होम » भविष्यवाणियों » व्यापार » Fedex के नए सीईओ राज सुब्रमण्यम – ग्रहों ने कैसे पहुंचाया उन्हें अपनी मंजिल तक?

Fedex के नए सीईओ राज सुब्रमण्यम – ग्रहों ने कैसे पहुंचाया उन्हें अपनी मंजिल तक?

Fedex के नए सीईओ राज सुब्रमण्यम – ग्रहों ने कैसे पहुंचाया उन्हें अपनी मंजिल तक?

भारतीय मूल के अमेरिका में रहने वाले राज सुब्रमण्यम फ्रेडरिक डब्ल्यू स्मिथ की जगह डिलीवरी सेवाओं की दिग्गज कंपनी FedEx के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पद संभालने के लिए तैयार हैं। उनके पास दुनिया भर की बड़ी कंपनी में 30 से अधिक वर्षों से काम करने का और रणनीति और संचालन का अनुभव है और उन्होंने जबरदस्त विकास की अवधि के दौरान कंपनी का नेतृत्व किया है।

सही शब्दों में, राज सुब्रमण्यम हमेशा बोर्ड शासन और स्थिरता, नवाचार (इनोवेशन) और सार्वजनिक नीति जैसी वैश्विक चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए तत्पर रहते हैं।

एक जूनियर एनालिस्ट से लेकर FedEx के CEO के पद तक, इस कॅरियर की सीढ़ी पर चढ़ना राज सुब्रमण्यम के लिए आसान नहीं रहा है। लेकिन, यह सब उनके सितारों ने पहले से तय किया हुआ था।


राज सुब्रमण्यम कुंडली

राज सुब्रमण्यम- जन्म विवरण

जन्म तिथि: 14 सितंबर, 1967

जन्म स्थान: तिरुवनंतपुरम, केरल

राज सुब्रमण्यम की कुंडली से पता चलता है कि उनके कॅरियर में एक उच्च पद पर आसीन होना तय था। उनकी सौर कुंडली में उच्च राशि का बुध है और सूर्य और मंगल अपनी-अपनी राशि क्रमशः सिंह और वृश्चिक में हैं। उच्च का गुरु होने के कारण इनका व्यक्तित्व बहुत मजबूत होता है।

29 मार्च 2022 को उनकी कुंडली में बृहस्पति कुम्भ राशि में 26.09° जबकि जन्म का सूर्य 27.06° पर था। जिस समय उन्हें सीईओ के रूप में चुना गया, उस समय बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि सूर्य पर थी। ग्रहों की यह स्थिति उनकी पदोन्नति का कारण है। चलिए देखते हैं-फेडएक्स (Fedex) के नए सीईओ के रूप में राज सुब्रमण्यम का भविष्य कैसा दिखता है?


राज सुब्रमण्यम की कुंडली में सूर्य की उपस्थिति के कारण उनमें नेतृत्व के महान गुण हैं और यही कारण है कि वे निर्णय लेने में भी अच्छे साबित होते हैं। यह उन्हें महत्वाकांक्षी और ईमानदार भी बनाता है। बुध संचार का कारक है, उच्च का यही बुध उनके संचार और तार्किक कौशल को बढ़ाता है। मंगल, जो अपनी राशि वृश्चिक में है, टीम निर्माण और समूह की गतिशीलता बनाए रखने में उनकी मदद करता है।

इसके अलावा, उनके व्यक्तित्व में उच्च के बृहस्पति के कारण वफादारी और समर्पण है। चूंकि उनकी चंद्र राशि मकर है, इसलिए उनके काम में निरंतरता और अनुशासन देखने को मिलती है। क्या आपको कड़ी मेहनत और लगन के बाद भी कोई फल नहीं मिल रहा है? हमारे ज्योतिषियों से बात करें और अपनी कुंडली के आधार पर इसका कारण और उपाय जानें।


राज सुब्रमण्यम 1 जून, 2022 से सीईओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उस समय, शनि कुंभ राशि में गोचर करेगा, और यह 12 जुलाई, 2022 तक सूर्य के सामने रहेगा। 18 जनवरी 2023 को फिर से, शनि सूर्य के सामने गोचर करेगा, जो उनके लिए एक चुनौतीपूर्ण अवधि ला सकता है। उन्हें कंपनी के भागीदारों के साथ समस्या या नए गठजोड़ (टायअप) से संबंधित मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है। मार्च 2025 उनके कॅरियर का सबसे चुनौतीपूर्ण समय साबित होने की संभावना है।

बृहस्पति जन्म के शनि के ऊपर से और बुध के सामने से गोचर करेगा। यह उन्हें एक अच्छी दीर्घकालिक रणनीति बनाने में मदद कर सकता है, जिसके परिणामस्वरूप कंपनी के कारोबार और मुनाफे में वृद्धि हो सकती है।

राज सुब्रमण्यम अपने चयन के साथ ही Google, Microsoft और Twitter जैसे वैश्विक दिग्गजों के भारतीय सीईओ की उत्कृष्ट सूची में शामिल हो गए। क्या इस पैटर्न में ग्रह भूमिका निभाते हैं? जानें यहां…


Google (Alphabet) के सीईओ सुंदर पिचाई की कुंडली में बृहस्पति अपनी राशि धनु में है। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल के साथ भी बिल्कुल यही स्थिति है! Adobe के CEO शांतनु नारायण का बृहस्पति मीन राशि में है, जो बृहस्पति द्वारा शासित एक और राशिचिन्ह है। तो हम कह सकते हैं कि सभी CEOs की कुंडली में बृहस्पति अपनी राशि में विराजमान है। और तो और, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला की कुंडली में उच्च का बृहस्पति है।

इसी तरह राज सुब्रमण्यम की कुंडली में गुरु अपनी उच्च राशि में है। यह साबित करता है कि आपकी जन्म कुंडली में बृहस्पति की स्थिति कितनी महत्वपूर्ण है। आपकी राशि में बृहस्पति कहाँ स्थित है? अपने निःशुल्क जन्मपत्री विश्लेषण के साथ अभी पता करें।


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Aditya

Acharya Aditya

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Prediction Expert
rating

4.9 rating

years

30 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Aditya is a renowned Vedic astrologer with over 30 years of consultation experience. He specializes in providing accurate date-wise predictions and offers in-depth guidance on career, marriage, relationships, and foreign settlement. In addition to personal consultations, he has strong expertise in planetary transits and current affairs, delivering practical, insightful predictions grounded in detailed horoscope analysis and Vedic astrological principles. His precise predictions and practical approach have earned the trust of clients seeking clarity and guidance in important life decisions.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Foreign Settlement
  • Vedic Astrology
More About Acharya Aditya Talk to