होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » worst habit: जानिए अपनी राशि के आधारित आपकी बुरी आदतों के बारे में

worst habit: जानिए अपनी राशि के आधारित आपकी बुरी आदतों के बारे में

worst habit: जानिए अपनी राशि के आधारित आपकी बुरी आदतों के बारे में

क्या आपकी किसी आदत से आपके आसपास रहने वाले लोग गुस्सा हो जाते हैं? क्या आपको बार-बार घर पर कोई सदस्य या दोस्त किसी आदत पर टोक देते हैं। आप इस आदत को बदलना चाहते हैं, लेकिन बहुत कठिनाई के बाद भी छोड़ नहीं पा रहे हैं। आज हम बात करेंगे आपकी राशि के अनुसार ऐसी ही आपकी कुछ आदतों के बारे में, जो जन्म से ही आपमें हो सकती है। हालांकि आप इन्हें बदल सकते हैं, लेकिन इसके लिए थोड़ी एक्स्ट्रा मेहनत लगेगी। जानिए आपकी राशि के अनुसार कुछ ऐसी ही बेकार आदतें-

मेष- इन आदतों में करें बदलाव

  • कसम खाना– मेष राशि के लोग अपनी बात को पूरी जोर देकर कहना चाहते हैं और इसके लिए वे बार-बार कसम खाकर लोगों को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि वे जो कह रहे हैं वह सही है।
  • बिना सोचे काम करना- मेष राशि के लोग बिना सोचे काम करना शुरू कर देते हैं। उन्हें बस दिमाग में एक आइडिया की जरूरत होती है। वे बिना अनालिसिस के इस आइडिया पर काम शुरू कर देते हैं।
  • बाधा डालने वाले– मेष राशि के लोग दूसरों की बातों में अक्सर अपने पॉइंट डालकर उनकी बातों में बाधा डालने का काम करते हैं। उनकी इस आदत से कई लोग गुस्सा होते हैं।
  • बालों को घुमाते रहते हैं- मेष राशि की लड़कियां अक्सर अपने बालों की लटों को घुमाती रहती है। हालांकि यह इतनी बुरी आदत नहीं है लेकिन किसी मीटिंग में या किसी ग्रुप मेें बात करते समय यह आदत दूसरों पर अच्छा प्रभाव नहीं डालती है।

वृषभ- एकदम से ना कहने वाले

  • तुरंत कह देते हैं ना– वृषभ राशि के लोगों की एक सबसे बुरी आदत होती है, तुरंत से मना करने की। उनसे कुछ भी कहो, पहली बार में वे कभी इसके लिए तैयार ही नहीं होते हैं और बिना सोचे ही ना कह देते हैं।
  • अक्सर शॉपिंग में व्यस्त– वृषभ राशि के लोग अक्सर ही शॉपिंग में व्यस्त रहते हैं। वे बहुत ही फिजुलखर्ची होते हैं।
  • दांत पीसते हैं- वृषभ राशि के लोगों की सबसे बुरी आदतों में से एक होती है उनका अक्सर दांत पीसते रहना। वे किसी भी अच्छी या बुरी दोनों सिचुएशन में अपनी इस आदत के कारण सबकी चर्चा का पात्र बन जाते हैं।
  • बहुत कठोर– वृषभ राशि के लोग अक्सर बहुत कठोर स्वभाव के होते हैं।
  • बदलाव पसंद नहीं– वृषभ राशि के लोगों को बदलाव पसंद नहीं होता है। वे एकदम से बदलाव के लिए मना कर देते हैं या अंदर से ही तैयार नहीं होते हैं।

मिथुन- बातें करने में माहिर

  • गॉसिपिंग- मिथुन राशि के लोग गॉसिप करने में माहिर होते हैं। उन्हें बातें करने के लिए कभी किसी सब्जेक्ट की जरूरत नहीं होती है।
  • फोन पर व्यस्तता- चाहें कितनी भी इंपोर्टेंट मीटिंग में बैठे हों, मिथुन राशि के लोग बार-बार फोन चेक करते रहते हैं। उनकी इस आदत से कई बार लोग चिढ़ जाते हैं।
  • एक डिसीजन पर नहीं- मिथुन राशि के लोग किसी एक डिसीजन पर कभी नहीं रहते हैं। वे खुद भी कन्फ्यूज रहते हैं और दूसरों को भी कन्फ्यूज करते रहते हैं।
  • बहुत जल्दी बोर- मिथुन राशि के लोग बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं। वे अक्सर किसी एक जगह पर स्थिर नहीं रहते हैं।

