होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » आने वाले साल में क्या बना पाएंगी सोनम कपूर एक नई पहचान? जानिए क्या कहतें हैं उन के सितारें।

आने वाले साल में क्या बना पाएंगी सोनम कपूर एक नई पहचान? जानिए क्या कहतें हैं उन के सितारें।

sonam-kapoor

सांवरिया फ़िल्म से अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुवात करने वाली अनिल कपूर की बेटी, सोनम कपूर के लिए यह फ़िल्म बाक्स आफ़िस पर ज़्यादा सफ़ल साबित नहीं हो पायी। पर दिल्ली-६ फ़िल्म में इन के अभिनय कला की प्रशंसा हुई तथा आई हेट लव स्टोरीज़ बाक्स आफ़िस पर सफ़ल हुई। अभिनेत्री के तौर से ज़्यादा ये अपने स्टाइल और फ़ैशन की वजह से प्रसिद्ध हुईं। इसी वजह से ये फ़्रेंच ब्युटी ब्रान्ड की ब्रान्ड एम्बेसडर भी हैं और इन्होंने कान फ़िल्म महोत्सव में भी शिरकत की।

सोनम कपूर अपना अठ्ठाईसवां जन्मदिन ९ जून को मना रही हैं। इन की आने वाली फ़िल्में हैं ‘रांझना’ तथा ‘भाग मिल्खा भाग’ जो दोनों ही काफ़ी चर्चा में हैं। क्या ये फ़िल्में दिलाएंगी सोनम को एक नई पहचान? गणेशजी इन की सूर्य कुण्डली के आधार पर बता रहे हैं कि आने वाला समय इनके लिये कैसा रहेगा?

सोनम कपूर
9 जून 1985
चेम्बूर, मुम्बई, महाराष्ट्र् , भारत

सोनम कपूर की सूर्य कुण्डली

kundali

ज्योतिषिय अवलोकन

  • वर्ष के आने वाले समय में सोनम कपूर शनि के वापसी के प्रभाव में रहेंगी।
  • शनि और राहु इन के जन्म के शनि और केतु से परिभ्रमण कर रहें हैं। इन की कुण्डली में शनि प्रतिगामी है।
  • बृहस्पति इन के जन्म के मगंल से वर्ष के आने वाले समय में परिभ्रमण करेगा।
  • केतु शुक्र पर से भ्रमण करेगा तथा राहु मेष में उपस्थित होगा।

ज्योतिषीय भविष्यवाणियां

  • सोनम कपूर के जन्म के मगंल पर से मिथुन पर बृहस्पति का प्रवेश इन के लिए शुरुवात में अच्छा होने वाला है क्योंकि मगंल मिथुन में अपने शुरुआती अंश पर है। जून से अगस्त २०१३ तक का समय अच्छा गुज़रने वाला है। इस दौरान ये सुर्खियों में रहने वाली हैं।
  • शनि और राहु का प्रतिकूल पारगमन इन्हें बहुत मेहनत कराने वाला है जिससे ये चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाएंगी।
  • फ़रवरी से अप्रैल २०१४ तक का समय इन के लिए कठिन होने वाला है। इस समय दुर्घटना या स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।
  • गणेशजी महसूस करते हैं कि सोनम कपूर का रोमान्टिक जीवन वर्ष के आगे आने वाले समय में कुछ खास नही रहने वाला और ये इस मामलें में कुछ परेशान भी रहेंगी।
  • आने वाले समय में प्रदर्शित होने वाली इनकी फ़िल्मों को अपेक्षित सफ़लता प्राप्त नहीं होगी। फ़िर भी अगस्त २०१३ के बाद तथा अपने अगले जन्मदिन के पहले ये कुछ फ़िल्में साईन करने में सफ़ल होंगी।
  • संक्षेप में ये साल के आने वाले समय में अभिनेत्री के रूप में अपने कैरियर में काफ़ी उतार-चढ़ाव देखेंगी।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to