होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » रविवार को जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं?

रविवार को जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं?

रविवार को जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं?

क्या आप रविवार (sunday) को पैदा हुए है, तो हो सकते हैं कुछ ऐसे, जानिए आपकी लव लाइफ, कॅरियर के बारे में खास बातें-ज्यादातर देशों में रविवार को सप्ताह का पहला दिन कहते हैं। जाहिर है इस दिन पैदा होने वाले लोग भी अपने आप को नंबर वन मानते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं यदि आप sunday यानी रविवार को पैदा हुए हैं, तो आप किस तरह के व्यक्ति हो सकते हैं। आपकी लव लाइफ और कॅरियर कैसा रहेगा। रविवार को आप पैदा हुए हैं, तो आपके लिए लकी नंबर, रंग क्या हो सकते हैं।


एस्ट्रोलॉजी के अनुसार रविवार का सीधा संबंध सूर्य है। इस दिन पैदा होने वाले लोगों में सूर्य सा तेज हो सकता है। वे हमेशा कुछ ना कुछ नया करना चाहते हैं। वे खुद को स्टार मानते हैं और सोचते हैं कि वे जो भी काम कर रहे हैं, उसमें नंबर वन बने रहेंगे। आसपास के लोगों में वे अपनी आदतों से दूर से पहचाने जाने वाले हो सकते हैं।ये लोग बहुत ही क्रिएटिव होते हैं और अपनी लाइफ के हर डोमेन यानी कि हर क्षेत्र में सबसे आगे ही रहना चाहते हैं। ये लोग कभी किसी के दबाव में आना पसंद नहीं करते हैं। वे हमेशा न्यायप्रिय होते हैं। आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। हर काम को पूरे आत्मविश्वास से इस तरह करते हों, मानों उसमें उनकी एक्सपरटाइजेशन हो। वे भावुक होते हैं, पर ज्यादातर समय अपने मन को मजबूत रखते हैं। जैसे सूर्य के आसपास ग्रह चक्कर लगाते हैं, वैसे ही इनके आसपास लोग घूमते रहते हैं। ये सामाजिक होते हैं, लेकिन इनके दोस्त ज्यादा नहीं होते हैं। दरअसल ये दोस्तों को डोमिनेट करने वाले होते हैं। हर ग्रुप में खुद सेंटर ऑफ अट्रेक्शन रखते हैं।


रविवार को पैदा हुए (born on sunday) लोग स्वतंत्रता को पसंद करते हैं, इसलिए ज्यादातर समय वे ऐसा कॅरियर चुनते हैं, जहां उन पर कोई हुकुम नहीं चलाएं। रविवार को पैदा हुए लोग किसी भी चीज से आसानी से कंप्रोमाइज नहीं करते हैं। आप ऐसा काम चुन सकते हैं, जहां आप लोगों को अपनी राय दे सकें। किसी टीम का लीडर होना आपको अच्छा लग सकता है। रविवार को पैदा हुए लोगों को बड़ा टारगेट दिया जा सकता है, क्योंकि ये लोग पूरे विश्वास के साथ उसे कंपलीट करने की कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों के लिए खुद का बिजनेस, एनर्जी सेक्टर से जुड़े काम, फार्मा इंडस्ट्री, पॉलिटिक्स, राजदूत, गवर्नमेंट से जुड़े किसी प्रोजेक्ट में काम करना सबसे अच्छा रहता है।


रविवार को आप पैदा हुए (born on sunday) हैं, आप सेंटर ऑफ अट्रेक्शन तो बनना चाहते हैं, लेकिन आपके ज्यादा दोस्त नहीं होते हैं। कारण कि आप सभी को अपने कंट्रोल में रखना चाहते हैं। आप इंट्रोवर्ट हैं। यहीं कारण है कि प्रेम जीवन में आप आगे बढ़कर किसी को प्रपोज कम ही कर पाते हैं। यदि आप किसी को पसंद करते हैं और वह आपसे ज्यादा बातचीत नहीं कर रहा है, तो आप अपने अहंकार में उससे बात करना बंद कर सकते हैं। कभी-कभी लव के मामले में आप बहुत इनसिक्योर फील करते हैं। आपको हमेशा यही लगता है कि आपका पार्टनर आपको धोखा तो नहीं दे रहा है। आप बहुत शॉर्ट टेंपर्ड हो सकते हैं, इसलिए आपकी लव लाइफ बहुत ही सक्सेसफुल हो, ऐसा कहा नहीं जा सकता है। आपको यदि सच्चा प्रेम पाना है, तो आपको प्रेम जीवन में कंप्रोमाइज करना सीखना होगा।


आप रविवार को पैदा (born on sunday) हुए हैं। आपको वैवाहिक जीवन में भी मिक्स्ड रिजल्ट देखने को मिलेंगे। आपको अपनी लाइफ में एक फ्रीडम और पर्सनल स्पेस चाहिए, हो सकता है शादी आपको एक बंधन लगे। अक्सर आपका इगो आपकी मैरिड लाइफ के सक्सेस में एक बाधा हो सकता है। आप किसी के भी सेंटिमेंट्स को आसानी से हर्ट कर सकते हैं। यह आपके वैवाहिक जीवन को बहुत हद मुश्किल में डाल सकता है। हालांकि फिर भी आप शादी को एक पवित्र बंधन मानते हैं, तो इसे बचाने का पूरा प्रयास करते हैं।


भाग्यशाली नंबर
आप रविवार को पैदा हुए हैं। इसलिए आपमें सूर्य की एनर्जी होती है। आपके लिए अंकशास्त्र यानी न्यूमेरेलॉजी के अनुसार 1 नंबर लकी हो सकता है।
भाग्यशाली रंग-
आपके लिए सफेद रंग भाग्यशाली हो सकता है। पीला रंग भी आपके लिए शुभ रह सकता है।


ऊं सूर्याय नम: या गायत्री मंत्र

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

ये भी पढ़ें- इस तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां-


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to