शुक्र का मकर राशि में गोचर 2022 – आपकी राशिनुसार फलकथन

शुक्र का मकर राशि में गोचर 2022 – आपकी राशिनुसार फलकथन

शुक्र का मकर राशि में गोचर 2022 – आपकी राशिनुसार फलकथन

मकर राशि में शुक्र के गोचर के लिए तिथि-
शुक्र गोचर धनु से मकर शुरू: 27 फरवरी 2022
इस भ्रमण की समाप्ति: 26फरवरी 2022  दानवों के गुरु कहे जाने वाले शुक्रदेव दिनांक 27-2-2022 के दिन मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि में शुक्र 31-3-2022 तारीख तक भ्रमण करेगा। ज्योतिष शास्त्र में मकर राशि में शुक्र का भ्रमण विशेष तौर पर माना जाता है। कारण यह है मकर राशि शुक्र की मित्र राशि है। इसलिए, विभिन्न जातकों पर शुक्र के भ्रमण का असर कम या ज्यादा रूप से दिखाई पड़ेगा। शुक्र मुख्य रुप से कला, साहित्य, सुंदरता, जीवन की खुशी, वैभवशाली जीवन शैली, मौजमस्ती और भोग-विलास का कारक है। यह हर एक राशि के जातकों के जीवन में अपना शुभाशुभ असर छोड़ेगा। प्रस्तुत लेख के जरिए 12 राशियों पर पड़ने वाले इस गोचर के ज्योतिषीय प्रभाव की समीक्षा की गई है। तो आइए जानते हैं आपकी राशि का हाल विस्तार से-(कृपया ध्यान दें: इन भविष्यवाणियों को चंद्र राशि के अनुसार दिया गया है। परन्तु, कुछ प्रभावों को लग्न राशि से भी देखा जा सकेंगा। यदि आप अपनी लग्न राशि जानना चाहते हैं, तो कृपया यहां क्लिक करें।)


मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का भ्रमण महत्व का है। अगर आपकी राशि मेष है तो शुक्र दूसरे और सांतवें स्थान का मालिक बनता है। 10वां स्थान कर्म स्थान कहलाता है। धन स्थान के मालिक के कर्म स्थान में आने से आर्थिक रूप से अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में अटके हुए कार्यों का समाधान निकलेगा। सार्वजनिक जीवन में भी मान-सम्मान हासिल करेंगे। आर्थिक मामलों में इन्वेस्टमेन्ट होने की संभावना रहेगी। संक्षेप में मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का भ्रमण आर्थिक मोर्चे पर अच्छा लग रहा है। यदि आपके मन में वित्तीय भविष्य के बारे में कोई प्रश्न है,तो धन-संपत्ति से जुडा एक प्रश्न पूछें।


वृषभ राशि

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। यह आपके प्रथम और छठे स्थान का मालिक है जो मित्र राशि में भ्रमण कर रहा है। इसलिए, यह आपका भाग्य बलवान करने में मददगार साबित होगा। वृषभ राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरी के इच्छुक जातकों को प्रगति के स्वर्णिम अवसर मिलेंगे। नौकरी कर रहे जातकों के प्रमोशन की संभावना प्रबल बनेगी। व्यवसाय कर रहे जातकों को विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। इस समय में एकाध प्रवास की भई संभावना बन रही है। क्या आप अपने व्यवसाय के बारे में अधिक जानना चाहते हैं? तो हमारी सेवा व्यवसाय एक प्रश्न पूछें – विस्तृत रिपोर्ट के जरिए अपने प्रश्नों का उत्तर पता करें।


मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए पांचवें और बारहवें स्थान का मालिक शुक्र आपकी राशि से आठवें स्थान में अपनी मित्र राशि मकर में से प्रसार होगा। इस समय के दौरान एकाएक धनप्राप्ति तथा आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेमी जीवन के लिए यह समय बेहतर प्रतीत होता है। जो लोग पहले से ही संबंधों में हें उनके बीच पारस्परिक निकटत बढ़ेंगी। आप प्रेम देंगे और प्रेम पाने की इच्छा भी पूर्ण होगी। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की सरप्राइज की अपेक्षा करें। विदेश जाने के आकांक्षी जातकों के लिए यह समय ज्योतिष दृष्टि से सकारात्मक योग बना रहा है। यदि आप व्यक्तिगत मुद्दों का सामना कर रहे हैं, तो आप उनका हमारे मार्गदर्शन के अनुसार सकेंगे। जरूर अपनाए हमारी सेवा संबंध – एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट।


कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र सांतवे स्थान में से होकर गुजरने वाला है। आपके चौथे और ग्यारहवें स्थान का मालिक शुक्र मिल्कियत और वाहन संबंधित लाभ का सूचक है। नयी संपत्तियों की खरीदी अथवा वाहन खरीदने की मनोकामना पूरी होगी। अगर आपने पूर्व में किसी जमीन-जायदाद का इन्वेस्टमेन्ट का निवेश किया है तो इस समय में आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। जीवन साथी के साथ संबंधों में घनिष्टता रहेगी। इस समय उससे लाभ होने की संभावना रहेगी। भागीदारी के कार्यों अथवा नए संयुक्त करार करने हेतु यह समय बेहतर प्रतीत होता है। आपके प्रोफेशनल कार्यों में जीवनसाथी की ओर से मदद मिलेगी। इस समय में आप सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान हासिल करेंगे। प्रोफेशन में अपनी समस्याओं को समझदारी से हल करने के लिए हमारी सेवा करियर एक प्रश्न पुछे-विस्तृत रिपोर्ट की मदद लें।


सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र दशम स्थान यानी कर्म स्थान और तीसरे स्थान यानी पराक्रम स्थान का स्वामी बनता है। आपकी राशि से छठें स्थान की मकर राशि में शुक्र का भ्रमण नया साहस करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रिय पात्र की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। दूर-दराज के स्थान पर रह रहे लोगों के प्रति आपकी आत्मीयता बढ़ जाएगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी मित्रों के साथ निकटता बढ़ेंगी। आप उनके साथ संबंधों में आगे बढ़ सकते हैं। नए-नए लोगों के साथ मुलाकात और मित्र मंडली में विस्तार होने के संयोग बन रहे हैं। इस समय दौरान आपको स्वास्थ्य का खौस तौर पर ख्याल रखना चाहिए। सामान्य बीमारियां आपको चिंतित बना सकती है। स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है और धन भी। अपने वित्तीय मुद्दों से संबंधित प्रश्नों को सुलझाने के लिए हमारी सेवा धन-संपत्ति से जुडा एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट की सहायता लें।


कन्या राशि

कन्य राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और नवम स्थान का स्वामी कहलाता है। आपकी राशि से पांचवें स्थान में से शुक्र का भ्रमण होगा। इस समय दौरान आपकी कला और संगीत में रुचि बढ़ जाएगी। सृजनात्मकता बढ़ने से इस दिशा में कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। आपकी म्युजिकल प्रोगाम में जाने की इच्छा हो सकती है। भाग्य का साथ भी संतोषजनक ढंग से मिलता रहेगा। अटके हुए कार्यों में तेजी आने से आत्मसंतोष रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह समय बहुत अच्छा लगता है। यदि आप किसी को प्रपोज करने जा रहे हैं तो आप कलात्मक अंदाज में अपनी बात को रखेंगे। आपको प्रेम उद्गार प्रकट करने पर सकारात्मक जवाब भी मिलेगा। आपके दिमाग में किएटिव विचारों का आगमन होगा। कुछ नया नवसर्जन करने के लिए अॉफर आने की संभावना भी रूप ले रही है। रिश्ते हमारी सामाजिक व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं। यदि आपको रिश्तों से जुड़ी कोई समस्या है, तो उसे जल्द से जल्द सुलझाने के लिए हमारी सेवा संबंध – एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है। तुरंत इसका उपयोग करें।


