबंध है तो ग्रहों का यह संयोजन फिल्म आलोचकों और दर्शकों की ओर से प्रशंसा, सीटियां बजने और तालियाों की गड़गड़ाहट को इंगित करता है।

गणेशजी का फाइनल वर्डिक्ट
कुल मिलाकर गणेशजी की राय है कि ‘जॉली एलएलबी 2’ इस साल 2017 की सबसे हिट फिल्मों की कैटेगरी में गिने जाने की संभावना है। इसके अलावा, यह ‘जॉली एलएलबी’ की तुलना में पहले से ज्यादा बिजनेस भी करेगी। एक तरह से यह पूरी तरह से पैसा वसूल फिल्म कही जा सकती है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
मालव भट्ट,
गणेशास्पीक्स डाॅटकाॅम टीम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to