होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » शुक्र गोचर 2020 – शुक्र राशि परिवर्तन – गोचर का राशियों पर प्रभाव

शुक्र गोचर 2020 – शुक्र राशि परिवर्तन – गोचर का राशियों पर प्रभाव

शुक्र गोचर 2020 – शुक्र राशि परिवर्तन – गोचर का राशियों पर प्रभाव

ग्रहों का राशि बदलना लगातार जारी रहता है और इस तरह ग्रहों के राशि बदलने से हमारे जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि बदलते हैं। ज्योतिष शास्त्र में विलासिता का कारक ग्रह शुक्र 28 सितंबर से राशि बदलकर सिंह राशि में पहुंचेगा। शुक्र के इस तरह राशि बदलने का क्या होगा सभी राशियों पर असर, आइए देखते हैं-

मेष राशि पर असर

– मेष राशि के जातकों को शुक्र के राशि बदलने के चलते धन लाभ हो सकता है।
– प्रेम जीवन में भी आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे।
– पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी।
हालांकि ध्यान रखें कि अपने जीवनसाथी के विचारों का मतभेद दूर करने के लिए खुद ही प्रयास करें। इस दौरान शिव रुद्राभिषेक करवाने से आपको लाभ होगा।

वृषभ राशि पर असर

– आपके लिए अच्छा समय रहेगा।
– मकान, गाड़ी या किसी अन्य लग्जरी चीजों पर पैसा खर्च कर सकते हैं।
– जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
– किसी यात्रा पर जाना हो सकता है।
हालांकि नौकरीपेशा लोगों को ध्यान रखना होगा और किसी के साथ व्यर्थ विवाद से आपको बचना होगा। अच्छे प्रभाव के लिए हर शुक्रवार को भगवान शिव के मंदिर जाएं।

मिथुन राशि पर असर

– भाई बहनों से आपके संबंध मधुर बनेंगे।
– आपका पराक्रम बढ़ेगा।
– किसी छोटी यात्रा पर भी जाना हो सकता है।
– सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बीता सकते हैं।
हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी को अनावश्यक सलाह देने से बचें। इस दौरान अच्छे फल प्राप्त करने के लिए आपको ૐ ह्रीं शुक्राय नम: मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।

कर्क राशि पर असर

-समय अच्छा रह सकता है।
-इनकम बढ़ने से मन को खुशी मिलेगी।
-पैतृक संपत्ति के मुद्दों पर भी बात हो सकती है।
इस दौरान वाहन आदि का प्रयोग आपको बेहद ध्यान से करना होगा। संतान से संबध अच्छे रखें। अच्छे फलों को प्राप्त करने के लिए माता के मंदिर में लाल पुष्पों की माला चढ़ाएं।

सिंह राशि पर असर

-इस समय पॉजिटिव ऊर्जा में रहेंगे।
-व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं।
-परिवार के सुख पर ध्यान देंगे।
इस दौरान आपको अतिरिक्त भागदौड़ से बचना होगा। स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा। उपाय- घर में शुक्र यंत्र स्थापित करें।

कन्या राशि पर असर

– मान सम्मान बढ़ेगा।
– खर्च अधिक होगा।
-किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी हो सकती है।
– इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में लाभ हो सकता है।
हालांकि पैसों के लेेन-देन में आप सावधान रहें। खर्च पर नियंत्रण रखें। उपाय- गौ सेवा करें।

तुला राशि पर असर

– आपके दोस्तों का नेटवर्क बढ़ेगा।
– इनकम बढ़ाने के लिए आप खुद भी बहुत मेहनत करेंगे।
– विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा है।
हालांकि किसी लालच में ना फंसें। जीवनासाथी के साथ विवाद से बचें। उपाय – गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें।

वृश्चिक राशि पर असर

– इस समय कार्यस्थल पर आपको लाभ होगा।
– कोई मनचाहा काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी।
– एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।
– व्यवसायियों को लाभ हो सकता है।
हालांकि इस गोचर के दौरान आपको जल्दबाजी में काम करने से बचना चाहिए। उपाय- भगवान शिव के रोजाना दर्शन करें।

धनु राशि पर असर

– इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा।
– किसी धार्मिक यात्रा होने की संभावना बनेगी।
– नौकरीपेशा लोगों को इस चरण में लाभ हो सकता है।
हालांकि आपको इस दौरान अनावश्यक गुस्से से बचना होगा। उपाय- जीवनसाथी के साथ परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें।

मकर राशि पर असर

– घर के बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा।
– आकस्मिक धन लाभ की संभावना बनेगी।
– गूढ़ रहस्यों को जानने में आपकी रुचि रहेगी।
हालांकि इस दौरान अवाश्यक खर्च के साथ स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उपाय- सफेद वस्त्र दान करें और पहनें।

कुंभ राशि पर असर

– पार्टनरशिप के बिजनेस में आपको लाभ हो सकता है।
– जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।
– इस दौरान आप रोमांटिक भी बने रहेंगे।
हालांकि आपको छिपे शत्रुओं से विशेष सावधान रहना होगा। उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लेकर सभी काम करें।

मीन राशि पर असर

– नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।
– पिछले दिनों से चल रही स्वास्थ्य परेशानी में राहत मिल सकती है।
-अधीनस्थों का विशेष सहयोग मिलेगा।
हालांकि आपको किसी बात का भय लगा रहेगा। निवेश आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। उपाय- गरीबों को सफेद वस्त्रों का दान करें।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आचार्य परशुराम
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to