होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » Never Give up: कभी हार नहीं मानते इन राशियों के लोग, जानिए कुछ रोचक तथ्य

Never Give up: कभी हार नहीं मानते इन राशियों के लोग, जानिए कुछ रोचक तथ्य

Never Give up: कभी हार नहीं मानते इन राशियों के लोग, जानिए कुछ रोचक तथ्य

किसी काम को बीच में नहीं छोड़ना और जब तक पूरा नहीं हो जाए हार नहीं मानना। यह बात प्रशंसा के योग्य है। सभी लोग अपने तरीके से मेहनत करते हैं, लेकिन एक रिसर्च के अनुसार 60 प्रतिशत लोग अपने काम को बीच में छोड़ देते हैं। राशिचक्र की ज्यादातर राशियों के लोगों का व्यवहार कुछ इसी तरह का होता है, लेकिन हम यहां बात करने जा रहे हैं, उन राशियों की जिन्होंने हार मानना नहीं सीखा। वे तब तक किसी के पीछे पड़े रहते हैं, जब तक अपना गोल अचीव नहीं कर लेते हैं। आइए जानते हैं ऐसी कुछ पांच राशियों के बारे में-

मकर- धीरे-धीरे चढ़ते हैं सफलता की बड़ी सीढ़ी

राशि चक्र में दसवें नंबर की राशि मकर है। इसके लॉर्ड शनि है। इन्हें चतुर सुजान कह सकते हैं। ये लोग अपने काम को लेकर बहुत पक्के होते हैं। धैर्य इनमें कूट- कूटकर भरा रहता है। एक काम के पीछे ये तब तक लगे रहते हैं, जब तक पूरा नहीं हो जाएं। इन्हें नए टारगेट देना किसी भी कंपनी के लिए अच्छी बात हो सकती है। स्मार्ट मैनेजर्स अपने मकर एंपलॉयी को हमेशा नए टारगेट देते हैं, क्योंकि ये लोग टारगेट पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं। ये लोग कभी हार नहीं मानते हैं। यह हो सकता है कि इनकी धीमी गति के कारण काम देर से पूरा हो, लेकिन मकर राशि के लोग उसे पूरा करने के लिए जी-जान से जुटे रहते हैं। जब इन्हें लगता है कि किसी टारगेट तक पहुंचने में इन्होंने कठिन रास्ता चुन लिया है, तो ये उस रास्ते पर अपने मैनेजरियल स्किल का यूज करते हैं और छोटे- छोटे टारगेट डिसाइड करके एक बड़ा लक्ष्य हासिल कर लेते हैं।

(क्या आप लक्ष्य हासिल करने से चूक रहे हैं? मेहनत के बावजूद नहीं मिल रही है सफलता, जानिए कहीं कुंडली में दोष तो नहीं, पाइए अपनी FREE कुंडली यहां)

सिंह- हार मानना इन्होंने नहीं सीखा

सिंह राशि के लोग अपने लक्ष्य को लेकर बहुत ज्यादा आशावादी होते हैं। सिंह राशि के लोग अपने राशि के चिह्न शेर की तरह होते हैं। एक बार किसी शिकार का पीछा करते हैं, तो उसे पकड़कर ही छोड़ते हैं। सिंह राशि के लोग भी कुछ ऐसे ही है। एक बार यदि उन्हें कोई बड़ा लक्ष्य मिल जाता है, तो वे तुरंत उसके पीछे लग जाते हैं। कभी इतनी जल्दी हार नहीं मानते हैं। यदि सिंह राशि के लोगों को यह लगता है कि यह लक्ष्य बहुत ज्यादा कठिन है, तो वे उससे मिलता-जुलता दूसरा लक्ष्य डिसाइड करते हैं और अपने आत्मविश्वास को टूटने नहीं देते हैं। ये लोग बहुत अच्छे लीडर भी होते हैं। अपनी पूरी टीम का टारगेट पूरा करने के लिए अकेले ही जोर आजमाइश करते रहते हैं। ये लोग टीम के लोगों में भी आत्मविश्वास भरने का काम करते हैं। किसी भी टारगेट को पूरा करने के लिए ये टीम के साथ अतिरिक्त मेहनत कर सकते हैं।