तुला राशि

तुला राशि का अधिपति शुक्र है। आपकी कुंडली के पहले स्थान और आपकी राशि से अष्टम स्थान दोनों का स्वामी शुक्र इस दौरान चौथे स्थान से भ्रमण कर रहा है। इस समय आपके प्रॉपर्टी के प्रश्नों का निराकरण आने की संभावना है। आकस्मिक रूप से प्रॉपर्टी मिल सकती है। प्रॉपर्टी के अटके हुए कार्यों का हल निकलने से आनंदित रहेंगे। आप कोई रचनात्मक कार्य करेंगे। माता के साथ संबंधों में निकटता आएगी। इस समय दौरान आप वैभवशाली जीवनशैली अपनाएंगे। मकर राशि शुक्र की मित्र राशि होने से जीवन में सुख सुविधा प्राप्त होगी। घर में कोई नया फर्नीचर आएगा, नवीनीकरण होगा और सजावट की चीजों व इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदी होने की संभावना होगी। कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर यह समय बहुत बढ़िया है। क्या आप रुपए-पैसे से संबंधित समस्याओं के कारण तनाव से गुजर रहे हैं तो धन-संपत्ति से जुडा एक प्रश्न पूछें और चल रही आर्थिक समस्याओं से शीघ्र ही छुटकारा पाएं।

शुक्र गोचर 2022 तिथियां

  • शुक्र का मकर राशि में गोचर: 27 फरवरी, 2022
  •  शुक्र का कुम्भ राशि में गोचर: 31 मार्च 2022
  •  शुक्र का मीन राशि में गोचर: 27 अप्रैल, 2022
  •  शुक्र का मेष राशि में गोचर: 23 मई 2022
  •  शुक्र का वृष राशि में गोचर: 18 जून 2022
  • शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: 13 जुलाई 2022
  •  शुक्र का कर्क राशि में गोचर: 7 अगस्त, 2022
  •  शुक्र का सिंह राशि में गोचर: 31 अगस्त, 2022
  •  शुक्र का कन्या राशि में गोचर: 24 सितंबर, 2022
  •  शुक्र का तुला राशि में गोचर: 18 अक्टूबर, 2022
  •  शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर: 11 नवंबर 2022
  • शुक्र का धनु राशि में गोचर: 5 दिसंबर 2022
  • शुक्र का मकर राशि में गोचर: 29 दिसंबर 2022

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र सातवें और बारहवें स्थान का मालिक है जो आपकी राशि से तीसरे स्थान से होकर प्रसार होता है। इस समय में जीवन साथी अथवा भागीदार के साथ बाहर प्रवास पर जा सकते हैं। नए लोगों से मिलना होगा जो बहुत जल्दी ही दोस्ती में तब्दील हो जाएगी। नए साहस इस दौरान किए जा सकते हैं। क्रिएटिविटी के कारण दैनिक कार्यों में कुछ नया करने की इच्छा होगी। कला की जानकारी हेतु बाहर जाने अथवा विदेश प्रवास के मौके मिल सकते हैं। जीवन साथी के पीछे खर्च होने के योग हैं। आप अपना ट्रैवलिंग बैग तैयार रखें क्योंकि गोचर के ग्रह आपकी किस्मत में शार्ट ट्रैवल लेकर आ रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह एक निहायत ही शुभ समय है। अपनी लाइफ में फैली अफरा-तफरी को समाप्त करके रिलेशनशिप को फिर से बहाल करने के लिए हमारी सेवा संबंध – एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट आपके लिए वरदान साबित हो सकती है।


धन राशि

धन राशि के जातकों के लिए शुक्र छठें और ग्यारहवें स्थान का मालिक है। आपकी राशि से दूसरे स्थान में शुक्र का भ्रमण होगा। आर्थिक मोर्चे पर यह भ्रमण आपके लिए महत्व का कहलाएगा। धंधे-कारोबार के उद्देश्य से किए गए कामों में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की आस लगाई जा सकती है। नौकरी या धंध में कुछ नया काम करके कमाई के अवसर पैदा करेंगे। नौकरी की खोज कर रहे जातकों को एक अच्छे अवसर मिलने की उम्मीद रहेगी। जो लोग पहले से ही जॉब में हैं उनको उससे बेहतर नौकरी के मौके मिलेंगे। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आकस्मिक धन लाभ की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। आप अपने मौद्रिक लाभों से और अधिक लाभ उठा सकते हैं यदि उपलब्ध धन-संपत्ति से जुडा एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट का भलीभांति लाभ उठाएंगे।