कर्क- बहुत इमोशनल होते हैं

  • बहुत इमोशनल- कर्क राशि के लोग बात-बात पर इमोशनल हो जाते हैं। उनकी इस आदत के कारण कई लोग उनसे दूरियां बना लेते हैं।
  • बहुत टीवी देखने वाले- कर्क राशि के लोग बहुत ज्यादा टीवी या मोबाइल वीडियो देखने वालेे होते हैं। वे जब किसी ग्रुप में बातचीत कर रहे होते हैं, तब भी अपने मोबाइल स्क्रीन पर उनकी नजर ज्यादा रहती है।
  • शिकायत- कर्क राशि के लोग अक्सर शिकायत करते रहते हैं। उन्हें अव्यवस्थित चीजें बहुत गुस्सा दिला सकती है।
  • एंटिक चीजों के शौकीन- कर्क राशि के लोग एंटिक चीजों के शौकीन होते हैं। यह अच्छी आदत हो सकती है, लेकिन अक्सर ये लोग किसी के घर पर भी जाकर एंटिक चीजों के बारे में पूछताछ करते रहते हैं, जो इनके मेजबान को गुस्सा दिला सकता है।

सिंह- दूसरों से मिस बिहेव करना

  • लोगों को डराकर रखना- सिंह राशि के लोगों की अक्सर ये आदत होती है कि वे लोगों को डराकर रखते हैं। हर बार लोगों से मिस बिहेव करना और उन्हें डराकर रखना आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है।
  • सभी चीजों को व्यक्तिगत लेना- सिंह राशि के लोग सभी चीजों को व्यक्तिगत ले लेते हैं। इस आदत के कारण कई बार लोग उनसे दूरी बनाने लग जाते हैं।
  • लुक पर ध्यान नहीं- सिंह राशि के लोगों का अपने लुक पर कोई ध्यान नहीं होता है। वे अच्छे कपड़े पहनते हैं, लेकिन कब और कहां उन्हें कौन से कपड़े पहनना है, इसका होश नहीं होता। अक्सर इस कारण हंसी का पात्र बन जाते हैं।
  • ऑनलाइन ओवरशेयरिंग- सिंह राशि के लोग ऑनलाइन ओवरशेयरिंग बहुत ज्यादा करते हैं। कई बार वे सोशल मीडिया पर पर्सनल डिटेल के साथ पर्सनल फोटोग्राफ भी खूब पोस्ट करना पसंद करते हैं। इस कारण उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

कन्या – अनावश्यक सलाह देते रहते हैं

  • हमेशा सलाह के लिए तैयार- कन्या राशि के लोग अक्सर ही सलाह देने के लिए तैयार बैठे रहते हैं। कई बार उनकी इस आदत से लोग उनसे दूरियां बनाने लग जाते हैं।
  • टालना- चीजों को टालने में कन्या राशि के लोग एक्सपर्ट होते हैं। उनकी इस आदत के कारण लोग उन्हें किसी भी तरह की जवाबदारी देने से कतराने लगते हैं।
  • अनावश्यक चिंता- कन्या राशि के लोग अनावश्यक चिंता में बहुत ज्यादा रहते हैं। उनकी इस आदत से अक्सर उनकी फैमिली के लोग परेशान रहते हैं।
  • नकारात्मक विचार- कन्या राशि के लोग बहुत ही नकारात्मक विचार रखते हैं। अक्सर वे नई चीजों के लिए ज्यादा उत्सुक नहीं होते हैं। वे कई बार इतने श्योर हो जाते हैं कि उनकी सोची हुई पॉजिटिव बात कभी पूरी नहीं होती है।

तुला- बिना सोचे-समझे प्यार में पड़ जाते हैं

  • तुरंत प्यार में पड़ने वाले- तुला राशि के लोग अक्सर प्यार में तुरंत ही पड़ जाते हैं। इस आदत के कारण वे कई बार धोखा भी खाते हैं।
  • ओवर पजेसिव- तुला राशि के लोग अपनी चीजों को लेकर ओवर पजेसिव होते हैं। वे संतुलित होते हैं, लेकिन शेयरिंग में बिलीव नहीं करते हैं।
  • खर्चीले- तुला राशि के लोग भी वृषभ राशि की तरह बेहद खर्चीले स्वभाव के होते हैं। वे इतने फिजुलखर्ची होते हैं कि कई बार उनके पास एक जैसी दो चीजें भी हो सकती है।
  • लोगों को खुश रखने वाले- तुला राशि के लोग अक्सर लोगों को खुश रखने वाले होते हैं। हालांकि कई बार वे एक को खुश करने के चक्कर में दूसरों का नुकसान कर देते हैं।