वृषभ- काम में जुटे रहते हैं

वृषभ एक स्थिर राशि है, जिसका चिह्न बैल है। अपने राशि चिह्न की तरह ये लोग भी बहुत मेहनती होते हैं। बैल की तरह अपने काम में जुटे रहते हैं। इन्हें स्मार्ट मैनेजर्स अतिरिक्त काम के बोझ से दबाए रखते हैं, लेकिन ये लोग कभी भी इसकी शिकायत नहीं करते हैं। अपना पूरा काम किए बगैर ये उसे बीच में नहीं छोड़ते हैं। वृषभ राशि के लोग बहुत जिद्दी होते हैं। यह उनकी विशेषता है कि वे किसी भी काम को हाथ में लेते हैं, तो उसे पूरा करने का माद्दा रखते हैं। अक्सर ये सबसे अधिक काम करने वाले एंपलॉयी के रूप में जा सकते हैं। अपनी आंखों पर ब्लिंकर्स लगाकर काम करते हैं। इन्हें अपने काम के अतिरिक्त दूसरा काम दिखाई नहीं देता है, चाहे वह भी महत्वपूर्ण हो। जो लोग इनके काम में डिस्टर्ब करते हैं, ये अचानक उनके प्रति गुस्से वाला रूख अपना सकते हैं। काम के बीच इनसे सभी लोग दूर ही रहना चाहते हैं।

कुंभ- खुद से करते हैं सवाल

कुंभ राशि के लोग अपने आसपास काम का माहौल बनाकर रखते हैं। वे कभी फ्री नहीं बैठना चाहते हैं। काम के बीच में दूसरा काम निकालने की उन्हें आदत होती है। छोटे-छोटे टारगेट पूरा करके वे एक बड़ा गोल हासिल कर लेते हैं। कुंभ राशि के लोग बहुत सीक्रेटली अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहते हैं। ये धीमी गति के लोग हैं, लेकिन काम के प्रति इनका जज्बा देखने लायक है। किसी भी काम को बीच में छोड़ देना इनकी प्रकृति नहीं है। यदि इन्हें आधे से ज्यादा रास्ते पर पहुंचने पर यह पता चले कि वे गलत दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, तो अपनी यात्रा को दोबारा शुरू करने में बिल्कुल भी नहीं हिचकते हैं। वे खुद से सवाल करते हैं कि आखिर सफलता को कैसे पाया जा सकता है। इससे वे खुद के लिए काम करने का एक तरीका निकालते हैं। अक्सर इन्हें मैनेजर्स कठिन काम सौंपते हैं, ये लगातार उस पर काम करके सोचते रहते हैं कि इसे पूरा कैसे किया जाएं।
आपकी राशि में कौन से हैं ऐसे गुण, जानिए सभी राशियों का हाल

वृश्चिक- अपने लक्ष्य को लेकर बेहद गंभीर

वृश्चिक राशि के लोग छुपे रुस्तम हैं। वे अपने लक्ष्य को लेकर बेहद गंभीर रहते हैं। यहां-वहां भटकना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आता है। असफलता से वे कभी नहीं घबराते हैं। यदि किसी काम में उन्हें असफलता मिली है, तो वे उसे नए तरीके से दोबारा करने का प्रयास करते हैं। वृश्चिक दूसरे लोगों के सामने हमेशा खुद को बेस्ट साबित करना चाहते हैं। यहीं कारण है कि वे अपने टारगेट को लेकर खुद को कमजोर नहीं होने देते हैं। वे अपने पिछले अनुभवों से हमेशा कुछ ना कुछ सीख लेते हैं। इनके लिए आगे बढ़ना और सफलता प्राप्त करना इनके अपने इगो को संतुष्ट करने जैसा है। यदि ये किसी टीम के मेंबर हैं, तो उस टीम के साथ टीम वर्क में भी इनकी कोशिश यही रहती है कि उसमें अपना बेस्ट दें, ताकि दूसरे इनकी प्रशंसा करें। ये अपनी तारीफ से बहुत जल्दी खुश हो जाते हैं। तारीफ पाने के लिए अपने वर्कहॉलिक कैरेक्टर को छोड़ते नहीं है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

ये भी पढ़ें-
Dating Tips : डेट पर जाने से पहले जान‍िए आपका पार्टनर आपके लिए है परफेक्‍ट ?
जानिए आपकी राशि के अनुसार आप इंटरनेट पे क्या ज्यादा देखना पसंद करते हो!
क्या आपका जन्म रविवार को हुआ, जानिए क्या विशेषताएं हैं आपकी

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to