होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » ‘मोजार्ट आॅफ मद्रास’ का कर्णप्रिय संगीत दिलों पर करता रहेगा राज

‘मोजार्ट आॅफ मद्रास’ का कर्णप्रिय संगीत दिलों पर करता रहेगा राज

‘मोजार्ट आॅफ मद्रास’ का कर्णप्रिय संगीत दिलों पर करता रहेगा राज

ए. आर. रहमान, एक एेसे संगीतकार है, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं। उनकी आवाज का जादू का असर ना सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतराष्ट्रीय मंच पर भी देखने को मिलता है। अपनी जिंदगी के 50 वसंत में प्रवेश कर चुके रहमान ने हाल ही में रिलीज फिल्म ‘आेके जानू’ का संगीत कम्पोजड किया है जिसे संगीतप्रेमियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है आैर ये गाने चार्टबस्टर में टाॅप की पोजिशन बनाए हुए है। जिस तरह से रहमान को ‘पेले’ का संगीत देने के लिए आॅस्कर के लिए नामित किया गए है, एेसे में ये उम्मीदें की जा रही है कि वो आॅस्कर तक अपने संगीत का जादू बिखेरने में कामयाब होंगे। तो आइए जानते है गणेशजी ने रहमान के आगामी वर्ष को लेकर क्या भविष्यवाणियां की हैः

ए.आर. रहमान
जन्म-तारीख: 6 जनवरी, 1967
जन्म-समय: उपलब्ध नहीं
जन्म-स्थान: चैन्नर्इ, तमिलनाडु, भारत

सूर्य कुंडली
kundali
आगामी वर्ष के लिए सितारों के संकेत
गणेशजी के अनुसार सितंबर 2017 तक, गोचर का गुरू रहमान के जन्म के बुध आैर सूर्य पर केन्द्र स्थिति में रहेगा। इसके बाद, गुरू जन्म के नेपच्यून के ऊपर पारगमन करेगा। केतु अगस्त 2017 तक जन्म के शनि के ऊपर गोचर करेगा। वहीं 26 जनवरी, 2017 के बाद शनि जन्म के बुध आैर सूर्य पर पारगमन करेगा।

फिर बिखेरगा रहमान की आवाज का जादू
गणेशजी के मुताबिक आने वाले महीनों में रहमान अपने खुद के संगीतबद्घ गानों को अपनी आवाज देंगे। गुरू की जन्म के शुक्र आैर मंगल पर दृष्टि, उन्हें भावपूर्ण धुन गाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

सप्राइज की लग सकती है झड़ी
आगामी महीनों में रहमान अपने प्रशंसकों के लिए कुछ शानदार संगीत पेश कर सकते है आैर गुरू की जन्म के शुक्र पर दृष्टि रचनात्मक उन्नति की अवधि के संकेत देती है। इस वर्ष में जिन फिल्मों में रहमान का संगीत होगा उसे अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी आैर जिसके साथ संगीतप्रेमी मजबूत जुड़ाव पा सकते है।

वांछित गति पाना मुश्किल
गणेशजी समझते है कि जिस तरह शनि का जन्म के सूर्य आैर बुध पर पारगमन होगा आैर जो जन्म के चंद्र आैर गुरू पर दृष्टि डालेगा, एेसे में रहमान के कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्टस को विलंब का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ रचनात्मक रूकावटें भी नजर आ रही है। इसके अलावा रहमान को उन प्रोजेक्टस को लेकर सावधान रहना होगा जिसमें मल्टीपल आर्टिस्ट शामिल हो।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता
गणेशजी के अनुसार, वर्ष 2017 इंटरनेशनल असाइनमेंट के लिए अनुकूल समय रहेगा। लेकिन, जहां तक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट का सवाल है, तो वर्ष के दूसरे भाग में चीजें सहजरूप से परिणाम देगी।

ए.आर. रहमान आैर आॅस्कर – वर्ष की संभावनाआें का विश्लेषणः
आॅस्कर के दौरान, सूर्य, बुध आैर केतु जन्म के शनि पर गोचर करेगा। शनि जन्म के सूर्य आैर बुध पर पारगमन करेगा। इस केस में अत्यधिक महत्वपूर्ण ग्रह शुक्र (गोचर का) जन्म के सूर्य से चौथे भाव से आैर जन्म के चंद्र से दसवें भाव में विराजमान रहेगा। ये सभी पहलू दर्शाते है कि हालांकि आॅस्कर के लिए कड़ा मुकाबला होगा, लेकिन रहमान को आॅस्कर जीतने का मौका मिलने की संभावना है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
ज्योतिषी से बात करें
गणेशास्पीक्स डाॅटकाॅम टीम

आपकी सूर्य राशि आपके व्यक्तित्व से जुड़े रूचिकर पहलू के बारे में बता सकती है ? तो आपकी सूर्य राशि आपके बारे में क्या संकेत देती है इसका जबाव सूर्य राशि रिपोर्ट से बिल्कुल मुफ़्त पाएं !

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to