मकर राशि

मकर राशि के जातकों केलिए शुक्र पांचवें और दसवें स्थान का मालिक बनता है और आपकी राशि में से चलायमान है। शनि की राशि में से शुक्र का भ्रमण आपके लिए योगकारक है। इस कारण आपको कार्यक्षेत्र में काफी लाभ होने की संभावना है। यह अवधि बिजनेस और सर्विस कर रहे जातकों के लिए काफी महत्व की कहीं जाएगी। आपको उन्नति के नवीन अवसर हाथ लगेंगे जो आपकी लाइफ में टर्निंग प्वाइंट लाने का दमखम रखेंगे। विपरीत लिंगी जातकों के प्रति आपमें आकर्षण बहुत ज्यादा रहेगा। मन के रोमान्टिक विचारों में रत रहने से लव रिलेशन के लिए उत्तम अवसर मिलेंगे। इस समय यदि आप अपने इच्छित साथी से प्रेम का एकरार करेंगे तो सामने से भी समान उत्तर मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी। जो लोग पहले से ही संबंधों में हैं उनको और अधिक प्रेम मिलेगा। संबंधों में प्रेम व स्नेह और ज्यादा विकसित होने की आशा है। एक खूबसूरत रिश्ता खुशहाल जिंदगी में चार चाँद लगा देता है। यदि आपके मन में रिश्तों को लेकर किसी प्रकार की शकोसुबह है तो हमारी सेवा संबंध – एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट की सेवाएं प्राप्त करें और खुशहाल जिंदगी की राह में आने वाली रुकावटों को अपने जीवन से उखाड़ फेकिए।


कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और भाग्य स्थान का मालिक है। आपकी राशि से बारहवें भाव में से शुक्र गतिमान होगा। शुक्र का यह गोचर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण कहा जाएगा। किस्मत के आपके ऊपर मेहरबान होने से आपको विकास के अवसर मिलेंगे। मुसाफिरी के मौके आएंगे। नए लोगों से जान-पहचान होगी। आप में विपरीत लिंगी जातकों के प्रति आकर्षण बढ़ेंगा। लक्जीरियस लाइफ स्टाइल और लक्जरी की चीजों में खर्च होने की संभावना है। मकान के रिनोवेशन अथवा सजावट में पैसे जाएंगे। हमारी सेवा व्यवसाय एक प्रश्न पूछें – विस्तृत रिपोर्ट में दिए गए सुझावों के अमल से अपने व्यापार को चमकाएं और भ्रम के काले बादलों को पलभर में उड़ा दें।


मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र तीसरे और आठवें स्थान का मालिक है। यह आपकी राशि से ग्यारहवें स्थान से लिकलता है। आपके लिए इसका फल शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में यह अवधि आपके लिए ठीक रहेगी। यदि आप कुछ नया कदम उठाने की सोच रहे हैं तो सोच-विचारकर कदम बढ़ाना समझदारी होगी। लव अफेयर्स में यह समय प्रेमीजनों के लिए शुभता का संकेत लेकर नहीं आ रहा है। अपने प्रिय के साथ बात करते समय आपके शब्दों का कोई गलत मतलब नहीं निकले इसकी सावधानी बरतें वर्ना संबंध बिगड़ते देर नहीं लगेगी। अपने उलझे हुए रिश्तों को सुलझाने हेतु प्रभावी उपाय जानने हेतु हमारी सेवा उपचारात्मक समाधान व्यक्तिगत जीवन के लिए रिपोर्ट आपके लिए चमत्कारिक रूप से असरकारी होगी।

टीमअपने जीवन की व्यक्तिगत समस्याओं का भारतीय ज्योतिष के माध्यम से समाधान प्राप्त करने हेतु हमारे भविष्यवक्ता से बात करें!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
कश्यप रावल
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम



Continue With...

Chrome Chrome