होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » ग्रह कर रहे हैं इशारा, 2022 में हो सकती है Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की शादी!

ग्रह कर रहे हैं इशारा, 2022 में हो सकती है Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की शादी!

alia-bhatt-ranbir-kapoor

Vicky Kaushal और Katrina Kaif की शादी के बाद अब बॉलीवुड के गलियारों में Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की शादी की चर्चा जोरों पर है। Cute Couple के नाम से चर्चित Ranbir-Alia पिछले चार साल से साथ है। पिछले साल लॉकडाउन से पहले Ranbir Alia Marriage की खबरें भी आईं, लेकिन बाद में दोनों ने उसका खंडन किया। खबर यह भी है कि दोनों के परिवार जल्दी रणबीर और आलिया की शादी के पक्ष में है। हाल ही में आर मौली के RRR के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची आलिया से जब R शब्द के लकी होने के बात पूछी गई, तो वे शरमा कर मुस्कुरा गईं। सभी ने आलिया की मुस्कुराहट का अंदाजा रणबीर के साथ रिलेशनशिप से ही लगाया। बहरहाल, कब ग्रह बना रहे हैं Ranbir Kapoor की शादी के योग? Alia Bhatt की कुंडली में कैसा है पार्टनर योग? यदि दोनों शादी करते हैं, तो कैसा होगा आपस का मैच? जानने की कोशिश करते हैं दोनों की सूर्य कुंडली से-

(आपकी कुंडली में कैसा है ग्रहों का खेल, जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला समय, ज्योतिषियों से बात करें अभी)


Ranbir Kapoor horoscope की बात करें, तो उनका जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ। उनकी सूर्य कुंडली के हिसाब से पहले भाव में कन्या राशि में शुक्र, बुध, सूर्य और शनि जैसे चार बड़े ग्रहों की युति है। वहीं मंगल कुंडली में वृश्चिक राशि में है, जो स्वराशि का है। स्वराशि का मंगल Ranbir Kapoor को थोड़ा गुस्सैल प्रवृत्ति का बनाता है।

कुंडली के पहले घर में स्थित ये चार बड़े ग्रह पूर्ण दृष्टि से कुंडली के सातवें स्थान को देखते हैं, जो पार्टनर का घर कहलाता है। कह सकते हैं कि इस कारण Ranbir Kapoor के रिश्ते बनते-बिगड़ते रहे। पहले दीपिका पादुकोण, फिर कैटरीना कैफ और अब आलिया भट्ट के साथ रणबीर का नाम जुड़ा है।

रणबीर कपूर की सूर्य कुंडली के आधार पर देखें, तो आने वाले साल यानी 2022 में ग्रहों का गोचर और जन्मकुंडली के ग्रहों के आधार पर कह सकते हैं कि जुलाई 2022 से जुलाई 2023 के बीच रणबीर कपूर के शादी के योग बन रहे हैं।

 

(आपकी कुंडली में कैसा है ग्रहों का खेल, जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला समय, ज्योतिषियों से बात करें अभी)


Alia Bhatt की कुंडली में उच्च का शुक्र है, जो उन्हें बेहद खूबसूरत बनाता है। यहीं शुक्र फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ने और अच्छा कलाकार बनाने में उनकी मदद कर रहा है।

हालांकि आलिया भट्ट की कुंडली में चंद्र और राहु का ग्रहण दोष है। साथ ही चंद्रमा धनु राशि में है, जो कमजोर माना जाता है। यहीं कारण है कि कई बार वे जो कहती है, उसका मजाक बन जाता है और आलिया भट्ट के कई मीम्स बन जाते हैं। हालांकि यहीं स्थिति उन्हें मेहनती बनाती है। हमने देखा भी है कि किसी भी रोल को लेकर वे बहुत मेहनत करती हैं और उसका परिणाम फिल्म के हिट होने पर दिखाई देता है।

आलिया भट्ट की सूर्य कुंडली के आधार पर देखें, तो जन्म कुंडली के ग्रह और गोचर (Transit) के ग्रहों के सपोर्ट से आलिया भट्ट की शादी के योग भी अप्रेल 2022 में बन रहे हैं। हालांकि शुक्र के कुछ पॉजिटिव ट्रांजिट उनको और फिल्में करने और फिल्म इंडस्ट्री में ही बढ़ने के लिए भी प्रेरित कर सकते हैं।


सभी के मन में सवाल है कि Ranbir Kapoor के aggressive और Flirty स्वभाव के बावजूद भी आलिया उनके साथ है। क्या Ranbir-Alia परफेक्ट पार्टनर बनेंगे? आपको बताएं कुंडली के हिसाब से रणबीर कपूर की चंद्र राशि मकर और आलिया भट्ट की चंद्र राशि धनु में है। मकर पृथ्वी तत्व की राशि है और धनु अग्नि तत्व की राशि है।

मकर राशि के पुरुष बुद्धिमान होते हैं, लेकिन वे एक जगह पर नहीं टिकते हैं, लेकिन धनु राशि की महिलाएं कुछ भावुक लेकिन स्ट्रॉन्ग होती है और मकर की हरकतों से कई बार जल्दी ही उनका दिल टूट जाता है।

वहीं Ranbir Kapoor की कुंडली में भी चार ग्रह पहले भाव में है, जो सीधे पार्टनर के घर को देखते हैं, इसलिए Ranbir-Alia शादी करते हैं, तो रणबीर कपूर अपनी राशि और इन चार ग्रहों के कारण कुछ dominating हो सकते हैं। आलिया का शुक्र उन्हें पार्टनर के प्रति वफादार बनाता है। वे रिश्ते को लेकर भावुक रहेंगी। खैर ग्रह इशारा कर रहे हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 2022 में शादी कर सकते हैं। दोनों के फैन्स को भी अब दोनों की शादी का इंतजार है।

(आपकी कुंडली में कैसा है ग्रहों का खेल, जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला समय, ज्योतिषियों से बात करें अभी)

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Acharya Vyom

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist
rating

4.9 rating

years

21 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom Talk to