वृश्चिक- दूसरों से बहुत ज्यादा एक्सपेक्टेशन

  • रहस्यमयी- वृश्चिक राशि के लोग बहुत ही रहस्यमयी होते हैं। वे कभी अपनी सही बात को किसी के सामने प्रकट नहीं होने देते हैं।
  • हाई एक्सपेक्टेशंस- वृश्चिक राशि के लोग दूसरों से बहुत ज्यादा एक्सपेक्टेशंस रखते हैं। वे कभी किसी और की एक्सपेक्टेशंस को पूरा नहीं करते हैं, लेकिन दूसरे उनकी एक्सपेक्टेशन पूरी करें, बस उनकी यही इच्छा रहती है।
  • फैल होने का डर- वृश्चिक राशि के लोगों में फैल होने का इतना ज्यादा डर रहता है कि वे कई बार डर के मारे अपने कंफर्ट जोन से बाहर ही नहीं आते हैं। इनकी यह आदत इनके लिए कई बार नुकसादायक हो जाती है।
  • अधिकार जताने वाले- वृश्चिक राशि के लोग अक्सर ही दूसरे लोगों पर अधिकार जताने वाले होते हैं। वे दोस्ती करते समय इस बात का बेहद ध्यान रखते हैं कि लोग उनके नियंत्रण में रहें।

धनु- बहुत जल्दबाजी करते हैं

  • धैर्य नहीं- धनु राशि के लोगों में बहुत जल्दबाजी होती है। वे किसी काम को करते समय तुरंत की रिजल्ट की आस रखते हैं।
  • वादा तोड़ने वाले- धनु राशि के लोग वादा तोड़ने में माहिर होते हैं। वे अक्सर वादा भी उस तरह का करते हैं, जिसे पूरा करना उनके बस की बात भी नहीं होती है।
  • बहुत ज्यादा काम करने वाले- धनु राशि के लोग अक्सर ऑफिस में देर तक रुकते हैं। वे काम भी करते हैं, लेकिन उनकी यही आदत दूसरों के लिए मुसीबत बन जाती है।
  • गलत एक्सप्लेन करने वाले- धनु राशि के लोग अक्सर ही अपनी बात को गलत तरह से एक्सप्लेन करते हैं। वे कभी भी वह कह देते हैं, जिसे कहने का उनका इंटेशन भी नहीं होता है।

मकर- सोच-विचार में डूबे रहते हैं

  • खुद में रहने वाले- मकर राशि के लोग अक्सर सोच-विचार में डूबे रहते हैं। वे बात करते करते अचानक ही खुद के ख्यालों में खो जाते हैं।
  • अलोचना करने वाले-मकर राशि के लोग खुद की या दूसरों की आलोचना करने से भी नहीं चूकते हैं।
  • गलत हो जाने का डर– मकर राशि के लोग किसी काम को शुरू तो कर देते हैं, लेकिन अक्सर उन्हें काम के गलत होने का डर बना रहता है। इस कारण वे दूसरों को भी कन्फ्यूज करते हैं।
  • ड्रिंक हैबिट– यह जरूरी नहीं कि मकर राशि के लोग केवल एल्कोहल ड्रिंक की ही हैबिट रखते हों, उनके लिए कॉफी या चाय की भी आदत बना लेना एक मामूली बात होती है।

कुंभ- दूसरों की जिंदगी से ज्यादा मतलब रखते हैं

  • दूसरों से ज्यादा मतलब- कुंभ राशि के लोगों को अपने से ज्यादा दूसरों से मतलब होता है। वे हमेशा यह जानने के इच्छुक रहते हैं कि कौन क्या कर रहा है?
  • खेल और प्लेग्राउंड- कुंभ राशि के लोग प्लेग्राउंड में खेलना या ऑनलाइन गेम खेलने में खूब ज्यादा व्यस्त रहते हैं। इस कारण कई बार उनका टारगेट अधूरा रह जाता है।
  • आराम पसंदीदा- कुंभ राशि के लोग आराम पसंदीदा होते हैं। वे काम को कल पर टालते रहते हैं। इस आदत के कारण वे खुद के साथ दूसरों का भी नुकसान करवा देते हैं।

मीन – दिन में सपने देखने वाले

  • दिवास्वप्न- मीन राशि के लोग अक्सर दिन में सपने देखने वाले होते हैं। वे अपनी कल्पना में ही जीते हैं। इसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।
  • कमिटमेंट तोड़ने वाले- मीन राशि के लोग अक्सर ही अपने कमिटमेंट को तोड़ने वाले होते हैं। उनके लिए यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं होता है।
  • अपनी पसंद दूसरों पर थोपना– अक्सर वे अपनी पसंद को दूसरों पर थोपते हैं। चाहें किसी थिएटर में जाना हो या रेस्टोरेंट वे अपनी ही पसंद की जगहों पर जाते हैं। कभी नया ट्राय नहीं करते हैं।
  • कंफर्ट जोन में रहना- मीन राशि के लोग अपने कंफर्ट जोन से बाहर ही नहीं आना चाहते हैं। वे किसी नए काम को कभी ट्राय नहीं करते हैं। कठिन काम करना उनके बस की बात भी नहीं होती है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to