होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » क्या खाने के शौकीन हैं? कहीं आप भी इन राशियों में से तो नहीं

क्या खाने के शौकीन हैं? कहीं आप भी इन राशियों में से तो नहीं

खाना किसे पसंद नहीं?बहुत से लोग खाने के लिए जीते हैं और बहुत से लोग जीने के लिए खाते हैं। कुछ लोग टेंशन में बहुत ज्यादा खाते हैं। कुछ अक्सर रेस्टोरेंट में खाना पसंद करते हैं और किसी के लिए खाना इतना इंपोर्टेंट नहीं होता। खाने की हमारी ये हैबिट कुछ हद तक हमारी राशि पर भी निर्भर करती है। जानते हैं ऐसी कौन सी राशि के लोग हैं, जो फूड लवर है। जानिए क्या आप इनमें से एक हैं-


मेष एक गुस्सैल स्वभाव की राशि है। पर कमाल की बात है, इनके मूड को बदलने में खाने का बहुत बड़ा हाथ होता है। मेष अगर गुस्से में हैं, तो अच्छा खाना इन्हें शांत कर सकता है। इन्हें खाना खत्म करने में ज्यादा समय नहीं लगता। मेष स्वभाव से एडवेंचर पसंद करते हैं, ये बात इनके खाने पर भी लागू होती है। ये अलग अलग तरह का खाना ट्राय करने से पीछे नहीं हटते हैं। मेष अलग-अलग तरह के रेस्टोरेन्ट्स में भी जाना पसंद करते हैं। जो चीज मेष को पसंद नहीं है, वह है एक ही तरह का खाना हर रोज खाना।


वृषभ का पहला फोकस खाना होता है। यदि आपके पास खाने को लेकर कोई प्लान नहीं है, तो एक वृषभ के साथ डेट पर जाना आपको मुश्किल पड़ सकता है। इन्हें टेस्टी और स्पाइसी खाना बहुत पसंद होता है। ये घर में भी अलग-अलग तरह के खाने की इच्छा जाहिर करते रहते हैं। मुमकिन है, इनके खाने की विविधता के कारण इनका कुक इस्तीफा दे दें। ये अक्सर ही इंटरनेट पर नए रेस्टोरेंट सर्च करते हुए मिल जाएंगे। इन्हें विविध प्रकार के व्यंजन खाने का शौक होता है। शहर का कोई ऐसा रेस्टोरेंट हो जिसे इन्होंने चेक न किया हो। इन्हें खाना खराब करना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। अगर किसी वृषभ के प्लेट में आप खाना बचा हुए देखें तो आप समझ जाइए की खाना स्वादिष्ट नहीं है।


सिंह राशि को खाना पसंद है, लेकिन ये खाने को लेकर बहुत सिलेक्टिव होते हैं। इन्हें महंगा और एक्सपर्ट्स की देख-रेख में बनाया खाना ज्यादा पसंद आता है। ये ‘जंक फूड’ खाना कम पसंद करते हैं। सिंह अपने आसपास अच्छे माहौल को पसंद करते हैं और सराहते हैं। किसी महंगे रेस्टोरेंट में म्यूजिक के साथ खाना इनके लिए आइडियल हो सकता है। इन्हें ऐसे लोगों के साथ खाना पसंद होता है, जो खाने के शौकीन हो और जिनके अच्छे खाने का टेस्ट पता हो। जब तक वैरायटी ना हो, सिंह राशि के लोग घर में खाना कम पसंद करते है। इन्हें पार्टी देने का बहुत शौक होता है। सिंह इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि पार्टी लैविश हो और खाना सबको पसंद आएं। ये अपने दोस्तों और परिवार के लिए खाना बनाना भी काफी पसंद करते हैं।


वैसे राशियों में तुला सबसे संतुलित राशि होती है, लेकिन तुला के लिए खाने का कोई शेड्यूल नहीं होता है। मुमकिन है कि ये अभी खाएं और थोड़ी देर बाद आप इन्हें किसी स्नैक के पैकेट के साथ देखें। इन्हें आप ‘मिडनाइट मंचर’ भी कह सकते हैं। आधी रात को जाग कर खाना बनाना और खाना इनका प्रिय शौक है। ये खाने की हर वैरायटी को पसंद करते हैं – चाहे वह स्पाइसी हो या मीठा। अगर आपको बहुत भूख लगी हो, तो आप किसी तुला दोस्त के पास जा सकते हैं। मुमकिन है, आपको उनके पास कुछ अच्छा मिल जाए।


मीन भले ही खाने को लेकर अपना प्यार न दर्शाएं, पर इनके पास पसंदीदा खाने की एक लंबी लिस्ट होती है। मूड खराब होने पर चॉकलेट खाना, तो मूड अच्छा होने पर पानी-पूरी खाना, इनके लिए डेली रुटीन की तरह होता है। खुश हैं तो भी खाने में कोताही नहीं करेंगे और दु:खी हैं तो तब तक खाएंगे जब तक उनका मूड अच्छा नहीं हो जाता है। मीन को हर तरह का खाना पसंद होता है चाहे वह ‘जंक फूड’ हो या फिर किसी अच्छे रेस्टोरेंट में खाना। ये हर चीज को पसंद करते और सराहते हैं। इन्हें अलग अलग प्रकार का खाना ट्राय करने का शौक होता है। इनको सबसे ज्यादा जो पसंद आता है वह है स्ट्रीट फूड। ये खाने को कभी भी मना नहीं करते हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,

गणेश विशेषज्ञ ज्योतिषियों से बात करें
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

पढ़िए आपका दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल, अपनों सभी पलों को खुशनुमा गुजारिए।


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to